उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh:  कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

Uttar Pradesh मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के बाद अब योगी सरकार ने कर्मचारियों के डीए यानी महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। राज्य कर्मचारियों को जनवरी 2024 से डीए की इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। राज्य के करीब 10 लाख राज्यकर्मियों और 8 लाख शिक्षकों को इसका फायदा होगा।

अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने मंगलवार को महंगाई भत्ते से सम्बंधित आदेश जारी कर दिया। प्रदेश के करीब करीब 10 लाख कर्मचारी और 8 लाख शिक्षकों को अब 46 फीसदी की जगह 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। हालांकि, प्रदेश के 12 लाख पेंशनरों के लिए भी जल्द ही महंगाई राहत भत्ते के आदेश जारी होंगे।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से राज्य सरकार के खजाने पर 314 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मार्च का व्ययभार 473 करोड़ आएगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जनवरी 2024 से मिलेगा। लिहाजा जनवरी और फरवरी का एरियर कर्मचारियों के पीएफ खाते जमा होगा। जबकि मार्च का डीए अप्रैल में सैलरी के साथ भुगतान किया जाएगा। जो कर्मी पीएफ खाते के सदस्य नहीं हैं, उनके पीपीएफ खाते या फिर एनएससी के रूप में दी जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 20 =