Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाधान दिवस पर अधिकारियो ने समस्याओं को सुना

मुजफ्फरनगर। समाधान दिवस पर तहसील मे पहुंचे अधिकारियो ने नागरिको की समस्या को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया 

शेष समस्याओ के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि आमजन की समस्याओ के समाधान के लिए शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील मे समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।

ताकि सम्बन्धित तहसील क्षेत्र के निवासियो की समस्या का यथाशीघ्र समाधान हो सके। इसी संदर्भ मे तहसील सदर मे आयोजित समाधान दिवस मे पहुंचे एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ नई मन्डी धनंजय कुशवाहा ने समाधान दिवस के मौके पर तहसील सदर मे पहुंचे नागरिको की समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण किया 

शेष समस्याओ के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।

इस दौरान तहसीलदार सदर,नायब तहसीलदार,शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली योगेश शर्मा,महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =