Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी ने थाने के जिर्णोद्धार का लोकार्पण किया, चौकीदारो को कम्बल वितरित किए

भोपा। एसएसपी ने थाने के जिर्णोद्धार और लोकार्पण का उदघाटन कर चौकीदारो को कम्बल वितरित किए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त भोपा थाने पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने थाने के जिर्णोद्धार एवं लोकार्पण का उदघाटन किया।

जिसके पश्चात एसएसपी ने चौकीदारो को कम्बल वितरित किए। इस दौरान एसपी देहात नेपाल सिह,सीओ भोपा व थाना प्रभारी सूबे सिह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी सूबे सिह द्वारा इससे पूर्व चरथावल व तितावी थानाध्यक्ष रहते हुए थाने का व्यवस्थाओ को दुरूस्त कराया था। करीब 3 माह पूर्व सूबे सिह ने भोपा थाने का कार्यभार संभाला है।

सूबे सिह ने इससे पूर्व रामलीला टिल्ला आफिस,रतनपुरी मे भी जिर्णोद्धार कराया गया था।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 5 =