Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उपजिलाधिकारी ने अवैध खनन करते टै्रक्टर ट्राली पकडी

बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी ने अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे मे लेते हुए की कार्यवाही। उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा को सूचना मिली कि ग्राम सफीपुर पट्टी में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी बुढाना ने स्वयं व नायब तहसीलदार अमन कुमार को साथ लेकर मौके पर छापा मारा और उपजिलाधिकारी ने अवैध रूप से भरी मिट्टी की ट्रैक्टर ट्रॉली कों पकड़ लियाग् जिसमे ओवरलोड मिट्टी भरी हुई थी।

उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने अवैध खनन करती ट्रैक्टर ट्रॉली को अग्रिम कार्यवाही होने तक थाना बुढाना की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया है। अग्रिम कार्यवाही जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर के स्तर से होगी।

उपजिलाधिकारी की अवैध खनन पर कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र की जनता उपजिलाधिकारी मोनालिसा की निष्पक्ष कार्यशैली की जमकर प्रसंशा कर रही है। उपजिलाधिकारी बुढाना ने क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिलाते हुए व भू मफियाओ को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। आगे भी छापे मारे जाएंगे और कार्यवाही की जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + twenty =