उत्तर प्रदेश

Hathras: गांव नगला परसू में नलकूप को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट

Hathras गांव नगला परसू में नलकूप को लेकर 1 अप्रैल को दो भाइयों में विवाद हो गया। मारपीट के साथ ईंट, पत्थर फेंके जाने लगे। जिसमें महिला व युवती समेत चार लोग घायल हो गए। नगला परसू निवासी मुराद खां के छोटे खां, संजय खां आमीन खांव भूरा चार बेटे हैं। खेतों पर सबमर्सिबल लगी हुई है।

नलकूप के बिजली का बिल माफ होने पर 31 मार्च संजय व छोटे में कहासुनी और मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों को शांति व्यवस्था भंग करने आरोप में जेल भेज दिया। 31 मार्च देर शाम दोनों वहां से जमानत पर रिहा हो गए। सोमवार की सुबह एक बार फिर दोनों के परिवार एक दूसरे को गाली-गलौज करते समाने आ गए और दोनों में डंडों से मारपीट हुई।

इसके बाद पथराव शुरू हो गया। जिसमें छोटे उसकी पत्नी व पुत्री तथा दूसरी ओर से संजय घायल हो गया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी उपचार कराया जहां से छोटे एवं उसकी पुत्री को हाथरस रेफर कर दिया है। दो लोगों को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग के आशंका में कोतवाली में रोक लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =