Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-गैर जनपदों के लिए  पुलिस बल चुनाव हेतु रवाना हुआ

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी चुनाव/अपराध/ यातायात मुजफ्फरनगर द्वारा लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु चुनाव प्रक्रिया में लगे पुलिस बल को पुलिस लाइन में ब्रीफ करते हुए गैर जनपदों के लिए किया रवाना।
लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण सम्पन्न हो चुका है तथा अन्य ०६ चरणों में उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न जनपदों में मतदान होना है। चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर से पुलिस बल की विभिन्न जनपदों में डियूटी लगी है। पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी चुनाव/अपराध/यातायात सन्त कुमार उपाध्याय द्वारा चुनाव डियूटी व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अन्य जनपदों के लिए रवाना किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित  किया गया कि मतदान केन्द्रों के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित वस्तु न ले जाने पाये, चुनाव प्रक्रिया में विघ्न डालने वालों/आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करें, पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें, सेक्टर, जोनल व अन्य उच्चाधिकारीगणों के नम्बर अपने पास रखे 
चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी के निर्वहन करने ताकि निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। पुलिस बल को ड्यूटी स्थल पर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गयी है। अधिकारीगण द्वारा हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 4 =