संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar News: तेज धूप निकलने से मौसम रहा गर्म

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। शनिवार को आसमान में तेज धूप निकलने के कारण मौसम गर्म रहा। तेज धूप के कारण तापमान 37 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप से निकलने वाली महिलाऐं व छात्राऐं सिर पर कपडा रखकर निकली। मौसम से हो रहे बदलाव के कारण चिकित्सकों ने लोगों से अपने स्वास्थ्य की देखभाल रखने की सलाह दी है।

पिछले कई दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। शनिवार सवेरे से ही आसमान में तेज धूप के साथ गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया था। तेज धूप के कारण लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पडा। मौमस विभाग ने अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज धूप से बचाव को लोग सिर पर कपडा लपेटकर निकले। दोपहर के समय लू के थपेडे लोगों के शरीर को झुलसा रहे थे।

हाईवों पर छाव न होने के कारण लोगों के वाहन भी गर्म हो गए। गर्मी के अधिकता के चलते लोगों के वाहनों के एसी काम नही कर रहे थे। घरों में भी लोग एसी, कूलर और पंखे के सहारे बैठे रहे, लेकिन गर्मी से निजात नही मिल सकी।

बिजली की आंख मिचौली के चलते लोग परेशान रहे। दोपहर के समय गर्मी के प्रकोप को देखते हुए हाईवे, सडके और बाजार वीरान हो गए थे। गर्मी से बचाव को लोग ठंडा पानी, कोल्डिंग, आईसक्रीम, गन्ने का रस, जूस और बैल का जूस पीते नजर आये। बेल के जूस की दुकानों पर लोगों की भीड लगी रही। मौसम से हो रहे बदलाव के कारण चिकित्सकों ने लोगों से अपने स्वास्थ्य की देखभाल रखने की सलाह दी है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 406 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 13 =