बिहार में कम पड़ गई चंदे की रसीद:राम जन्मभूमि निर्माण के लिए 50.6 लाख रसीदें और मांगी गई, एक डॉक्टर ने 11 लाख दिए; अब तक 25 करोड़ जमा।
उन्होंने अपनी तरफ से 11 लाख रुपए दिए हैं। पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट की तरफ से 1 करोड़ रुपए निधि को सौंप दिए गए हैं। आने वाले दिनों में एक करोड़ की और राशि महावीर मंदिर ट्रस्ट की तरफ से इस निधि में सौंपी जानी है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि में 2 लाख 1 हजार की राशि दी है।
ये महज 3 दिनों में खत्म होने की कगार पर पहुंच गई हैं। बिहार की अभियान समिति ने केंद्रीय निधि संग्रह समिति को और रसीदें भिजवाने के लिए पत्र लिख दिया है। बिहार की अभियान समिति ने 10 रुपये की 25 लाख रसीद, 100 रुपये की 25 लाख रसीद, 1000 की 50 हजार रसीद और 10,000 सादी रसीद की मांग की है।
वजह कि इस राशि को राम जन्मभूमि जमा पर्ची पर ही जमा करना है। लेकिन बिहार के ज्यादातर बैंकों के पास अब तक यह जमा पर्ची पहुंची ही नहीं है। लिहाजा संग्रह की गई राशि अब तक राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह के खाते में जमा नहीं हो पा रही है। ना ही औपचारिक रूप से इसका कोई ब्यौरा सामने आ पाया है।
लेकिन रसीदों की खपत से अभियान समिति मोटे तौर पर बिहार में लगभग 25 करोड़ संग्रह होने का अनुमान लगा रही है। अभियान समिति की तरफ से कहा जा रहा है कि 1 से 2 दिन में बैंकों में ये राशि जमा होने लगेगी और जमापर्ची की परेशानी को सुलझा लिया जाएगा।
तब तक इस राशि को पूरे ब्यौरे के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में राम जन्मभूमि धन संग्रह अभियान समिति के कोष में रखा गया है। जैसे ही बैंकों में राम जन्मभूमि से जुड़ी जमा पर्ची उपलब्ध हो जाएगी, उसके साथ ही इसे बैंकों में जमा कर दिया जाएगा।

