Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-ग्राम भोपा में सुल्तान उल कौम सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया का जन्म दिवस मनाया

भोपा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। ग्राम भोपा स्थित शिव मंदिर में सुल्तान उल कौम सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया तत्पश्चात कलाल क्षत्रिय महासभा की मासिक मीटिंग का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में सबसे पहले सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया की स्मृति में हवन किया गया इसके बाद सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कलाल क्षत्रिय महासभा के संस्थापक विजय कर्णवाल ने कहा की सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया वह योद्धा थे जिसने मुगलों को खदेड़ कर लाल किले पर केसरी निशान साहिब फहराया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगपाल सिंह वालिया ने कहा कि जस्सा सिंह अहलूवालिया का जन्म लाहौर ( पाकिस्तान ) के अहलू गांव में हुआ था, मूल रूप से उन्हें जस्सा सिंह कलाल के रूप में जाना जाता है

लेकिन उन्होंने अपने पैतृक गांव अहलू की वजह से अपना सरनेम अहलूवालिया रख लिया था । इस अवसर पर कलाल क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र वीर सिंह ने सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार जस्सा सिंह अहलूवालिया सिखों के सबसे उत्कृष्ट नेताओं में से एक थे, वह बड़े ही संतोषी स्वभाव के स्वामी और गुरु घर के प्रति समर्पित थे

वे एक महान योद्धा थे जिन्होंने २२०० हिंदू महिलाओं को अहमद शाह अब्दाली के चंगुल से मुक्त कराया था। इस अवसर पर कलाल क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल ने कहा कि हम सभी को गरीब अमीर का भेदभाव खत्म करके समाज में सभी की मदद करनी चाहिए। उपाध्यक्ष नानक चंद वालिया ने कहा कि हम सभी को अपने संगठन को मजबूत बनाना चाहिए।

उपाध्यक्ष ऋषिराज वालिया ने कहा कि हमे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देनी चाहिए। इस अवसर पर गुरदास वालिया ने कहा कि हम सभी को अपने बच्चों की शादी अपने ही समाज में करनी चाहिए। पूर्व प्रधान मदन वालिया ने कहा कि शुक्रताल में कलाल समाज की धर्मशाला के निर्माण कार्य को जल्दी शुरू करना चाहिए। कार्यक्रम में, ईश्वर वालिया, कोषाध्यक्ष राजेश कर्णवाल, उप कोषाध्यक्ष रविंद्र कर्णवाल,मनोज वालिया, प्रदीप वालिया, हर्षित वालिया, सारांश वालिया, मनीष वालिया, अनिल वालिया, राकेश वालिया, राजू वालिया,सुभाष वालिया, सारू वालिया आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 17 =