भाजपाईयों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
मुजफ्फरनगर। आजाद हिंद फौज के संस्थापक डॉक्टर सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जिला महामंत्री रोहिल बाल्मीकि जिला सह मीडिया प्रभारी अचीनत मित्तल नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर रोहित तायल अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया गया
नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर @BJP4MZN अध्यक्ष विजय शुक्ला, रोहिल बाल्मीकि, नितिन मलिक,अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया गया pic.twitter.com/hOxZgZBH4F
— News & Features Network (@mzn_news) January 23, 2021
इस अवसर पर सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्षविजय शुक्ला, राजेश पाराशर, वैभव गोयल, राहुल गोयल आदि मौजूद रहे।

