उत्तर प्रदेश

मथुरा: दर्दनाक हादसा – स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई,दो मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो सैनिकों की दर्दनाक मौत हो गई है। नोएडा से आगरा की तरफ जा रही स्कॉर्पियो कार रविवार सुबह तकरीबन 6:15 बजे माइल स्टोन 75 पर गांव लखुटिया पार के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

 स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लोग सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस व एक्सप्रेसवेकर्मियों ने मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला।

बरौठ चौकी इंचार्ज संदीप अधाना के अनुसार मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों से शनाख्त गुरबक्श (42 वर्ष) पुत्र जगतर सिंह निवासी तारतरन पंजाब व प्रदीप (36 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश के रूप में पहचान हुई है।

आईकार्ड पर मिले पते पर सूचना भिजवाकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 14 =