शाहपुर में लूट की वारदात में फरार चल रहे दो बदमाश मुठभेड में घायल
मुजफ्फरनगर। जनपद में एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार की देर रात्रि चेकिंग के दौरान शाहपुर थाना पुलिस की रसूलपुर रोड पर कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
जिसमें चेकिंग में मौजूद सिपाही संदीप कुमार बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि घेराबंदी के दौरान जवाबी कार्यवाई में बदमाश अमित व अर्जुन निवासीगण मेरठ-मुजफ्फरनगर पैर में गोली लगने से घायल हो गये।
पुलिस ने घायल बदमाशों के कब्जे से गाड़ी व दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद किये। पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों ने दिनदहाड़े ३ दिन पूर्व शाहपुर इलाके से द्ब२० गाड़ी की लूट की थी जिसमें बदमाश फरार चल रहे थे।
घायल बदमाशों के खिलाफ लूट, डकैती के ८ मुकदमें थाने में दर्ज है, वहीं पुलिस ने घायल दोनों बदमाश एवं सिपाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

