विश्व हिंदू महासंघ के भारत इकाई के फिर अंतरिम अध्यक्ष बने सुरेंद्रनाथ अवधूत
नई दिल्ली : विश्व हिंदू महासंघ के उत्तर प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि दिल्ली के प्रसिद्ध कालका जी मंदिर के महंत और सनातन हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को विश्व हिंदू महासंघ का भारत इकाई का फिर से अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया हैं।
पिछले साल ही सुरेंद्रनाथ को विश्व हिंदू महासंघ का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था लेकिन संगठन के कुछ लोगों के ख़राब व्यवहार के कारण सुरेंद्रनाथ अवधूत ने महासंघ की स्थानीय इकाई को भंग करके सभी पदाधिकारियों पद मुक्त कर दिया था।
विश्व हिन्दू महासंघ अंतर्राष्ट्रीय महासचिव अस्मिता भण्डारी ने ब्यान जारी करते हुए बताया कि प्रहलाद दामोदर मोदी की महासंघ भारत प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर पूरी तरह से गलत हैं।अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष कालका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ही बने रहेंगे: @hwtyagi pic.twitter.com/iit9FxOmh4
— News & Features Network (@mzn_news) February 4, 2021
अब इसके बाद सुरेंद्रनाथ को फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ की रज़ामंदी के बाद ही यह नियुक्ति की गई है। यह जानकारी ने विश्व हिन्दू महासंघ की अंतर्राष्ट्रीय महासचिव अस्मिता भण्डारी ने दी।
इसके साथ ही सुरेंद्रनाथ ने महासंघ और प्रदेश की ईकाई की नई कार्यकारिणी का एलान भी कर दिया।सुरेंद्रनाथ ने कहा कि योगी जी के आदेश के बाद मैंने नई कार्यकारिणी का एलान किया है।
मैं ख़ुश हूँ की मुझे फिर से यह जिम्मेदारी दी गई। मैं महासंघ की देश में ज्यादा से ज्यादा ईकाई का विस्तार करने की कोशिश करूंगा और हिंदूओं के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा।
नई कार्यकारिणी के सदस्य :
अलखनाथ औघड़ (राष्ट्रीय महामंत्री), योगी तेज पाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), इंदर मित्तल (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), प्रभाष राष्ट्रीय (राष्ट्रीय सचिव)
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य : विक्रम गोस्वामी, संजय शर्मा, संजय सैनी, अनिल शर्मा।
प्रदेश अध्यक्ष : सुनील महंत (पंजाब), राजेश तोमर (दिल्ली), हीरा लाल योगी (राजस्थान), सवामी सचिदानंद (बिहार), रविंदर समकड़िया (हिमाचल), अमित वालिया (उत्तराखंड), योगी राज नाथ (मध्य प्रदेश)।