Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पश्चिम बंगाल में बिगड़ती स्थिति को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पश्चिम बंगाल के संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर (चोपरा) में हुई घटना के विरोध में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं मातृशक्ति मंडल की बहनों द्वारा गृहमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया ।

पश्चिम बंगाल में दिन – प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़ती हुई स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। कानून और व्यवस्था केवल शब्दकोष तक सिमटकर रह गई, ऐसा प्रतीत होने लगा है। संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर (चोपरा) की घटना सभ्य समाज का मस्तक लज्जा से झुका देनेवाली हैं। निरीह, निरपराध नागरिकों का और विशेषतः महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न सर्वथा निंदनीय है।

भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ानेवाली ये घटनाएं तालिबानी शासन का स्मरण कराती है। एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और अपमान से हम सब महिलाएं अत्यंत व्यथित है और आप से निवेदन करते है कि, आप इस पूरे मामलें में हस्तक्षेप करे तथा घटना की न्यायिक जाँच करवाएं। सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ।

साथ ही आपसे अनुरोध है कि पीड़ित महिलाओं के शारीरिक और मानसिक उपचार और उनके पुनर्वसन की प्रभावी व्यवस्था की जाए। हम सभी महिलाएं इस पूरे मामले की कठोर निंदा करते है और आप से निवेदन करते है कि कृपया इस अत्यंत संवेदनशील स्थिति का संज्ञान लेते हुए शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करे। उक्त ज्ञापन नीति अग्रवाल जिला अध्यक्ष, डॉ अरुना गर्ग, रागिनी, प्रीति गुप्ता ,अंशु गर्ग, बबीता गुप्ता , मंजू महेश्वरी , अनु अग्रवाल, अलका अग्रवाल, वनिता आदि महिलाओं ने जिलाधिकारी को सोपा ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − one =