मुजफ्फरनगर में बरातियों में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बरात की चढ़त के दौरान एक तेज रफ्तार कार बरातियों में जा घुसी। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुजफ्फरनगर। भारतीय संस्कृति में तेजी के साथ अपने पांव पसारती जा रही पाश्चात्य संस्कृति का घालमेल प्रकृति को भी रास नहीं आ रहा है। घर की चाहरदीवारी से निकलकर मंडप के भीतर तक पहुंची महिलाओं की नृत्य की शैली के अब सड़क पर पहुंचने से बहुत सारी दुश्वारियां खड़ी हो गई है।
सडक पर हो रही बारात में चढत के दौरान कार के भीतर ठुमके लगा रही दुल्हन को देखने में व्यस्त बारातियों के बीच एक वाहन घुस गया। वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा गया है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर व वीडियो में इस घटना को देर रात का होना बताया जा रहा है जब एक बरात में चढ़त के समय ये हादसा पेश आया ये है वो वीडियो
वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा गया है. वायरल हो रही खबर व वीडियो में इस घटना को देर रात का होना बताया जा रहा है जब एक बरात में चढ़त के समय ये हादसा पेश आया. https://t.co/W1niX0slng pic.twitter.com/0BBFK5f7H8
— News & Features Network (@mzn_news) February 17, 2021
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात हाईवे पर गांव बीबीपुर के निकट एक तेज रफ्तार कार बारातियों में जा घुसी। बताया गया कि गांव शेरनगर में मंगलवार देर रात को बहादरपुर से बरात आई थी। हाईवे पर बरात की चढ़त हो रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार बरातियों में जा घुसी। इस हादसे में 12 बराती घायल हो गए। इसके अलावा प्रमोद नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि उत्तराखंड की ओर से आ रही कार की रफ्तार काफी तेज थी।

