वैश्विक

राकेश टिकैत का किसानों से बडा ऐलान, कल सुबह दिन निकलते ही रेल रोको अभियान

नई दिल्ली। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों की ओर बृहस्पतिवार को रेल रोको अभियान का ऐलान किया गया है। इसके मद्देनजर रेलवे ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ ही देशभर में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियां भी तैनात की है।

इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने रेल रोको अभियान को लेकर कहा कि कल रेल रोको अभियान 12 बजे से 3-4 बजे तक रहेगा। हम तो रेल चलाने की बात कर रहे हैं। अगर रेल रोकेंगे तो संदेश देंगे कि रेल चले। गांव के लोग अपने हिसाब से रेल रोको अभियान का संचालन कर लेंगे।

इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर पिछले हफ्ते रेल रोको अभियान की घोषणा की थी। रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने बुधवार को कहा, ”मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम जिला प्रशासनों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे और नियंत्रण कक्ष भी बनाएंगे।”

उन्होंने कहा, ”हम खुफिया जानकारी इकट्ठा करेंगे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों और कुछ अन्य क्षेत्रों पर भी हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा। हमने इन क्षेत्रों में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 कंपनियों (लगभग 20,000 कर्मियों) को तैनात किया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि हम उन्हें इस बात पर राजी करना चाहते हैं कि यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो और हम चाहते हैं कि यह (रेल रोको) अभियान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो जाए।

एसकेएम ने कहा था कि देशभर में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलों की आवाजाही को अवरुद्ध किया जाएगा। गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं पर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =