Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

व्यापारियों ने सुरक्षा एवं बढ़ती महंगाई के संबंध में राज्यपाल के नाम सोपा एक ज्ञापन

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के बैनर तले दर्जनों व्यापारियों ने व्यापारियों की सुरक्षा एवं बढ़ती महंगाई के संबंध में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम सोपा एक ज्ञापन

कचहरी परिसर स्तिथ जिलाधिकारी कार्यलय पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के बैनर तले दर्जनों सपाइयों ने देश मे बढ़ती महंगाई के विरोध में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सोपा

ज्ञापन में सपा व्यापारियों ने मांग की है कि जनपद में व्यापारियों के साथ प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं घट रही है,पूरे जनपद के व्यापारी दहशत में है,ओर साथ ही अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

व्यापारी कारोबार करने में असर्मथ होता जा रहा है,सरकार व्यापारियों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।अभी हाल ही केंद्र सरकार के द्वारा पैट्रोल,डीजल व रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाकर इसका सीधा असर गरीब जनता पर डाल दिया हैजो बहुत ही गलत है।

रोजमर्रा के खर्चे महंगे हो गए है,ओर माल भत्ता महंगा होने से रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो गयी है।जीएसटी व लोकड़ाऊन कि वजह से पहले ही व्यापारी परेशान है और अब महंगाई ने परेशान कर दिया है।

अगर इसी तरह केंद्र सरकार के द्वारा लगातार महंगाई को बढ़ावा दिया गया तो निश्चित रूप से व्यापार चौपट हो जाएगा,ओर देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी।

इसलिए हम समस्त व्यापारी इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करते है कि हम जिले के समस्त व्यापारियों को सुरक्षा मिले और साथ ही केंद्र सरकार महंगाई को कम करने का कार्य ताकि व्यापारी एवं आमजन को आसानी हो सके।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 13 =