Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर: गैंगस्टर में वांछित टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित टॉप टेन अपराधी पारुल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा बरामद किया गया है।

खतौली थाने के मंडी चौकी प्रभारी अशोक चौधरी और उनकी टीम ने टॉप टेन बदमाश को दबोचकर जेल भेज दिया।

इसके अलावा थाना पुरकाजी का टॉप-१० गैंगस्टर के शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त रब्बानी पुत्र पप्पू निवासी ग्राम हरीनगर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर कार्यवाही के डर से अपने जामीनान से गौवध अधिनियम में थाना पुरकाजी मे अपनी जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही कराकर जेल गया है।

अभियुक्त थाना पुरकाजी का टॉप-१० गैंगस्टर व थाने के गैंग का सदस्य भी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fourteen =