उत्तर प्रदेश

देश में बढती महंगाई को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी डीजल, पैट्रोल आदि पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतों मे वृद्धि के विरोध मे राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौपा।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन मे आरोप लगाया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा मनमाना टैक्स वूसला जाता है।

इसलिए गैस, पैट्रोल, डीजल के दामो मे वृद्धि हुई है। जबकि अन्य देशो मे ये सामग्री भारत से कम मूल्यो पर अभी भी उपलब्ध हो रही है। इस लिए पैट्रोल,डीजल,गैस को जीएसटी के दायरे मे लाया जाए।

मौजूदा समय मे बढोतरी से मंहगाई बढ रही है,जिसका बोझ उठाने मे मजदूर,युवा, छात्र, महिलाओ के साथ आम आदमी इस बोझ को सहन नही कर पा रहा है। मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जनपद मुजफ्फरनगर के शुक्रताल मे एम्स की स्थापना की मांग करती है। उत्तर प्रदेश मे कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है

जगह जगह पर महिला उत्पीडन के मामले सामने आ रहे हैं। अपराधी बेलगाम है। गांव-शहर मे लूटपाट की घटनाओ मे इजाफा हुआ है। अतः जनहित मे इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

ज्ञापन सौपने वालो मे रा.उपाध्यक्ष रामपाल मांडी,ब्रिजेश कुमार, किरण, मनोज कश्यप,शारदा,कविता,कमला, लोकेश धीमान,आलोक कुमार,शान्ति,मौ.मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seventeen =