Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें :रामपाल मांडी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक समीक्षा बैठक वसुंधरा स्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र चौधरी के आवास पर हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी मौजूद रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए रामपाल मांडी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व मे पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। जगह-जगह समीक्षा बैठक हो रही है। जिसमे पदाधिकारियों का मनोनयन भी करा जा रहा है। ताकि पार्टी देहात स्तर तक मजबूत हो सके। रामपाल मांडी ने आज कुछ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की। जिनमें महिला मोर्चा की जिला प्रभारी श्रीमति रेशमा को बनाया गया।

मीनू चौधरी को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया गया। दोनो पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते हुए रामपाल मांडी ने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। बैठक मे मुनेशपाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। समीक्षा बैठक मे पूर्व पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव धर्मवीर बालियान, डा.ब्रजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =