वैश्विक

डसॉल्ट कंपनी के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत

फ्रांस के अरबपति उद्योगपति और राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली डसॉल्ट कंपनी के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की रविवार को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।

ओलिवियर उद्यमी सर्ग डसॉल्ट के सबसे बड़े बेटे थे। वह समाचार पत्र ली फिगारो के मालिक भी थे। ओलिवियर के निधन पर फ्रांस के राष्ट्रुति इमैनुएल मैक्रो ने शोक संवेदना जाहिर की।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा , ‘ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। वो इंडस्ट्री के कैप्टन, सांसद, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, वायु सेना में रिजर्व कमांडर थे।

अपने पूरे जीवन में उन्होंने देश की सेवा की। उनका इस तरह अचानक जाना एक बहुत बड़ी क्षति है।’डसॉल्ट (69) की रविवार को उत्तरी फ्रांसीसी शहर टॉइक्स में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।

इस दुर्घटना में उनके साथ पायलट भी मारा गया।

प्रतिष्ठित पत्रिका  फोर्ब्स के अनुसार, ओलिवियर डसॉल्ट की संपत्ति अनुमानित तौर पर 6.3 बिलियन यूरो (7.3 बिलियन डॉलर) की थी और वे दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में 361वें नंबर पर थे। डसॉल्ट परिवार का फ्रांस में बहुत बड़ा कारोबार है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 13 =