समाचार (Muzaffarnagar News)
2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना खतौली पुलिस एवं स्पेशल टीम एनडीआर दिल्ली तथा एसटीएफ मेरठ की संयुक्त कार्यवाही में ०२ शातिर अभियुक्तगण ( दिल्ली में हत्या तथा हत्या के प्रयास में वांछित ) दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०३ अवैध शस्त्र व चोरी की ०१ कार बरामद। जनपद में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस तथा एनडीआर दिल्ली की स्पेशल टीम व एसटीफ मेरठ की संयुक्त कार्यवाही में ०२ शातिर अभियुक्तगण को हाईवे एनएच-५८ से भैंसी कट से ग्राम भैंसी जाने वाले मार्ग पर दौराने पुलिस मुठभेड़घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा ०१ चोरी की कार बरामद की गयी। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक १८/१९ सितम्बर की रात्रि को थाना खतौली पुलिस को सूचना मिली की मेरठ की तरफ से मुजफ्फरनगर की तरफ सेल्टोस गाडी सफेद रंग की गाडी आ रही है जिसमें शातिर अभियुक्त है जिनका पीछा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल तथा एसटीएफ मेरठ की टीम कर रही है , सूचना पर भैंसी कट एनएच -५८ पर चैकिग की गयी तो पुलिस टीम को देखकर शातिर बदमाशों ने अपनी गाडी भैंसी कट एनएच-५८ से पुराना हाईवें ग्राम भैंसी की तरफ मोड दी गयी तथा तीव्रगति से भागने लगे । थाना खतौली पुलिस तथा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल तथा एसटीएफ मेरठ द्वारा सेल्टोस गाडी सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया । कुछ दूर चलने के बाद गाडी तीव्रगति होने के कारण असंतुलित होकर सडक के किनारे शीशम के पेड से टकरा गई। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का घेराव किया गया। बदमाशों द्वारा खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गये। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगणों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अनस खांन पुत्र अफसर खांन निवासी चौहान बांगर दिल्ली, असद अमीन पुत्र बाबूदीन निवासी सी-२३/११ गली न० ०४ चौहान बांगर दिल्ली।
पकडे गये शातिरां के कब्जे से ०१ पिस्टल .३० बोर, ०१ पिस्टल .३२ बोर, ०१ तमंचा .३२ बोर, ०९ जिन्दा व ०३ खोखा कारतूस, ०१ कार किया सेल्टोस सफेद रंग बरामद की। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० बृजेश कुमार सिहं, उ.नि. नंदकिशोर शर्मा, का. तेजवीर सिहं, अनिल कुमार थाना खतौली , निरीक्षक शिवकुमार, सतीश राणा, सुनील कुमार स्पेशल टीम एनडीआर दिल्ली मय टीम, निरीक्षक सतीश राणा स्पेशल टीम एनडीआर दिल्ली मय टीम शामिल रहे। पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण कुख्यात हाशिम बाबा गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं तथा अभियुक्त अनस उपरोक्त दिल्ली में हत्या व हत्या के प्रयास के ०४ अभियोगों में वांछित है।
पांच जुआरियों को खालापार पुलिस ने नकदी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खालापार पुलिस द्वारा पाच अभियुक्तगण को घर मे जुआ खेलते हुये किया गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा घर मे जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुयी की प्राप्त सुचना पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजेश के मकान पर दबिश दी गयी व अभियुक्तगण नकीब पुत्र यूसुफ निवासी किदबईनगर थाना खालापार, राजेश कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ठाकुरद्वारा अबुपुरा, सुनील कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी बरवाला थाना शाहपुर, समुन पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम नरा थाना मन्सूरपुर, विक्रान्त पुत्र जगत सिंह निवासी अल्मासपुर थाना नई मण्डी को जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल ३८६००/- रुपये व ९७ ताश के पत्ते व ०४ फोन व दो मोटरसाईकिल बरामद हुई बरामदा मोटरसाईकिल के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है मौके से अभियुक्तगण तहसीम निवासी कूकडा, लाला, विक्रम निवासीगण बागोवाली फरार हो गये व गिरफ्तार अभियुक्तगणो से पूछताछ के दौरान जानकारी हुई की अभियुक्त राजेश अपने घर मे प्रतिदिन २०००/- रूपये व कमिशन पर जुआ खिलाता है अवैध धन अर्जित करता है । जिसके सम्बन्ध मे थाना खालापार पर जुआ अधि० पंजीकृत कर अभियुक्तो के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० लोकेश गौतम, उ०नि० मोहित कुमार, है. का0 शिवओम भाटी, मौ. वकार, का. अंकित कुमार, गवेन्द्र कुमार, डेविड सिंह, जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।
समस्याओं से एस पी ट्रैफिक को कराया अवगत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक सरदार बलविंदर सिंह,राकेश त्यागी,रमन शर्मा,सुखबीर सिंह, पवन वर्मा,रवि शर्मा द्वारा नवागंतुक एस पी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनका बुके भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया एवं उनको नगर के प्रमुख बाजारों में लगने वाले जाम,नाबालिगो द्वारा चलाई जा रही ई रिक्शा,ई-रिक्शा के रूट निर्धारण,अवैध ई-रिक्शाओ के संचालक पर रोक व नगर के प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण जैसी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया गया,एस पी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे द्वारा समस्त समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उन पर कार्य करते हुए हल करने की बात कही गई, संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि आज संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के पदाधिकारीयो द्वारा नवागंतुक एस पी ट्रैफिक का स्वागत करते हुए उनको नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया है उनके द्वारा समस्याओं पर जल्द ही कार्य करने का आश्वासन दिया गया है।
आवारा पशुओं से निजात दिलाने की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गुहार
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व्यापारी नेता संजय मित्तल के नेतृत्व मे व्यापारियो ने गौवंश,बंदरो व कुत्तो को पकडवाने के सम्बन्ध मे आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष महेश चौहान, राकेश ढींगरा, धारा सिंह पाल, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, अमित राय जैन, अमित अग्रवाल बंटी, डॉ.पुनीत सिंघल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
जमीयत उलमा-ए-हिंद की जिला इकाई का चुनाव हुआ सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जमीयत उलमा-ए-हिंद की जिला कार्यकारिणी में से जिला इकाई का गुरुवार को चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमे जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव के साथ साथ जिला उपाध्यक्षों तथा जिला सचिवों को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनावी सभा का आगाज कारी हुजैफा की तिलावते कलाम से हुआ। चुनावी सभा का संचालन करते हुए मुफ्ती नवेद ने उद्देश्यो पर प्रकाश डाला । चुनावी सभा का आयोजन प्रदेश जमीयत उलमा से आए प्रदेश पदाधिकारियों ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचकर अपनी देख रेख में कराया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर कार्यवाही पर अंतरिम रोक का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने कहा की जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बुलडोजर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। गुरुवार को शहर के मदरसा चिरागिया मुहम्मद हुसैनिया में जमीयत उलमा-ए-हिंद की जिला इकाई की चुनावी सभा थी। चुनावी सभा को जमीयत उलमा-ए-हिंद के झंडा रोहन के साथ प्रारंभ किया गया। चुनावी सभा में जिले भर से लगभग ४०० जमीयत उलमा के सक्रिय सदस्यों ने भाग लेकर सर्वसम्मति से जिला यूनिट का चुनाव किया । जिला अध्यक्ष के लिए मुफ्ती इंतजार ने मौलाना मुकर्रम का नाम रखा जिसे सभी लोगों ने हाथों को उठाकर अनुमति दी। जिला अध्यक्ष बनने के पश्चात मौलाना मुकर्रम अली कासमी जिला उपाध्यक्ष के लिए मुफ्ती इंतजार कासमी, मौ०आसिफ कुरैशी बुढ़ाना,मौलाना सादिक,मौलाना बदर अख्तर,हाजी अजीजुर्रहमान,कारी फुरकान, व जिला महासचिव के लिए मौलाना अब्दुल खालिक कासमी के अलावा जिला सचिव के रूप में मौलाना अब्दुल्लाह सांझक,मुफ्ती मुहम्मद उस्मान,मौलाना मुजफरुल्लाह,मौलाना इमरान,मौलाना नसीम,मौलाना अब्दुल्लाह सरवट, कारी खालिद व कोषाध्यक्ष मुफ्ती एनुद्दीन आदि के नामों के प्रस्ताव रखे जिसको सभी सदस्यों हाथो को उठाकर मंजूरी दी। चुनाव प्रक्रिया के समापन पर प्रदेश सचिव मौलाना अब्दुल जलील कासमी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए कहा की अल्लाह करे इनसे बड़े बड़े काम ले और खिदमत करना हौसला और जज्बा दे। मौलाना मुकर्रम ने नजमीयत उलमा-ए-हिंद एक ऐतिहासिक संगठन है जिसने देश की आजादी में विशेष भूमिका निभाते हुए बड़ी कुर्बानी दी है उन्होंने सरकार द्वारा चलाये जा रहे बुलडोजर विचार रखते हुए कहा कि सरकार बुलडोकर चलाकर भय पैदा करना चाहती है जोकि गैर कानूनी है । मौलाना कासमी ने कहा की सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत उलमा हिंद की याचिका पर सुनवाई करते हुए १ अक्टूबर २०२४ तक बुलडोजर चलाने पर अंतरिम रोक लगाई है जोकि माननीय न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। चुनावी सभा की अध्यक्षता चुनावी पर्यवेक्षक के तौर पर आये मौलाना अब्दुल जलील कासमी ने कहा की हमारे उलमा ने दारूल उलूम देवबंद व दूसरे मदरसो की बुनियाद को रखा गया और स्वतंत्रता की लड़ाई को मजबूती से लड़ा। मौलाना ने कहा की हम लोगो को जमीयत उलमा-ए-हिंद जैसे प्लेट फॉर्म मिला है जो अपने शानदार इतिहास के लिए जाना जाता है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर रोशनी डाली। चुनावी सभा में मौलाना अब्दुल खालिक ने जिले की सेकेट्री रिपोर्ट को सुनाते हुए जिले भर में जमीयत उलमा द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौलाना मुकर्रम ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिन्द का दो साल का टर्म होता हे ,तथा हर दो साल बाद टर्म पूरा होने पर सदस्यता अभियान चलाया जाता है जोकि सदस्यता अभियान १५ अगस्त २०२४ को पूर्ण हो गया है उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान समाप्ति के बाद देश भर में यूनिटों को ओर ज्यादा सक्रिय मजबूत करने के लिये नये पदाधिकारियों का गठन किया जाता है इसी संबंध में ये चुनावी सभा का आयोजन किया गया है।आसिफ कुरैशी,मुफ्ती आजाद,हाफिज कामिल,मौलाना रिजवान,कारी खालिद,मुफ्ती निसात,हाफिज शेरदीन,हाफिज अल्लाह मेहर,मौलाना जुबैर रहमानी,मौलाना अब्सुर्रहमन,मौलाना शान मुहम्मद,मौलाना अब्दुल कय्यूम,मौलाना मुदस्सिर,हाफिज कामिल,मौलाना इसराइल,मौलाना उमर अशरफी,मौलाना हातिम,मौलाना जिया उल हकघ्,हाफिज तहसीन,मौलाना मजहर,कारी मुहम्मद, हाफिज इरशाद,मुफ्ती दानिश,मुफ्ती मुजीबर्रहमान,आदि के अलावा सेकडो लोग मौजूद रहे।
कथा व्यास ने भीष्म पितामह के प्रसंग को वर्णन किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राम लीला टीला मुजफ्फर नगर में चल रही कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने भीष्म पितामह के प्रसंग को वर्णन करते हुए कहा कि भीष्म पितामह जी की अंतिम इच्छा भगवान को दर्शन करने की थी सो सच्चे मन से बुलाया तो भगवान आए और दर्शन दिए अगर हमारे मन में भी भगवान के प्रति पूर्ण श्रद्धा विश्वास हो तो भगवान हम सभी पर भी अपनी कृपा करते है भगवान को प्रेम से पाया जा सकता है जैसे शबरी ध्रुव प्रहलाद मीरा आदि ने पाया महाराज श्री ने कुंती जैसे भक्त का वर्णन करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया कहा कि कुंती ने भगवान से वरदान में दुःख मांगा सुख नहीं मांगा भगवान के पूछने पर कुंती ने कहा प्रभु सुख में तो सब आपको भूल जाते है पर दुख में आपको कोई नही भूलता मैं आपको जीवन पर्यन्त न भूलूं इसलिए आप मुझे दुख ही दे दीजिए व्यास जी ने कहा कि जहां कुंती के अंदर इतना समर्पण का भाव था वही आज के कुछ मनुष्यो के ऊपर जरा सा दुख पड़ा जाता है तो लोग व्याकुल हो जाते है और तो और भगवान पर से भी भरोसा उठा लेते है इस अवसर पर बरसाना धाम मंडल के सभी कार्यकर्ता नरेश कश्यप हरी वर्मा मांगेराम कश्यप हिमांशु वर्मा अर्चना शर्मा शांति वर्मा तुषार शर्मा मधु वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे
हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष सहारनपुर एवं जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा की पूरी टीम जिला कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम जिला अधिकारी मु.नगर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि बंग्लादेशी घुसपेठीय भारत में आ चुके है खास करके उत्तर प्रदेश के गांव गांव में फैल चुके है उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ग्राम प्रधान उनकी आईडी व आधार कार्ड बनवा कर उन्हे बैंक से लोन भी करा रहे है। प्रहलाद पाहुजा ने कहा इन बांग्लादेशी घुसपेठीयो को जल्द से जल्द वापस बांग्लादेश भेजा जाये ओर जांच कर जो भी ग्राम प्रधान या अन्य व्यक्ति इन्हे पनाह देने व इनकी आईडी बनवाने में मदद कर रहा है इन्हे खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर जेल भेजने का काम करे।
बरसात के कारण छत गिरने से चोटिल
शाहपुर।बरसात के वजह से एक गरीब परिवार के मकान की छत गिर गयी। इस हादसे मे मकान मे सो रहे 5 सदस्य दब गए। परिवार के लोगों ने आसपास के लोगो की मदद से मलबे मे दबे बच्चो व महिला को बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसधारा मे बीती रात बरसात के कारण गांव के ही निवासी मदन कश्यप का मकान गिर गया। इस हादसे मे महिला व बच्चे घायल हो गए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पडौसियो सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पडौसी ग्रामीणो की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पत्रकार को हिंदी-उर्दू अदबी संगम करेगी सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं साहित्यिक संस्था हिंदी-उर्दू अदबी संगम द्वारा २२ सितंबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह व लेखक मेले में ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट पत्रकारिता कर रहे जिले के पत्रकार रोहिताश्व कुमार वर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा. सैयद अली अख्तर नकवी ने बताया कि २२ सितम्बर को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार व साहित्यिक संस्था हिंदी-उर्दू अदबी संगम द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह एवं लेखक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक आदि प्रदेश के लेखक, शिक्षक व पत्रकार बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया जाएगा। जिले से २५ वर्षो से ग्रामीण पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य कर रहे दैनिक जागरण के पत्रकार रोहिताश्व कुमार वर्मा को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले भी उन्हें कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
एसएसपी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भांति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल च्क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया।
संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने थाना सिविल लाइन के नवागत को कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह को पटका पहनाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। व्यापारी नेताओं ने संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की और से बीते दिनो मंसूरपुर थाने से स्थानान्तरित होकर सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक बनाए गए आशुतोष कुमार सिंह को बुके भेंट कर एवं पटका पहना कर स्वागत किया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ सघर्ष समिति के संरक्षक व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयोजक सरदार बलविंदर सिंह, व्यापारी नेता तरूण मित्तल, पवन वर्मा, रमन शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
समाज कल्याण मंत्री का मंत्री अनिल कुमार ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण का कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया।
नई मन्डी थाना क्षेत्र की पचैण्डा रोड स्थित अंकित विहार कालोनी स्थित कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण का माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान रालोद नेता रामनिवास पाल, रालोद नेता पराग चौधरी, सुमित कुमार, मोनू भाई, विनय मित्तल आदि मौजूद रहे।
श्री खाटूश्याम यात्रा महोत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मंदिर से श्री खाटू श्याम यात्रा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। माता वाले मंदिर से शुरू होकर यह शोभायात्रा वकील रोड, गुड रोड, गउशाला रोड, पटेलनगर, संजय मार्ग, मुनीम कालोनी, जवाहर कालोनी आदि विभिन्न मार्गो से होकर नई मन्डी श्री रामलीला भवन पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष गर्ग, पुनीत सिंघल, विकास शर्मा, सुनील कुमार, मनोज कुमार, अखलेश, बिल्लू शर्मा, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।
मीनाक्षी स्वरूप ने की पूजा अर्चना
मंसूरपुर। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका सभासदों के साथ मंसूरपुर स्थित जैन मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन मे कहा कि जैन धर्म, जैन दर्शन हम सभी को विश्व शांति का संदेश देता है। यह इतना सुन्दर धर्म जो कि अहिंसा परमो धर्म तथा जियो और जीने दो का संदेश प्रतिपादित करता है। जैन दर्शन मे गाय और शेर एक घाट पर पानी पीते नजर आते हैं जो विश्व शांति का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ पूर्व सभासद भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, सभासद मनोज वर्मा आदि सभासदगण, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा जैन समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिक्षा से मिलती है सफलताः नीलम अरोरा
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी पटेलनगर स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा स्थल पर श्रीमति नीलम अरोरा के द्वारा विद्या भारती के आधारभूत विषयों मे से नैतिक शिक्षा विषय के अंतर्गत संस्कृत वंदना के श्लोक का हिंदी अर्थ छात्राओं को बदलाया गया। तथा शुद्ध उच्चारण का ज्ञान कराया गया। इस दौरान विद्यालय प्रिसिपल सीमा गोयल व समस्त स्टाफ, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
युवक हुआ सघायल
मुजफ्फरनगर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर साईकिल सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला किदवईनगर निवासी साजिद पुत्र आफताब आज सुबह साईकिल द्वारा शामली रोड पर किसी काम से जा रहा था कि इसी बीच वह अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को हादसे की सूचना दी।
एनपीएस और यूपीएस के विरोध में 26 सितंबर को शिक्षक और कर्मचारी निकालेंगे आक्रोश मार्च
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर के प्रांगण में अटेवा- पेंशन बचाओ मंच मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में एक बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ संजीव लांबा ने और संचालन डॉ दीपक गर्ग ने किया। बैठक में सभी विभागों के सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया और अटेवा/एनएमओपीएस् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आवाहन पर प्रस्तावित एनपीएस और यूपीएस के विरोध में २६ सितंबर को आक्रोश मार्च को अपने समर्थन की घोषणा की और आक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
जैसा कि सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एनपीएस के साथ-साथ यूपीएस का भी विकल्प देने की घोषणा की गई थी। शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी एनपीएस से असंतुष्ट है लेकिन यूपीएस के प्रावधानों को देखकर समस्त शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी नाराज है और सभी लोग पुरानी पेंशन की बहाली की ही मांग पर अड़े हुए हैं। एनपीएस और यूपीएस के विरोध में पूरे देश शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने २ सितंबर से ६ सितंबर तक काली पट्टी बांधकर अपने विभागीय कार्य किए और अपने आक्रोश को प्रदर्शित किया। अटेवा के आवाह्न पर सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा विभाग (बेसिक ,माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा) स्वास्थ्य विभाग ,नगर पालिका, पी०. डब्लू०. डी० विभाग, वाणिज्य कर विभाग, विकास भवन, लेखपाल संघ, पंचायती राज विभाग ,विद्युत विभाग,सफाई कर्मचारी संघ, तहसील एवं कलेक्ट्रेट आदि सभी विभागों के कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों ने भाग लिया इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस से यूपीएस देने का प्रावधान कर्मचारियों के लिए अधिक घातक है।जबकि कर्मचारी हूबहू ओपीएस ही चाहते हैं। केंद्र सरकार के इस निर्णय के विरोध में सभी विभागों के कर्मचारियों ने २६ सितंबर को जन आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इस मार्च को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के कर्मचारियों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए आवाहन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा के जिला अध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से आवाह्न किया कि आक्रोश मार्च को सफल बनाने में सभी अपना-अपना सहयोग प्रदान करे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ संजीव लांबा ने कहा कि हृक्कस् और क्कस् शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में नहीं है और इसके विरोध में सभी शिक्षक और कर्मचारी लामबंद है और २६ सितंबर को एक आक्रोश मार्च के रूप में सभी का विरोध सरकार को दिख जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में मनोज कुमार जिला महामंत्री अटेवा, अरुण कुमार जिला मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ, प्रशांत कुमार अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष सदर, राहुल कुशवाहा जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, विजय कुमार त्यागी जिलाध्यक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, गौरव कुमार माध्यमिक शिक्षा,रिशु गुप्ता,अनिरुद्ध कुमार सिंह, मनोज कुमार त्यागी महामंत्री डीपीए, विशाल भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष अटेवा मुजफ्फरनगर, संजय कुमार जिलाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी संघ, मगनवीर सिंह जिलाध्यक्ष सीनियर बेसिक शिक्षा संघ, संजीव बालियान जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल, कपिल तोमर जिलाध्यक्ष पीएसपीएसए, अनिल कुमार जीएसटी, रमेश चंद जिला उपाध्यक्ष अटेवा, अरविंद मलिक जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक संघ,सार्थक शर्मा अटेवा चरथावल, अरुण अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, लोकेश कुमार, यशपाल अरोरा आदि शामिल रहे।
ठगी का आरोप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)फ्रेंचाइजी देने के नाम पर महाराष्ट्र की कंपनी के संचालकों ने ४५ लाख रुपये ठग लिए। ब्रह्मपुरी निवासी पीड़ित प्रवीण ने सिविल लाइन थाने में एसपी सिटी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित प्रवीण कुमार का कहना है कि यशवीर सिंह पंवार राधा कृष्णन एंटरप्राइजेज फर्म में वह और राजेश चौहान, अनिल वर्मा बराबर के साझीदार हैं। महाराष्ट्र पूणे की एनपी सिंह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, उसके डायरेक्टर नीतीश कुमार व प्रज्ञा गौत्तम हैं। इस कंपनी के डायरेक्टर ने लीकर ब्रांड के नाम से नई मंडी में एक शोरूम खुलवाया था।शोरूम खोलने के समय फ्रेंचाइजी देने के नाम पर पांच पेज के एक एग्रीमेंट पर उनके व डायरेक्टर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर हुए थे। एग्रीमेंट कर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर उनसे कंपनी के डायरेक्टर से ३९ लाख रुपये अपने खातों में जमा कराए थे। २३ लाख रुपये उनकी फर्म ने बैंक से लोन लेकर दिए थे।
आरोप रहा कि चार माह पूर्व शोरूम खोला गया। बाद में एग्रीमेंट की शर्त बदल दी। इसके बावजूद न तो किराया दिया गया। न ही कर्मचारियों का वेतन दिया। मार्च माह से चार से पांच लाख की सेल पर २६ प्रतिशत मुनाफा दिया जाना था। यह सब छह लाख रुपये बनता है। ३९ लाख रुपये सिक्योरिटी के नाम पर जमा कराए थे। इस प्रकार उनसे ४५ लाख रुपये ठग लिए गए।एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।


