News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मोनू उर्फ वसीम पुत्र रहीश नि0 न्याजूपुरा थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अतर सिंह पुत्र कुंगरपटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर एवं वारण्टी अभियुक्त राधेश्याम उर्फ कल्लू पुत्र धर्म सिंह नि0 खालसा पटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 विनयपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त रिजवान पुत्र इकराम नि0 ग्राम सिकरेडा थाना सिखेडा मु0नगर को ग्राम सिकरेडा सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त तौसीफ उर्फ गुब्बारा पुत्र तहसीन नि0 मौ0 जाटान थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ अनस पुत्र जमील अहमद उर्फ पुन्नी नि0 ग्राम रतौला थाना खेकडा बागपत को ग्राम कुटेसरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र कुमार गौतम द्वारा विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त मोहसीन पुत्र सुक्का नि0 ग्राम बेगराजपुर थाना मन्सूरपुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 बीरबल सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त कल्लू पुत्र बनवारी नि0 ग्राम महलकी थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 वीर नारायण द्वारावारण्टी अभियुक्त मौ0 असगरी पुत्र बसी हैदर नि0 ग्राम रसूलपुर थाना भोपा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गणेश शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त पाली पुत्र रिसाल नि0 ग्राम शादीपुर थाना भोपा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार बालियान द्वारा अभियुक्त एहतेशाम, गासिब पुत्रगण हारून नि0गण ग्राम सांझक थाना शाहपुर मु0नगर को ग्राम सांझक सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त मोहसीन पुत्र जितेदीन नि0 ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर मु0नगर को कसेरवा नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज छुरी को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा एससी/एसटी एक्ट में वारण्टी अभियुक्त कुलदीप पुत्र सन्तराम जाट नि0 ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा अभियुक्त कमल पुत्र धर्म सिंह नि0 ग्राम कासमपुर भुम्मा थाना मीरापुर मु0नगर को ग्राम कासमपुर मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
मीरांपुर। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 युनूस खान द्वारा वांछित अभियुक्त अशरफ पुत्र शादी नि0 मौ0 तहबलपुरा काली मन्दिर के पास कस्बा व थाना मीरापुर मु0नगर को ग्राम जमालपुर बांगर मोड मीरापुर बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

डीएम व एसएसपी ने मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण किया1 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी श्रीमती सैल्वा कुमारी जै० एसएसपी अभिषेक यादव एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधीकारीगण द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों के दृष्टिगत थानाक्षेत्र तितावी, शाहपुर व बुढाना में बनाये गये मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा मतपेटी रखने के स्थान, काउंटिंग स्थल, काउंटिंग के बाद पुनः मतपेटी रखने के स्थल, सुरक्षा कर्मियों के ठहराव के लिए स्थल, मतगणना के दौरान अधिकारियों का कक्ष, मीडिया के लिए स्थान, सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग आदि जगहों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि मतगणना का कार्य पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी से करे। साथ ही पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के उपायों के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाईड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाये।

 

 

शरारती तत्वों ने होली में आग लगाई, रोष2 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार चौक पर होलिका दहन से पहले ही कुछ शरारती तत्वों ने होली में आग लगा दी जिसकी सूचना शिवसेना को मिलते ही शिवसेना मौके पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी तथा मांग की कि उक्त शरारती तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये। शिवसेना कार्यकर्ताओं में उस समय रोष बन गया जब कार्यकर्ताओं को पता लगा कि किसी शरारती तत्व ने लक्ष्मण विहार चौक पर होलिका दहन से पहले ही होली में आग लगा दी। सूचना मिलते ही शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेडा और मीडिया प्रभारी सोनू कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर देखा गया कि किसी शरारती तत्व ने होली में आग लगा दी इस दौरान अनेक लोग एकत्रित हो गये। शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और एसएचओ मंडी को फोन किया उसके बाद वहां पर पुलिस आई और जांच पड़ताल शुरू की। वही शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इन शरारती तत्वों को नहीं पकड़ा गया तो शिवसेना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। मौके पर पहुंचे नई मंडी इंस्पैक्टर अनिल कपरवान ने गुस्साएं लोगों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि इस मामले की छानबीन कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। जिसके बाद यह मामला पूरी तरह से शांत हो गया।

 

 

हादसे में कार सवार की मौत
बुढाना। सडक हादसे मे कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा जानकारी के अनुसार बुढाना थाना क्षेत्र के गांव जौला मे देर रात कैंटर व कार के बीच हुई भिडन्त मे कार चालक बागपत के निकटवर्ती गांव जलालपुर निवासी पोपिन कश्यप की हादसे मे मौत हो गई। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर एम.एस.गिल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मृतक की तलाशी के दौरान मृतक की पहचान बागपत निवासी पोपिन कश्यप के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन ग्रामीणो के साथ तुरंत ही बुढाना के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

 

पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया3 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। ठगी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र मे किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को ठगी की सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली तथा छानबीन व आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज किए। इस मामले पर एसएसपी के निर्देशानुसार जनपदभर मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय की मौजूदगी मे तथा सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्दशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा द्वारा नगर के शिव चौक,हनुमान चौक,शामली बस स्टैण्ड,काली नदी पुल व अस्पताल चौराहा आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद सिह द्वारा कच्ची सडक,अंसारी रोड,मालवीय चौक,प्रकाश चौक तथा महावीर चौक आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग की गई। इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान द्वारा थाना क्षेत्र के अलमासपुर चौराहा,कूकडा ब्लॉक, विश्वकर्मा चौक, भोपा बस स्टैण्ड,चौडी गली आदि अनेक स्थानो पर पुलिस फोर्स के साथ वाहन चैकिंग एवं तलाशी की। इसके अतिरिक्त जनपदभर मे पुलिस द्वारा चैकिंग की गई। जिससे वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

 

 

होली मिलन उत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के प्रांगण में अधिवक्ताओं ने होली उत्सव का आयोजन किया। एक-दूसरे को गुलाल लगा होली मनाई तथा शुभकामनाएं दी। डा. मीरा सक्सैना के सानिध्य में सिविल बार एसोसिएशन की समस्त महिला अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर संगीत के साथ होली का त्योहार मनाया। राखी त्यागी, रेणु शर्मा, कविता, रितिका कौशिक, रेखा, सोनिया शर्मा, जेबा जमील, निया सक्सेना, अर्चना, पूजा, प्राची तायल व रिकी, नरेश चंद अधिवक्ता शामिल रहे।

 

 

होली पर ग्राहकों की कमी से दुकानदारों में मायूसी6 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच होली के बाजार पर मंदी की मार का साफ असर झलक रहा है। खरीदारी के लिए ग्राहकों की कमी से दुकानदारों में मायूसी है। शहर में प्रमुख बाजार जो आम दिनों में जिले भर के खरीदारों से भरे नजर आते हैं, त्योहार के मौके पर खाली-खाली नजर आ रहा है। यहां व्यापारियों में इससे मायूसी है। इधर ग्राहकों का कहना है कि एक तो कोरोना लॉकडाउन से सबकी कमर टूटी है, दूसरे महंगाई से आर्थिक स्थिति चरमरा कर रह गया है। अधिकांश घरों का बजट बिगड़ चुका है। जिससे समस्या ग्रस्त लोगों के लिए त्योहार की खुशियों पर लगाम लग रहा है।
होली को लेकर कई तरह की तैयारियां शुरू हो चुकी है। छोटे-छोटे बच्चे भी अपनी पसंद के कपड़े एवं रंग-पिचकारी लेने की जिद मचा रहे हैं। बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं और युवाओं के बीच कई तरह के आकर्षक परिधान को लेकर लालसा तो है, लेकिन महंगाई ने उनकी मंशा पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। पिछले साल की होली पर जो बाजार का रेट था, इस साल इस पर बड़ा अंतर आया है। कपड़ों से लेकर त्योहार से जुड़ी सामग्रियों की कीमतों में वृ( काफी असर डाल रहा है। बाजार में इस बार बैट्री संचालित और इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी भी मिल रहे हैं। लेकिन इसकी कीमत आम बच्चों से इसे दूर कर रहा है। वहीं मैदा-सूज्जी के साथ तेल, डालडा और रिफाइन के दामों में काफी बढ़ोतरी आम लोगों को मुंह मीठा करने से भी रोक रहा है। होली मसाले का रेट भी बढ़े हैं। रंग-गुलाल और पिचकारी के कीमतों पर पड़ा प्रभाव रू होली पर बच्चों की पिचकारी उनके लिए सबसे पसंदीदा चीज होता है। इसके बिना इनकी होली अधूरी मानी जाती है। बाजार में इस बार भी कई रेंज एवं डिजाइनों में पिचकारी उपलब्ध है। बंदूक की शक्ल वाली पिचकारी बच्चों को अधिक भाती है। यह पिचकारी ३० रुपये से लेकर १५० रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। वैसे बाजार में इस बार बैट्री संचालित और इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी भी मिल रहे हैं। लेकिन इसकी कीमत आम बच्चों से इसे दूर कर रहा है। इसकी कीमत २०० से लेकर ६०० रुपये तक बताई जा रही है। वहीं टोपी १० रुपये से लेकर १०० रुपये तक के उपलब्ध हो रहे है। छोटा मुखौटा १० रुपये से लेकर ५० रुपये एवं बड़ा मुखौटा ३० रुपये से१०० रुपये तक में बिक रहा है। अबीर १५ से २५ रुपये पैकेट तथा गुलाल ३० रुपये से ५० रुपये पैकेट में उपलब्ध है।
होली को खास बनाने के लिए गुझिया-पकवान बांटने की परंपरा रही है। लेकिन इसके दामों में वृ( लोगों को आहत कर रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार कीमतों में कई अंतर आया है। बाजार में जहां काजू ८०० रुपये मिल रहे हैं, वहीं किसमिस २८० रुपये, छोहरा २५० रुपये, बादाम १०० रुपये, सुखा नारियल २०० रुपये की दर से बिक रहा है। मैदा-सूजी के साथ तेल, डालडा और रिफाइन के दामों में काफी बढ़ोतरी आम लोगों को मुंह मीठा करने से भी रोक रहा है। बाजार में इस समय सरसों तेल १२० से १३० रुपये और रिफाइन १३० रुपये से १५० रुपये तक में मिल रहा है। आटा, सूजी और मैदा आदि की कीमतों में भी काफी वृद्धि हुई है। इन सामग्रियों की कीमतें बढ़ने से बाजार में खरीदारों की कमी दिख रही है। दुकानदार भी इस कारण मायूस बने हैं। कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लेकिन बिक्री हो रहे कम रू पर्व-त्योहार पर नए कपड़े खरीदने और इन परिधानों में त्योहार मनाने को लेकर पुराने समय से लोगों में आकर्षण रहा है। वैसे भी होली में कपड़े खरीदने को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है। लेकिन इस बार शहर के कपड़े दुकानों पर खरीदारों की भीड़ तो दिख रही, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि अपेक्षा के अनुरूप बिक्री नही हो रही। कपड़े का रेंज तो पसंद कर रहे लेकिन कीमतों के कारण वह मायूस दिख रहे हैं। इस बार यहां के मार्केट में साधारण कुर्ता-पैजामा २०० से ५०० रुपये, होली स्पेशल कुर्ता-पैजामा ४०० रुपये से १००० रुपये, कलर स्पेशल कुर्ता पैजामा ५०० रुपये से २००० रुपये, कुर्ता सिल्क ८०० रुपये से ३००० रुपये, साड़ी ४०० रुपये से ८५०० रुपये के रेंज में उपलब्ध हो रहे हैं। बच्चे एवं युवाओं के अन्य रेडिमेड वस्त्रों में कीमतों की कोई सीमा नहीं दिख रही है।

 

होली मिलन समारोह सम्पन्न7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। मिनाक्षी चौक स्थित कोल्ड स्टोरेज कम्पाउंड परिसर में इण्टर नेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इण्डिया चैप्टर मुजफ्फरनगर के सौजन्य से सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यो का होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने की। संयोजक समरसता,मैत्री,सौहार्द एवं जीवन के संतरंगी त्यौहार होली मिलन समारोह के संयोजक प्रमुख उद्योगपति मनोहरलाल कालरा,सहसंयोजक कमल गोयल एवं इजि.लोकेश चन्द्रा,सचिव होतीलाल शर्मा ने अपने वक्तव्य मे कहा कि अपनी समस्त गलतियों एवं भूलों को स्वीकार करते हुए सामने वाले के प्रति विनम्र रहने,गले मिलने तथा पूर्व के द्वेष-ग्लानी घृणा आदि मिटाकर मैत्री स्थापित करने जैसी पवित्र भावनाओं का यह त्यौहार मानव के हृदय मे मानवीय मूल्यों की स्थापना करता है। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का संस्था के पदाधिकारियो एवं गणमान्य लोगो द्वारा स्वागत किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियो ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट किया।

 

 

नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड की बैठक सम्पन्न8 Min 9 |
पुरकाजी। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड मीटिंग में सभी। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किये गए हैं चेयरमैन पुरकाजी जहीर फ़ारूक़ी ने एक बार फिर सबसे अलग कार्य करते हुए अपरिहार्य परिस्थितियों में म्रत्यु शव रखने के लिए डीप फ्रीजर ख़रीदने तथा कस्बे की जनता को शादी ब्याह के आयोजनों में क्रॉकरी का सामान जैसे प्लेट, डोंगे, गिलास, चम्मच, आदि बाजार रेट से आधे मूल्य पर दिए जाएंगे गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को फ्री में यह सुविधा दी जायेगी बोर्ड मीटिंग में कई सड़को सहित नालो नालियों, लाइटों , शौचालयो, आदि सहित नक्शे की फीस में मूल्य व्रद्धि के भी सभी प्रस्ताव तथा सभासदों के सभी कार्य पास किये गए पुरकाजी की जनता को चेयरमैन की कई ओर नई सौगात मिलेगी कैमरो तथा जनता की सुरक्षा व्यवस्था को ओर प्रभावी बनाया जायेगा पुरकाजी में बनेगा बर्तन बैंक ।

 

 

पुलिस ने क्षेत्रवासियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ9 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस ने प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही लोगों को बुलाकर आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। पुलिस ने तेवर कड़े करते हुए लोगों को आदर्श आचार संहिता का पालन न करने पर कडी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में गांव-गांव से लोगों को बुलाकर आचार संहिता का पाठ पढ़ाकर कड़ी चेतावनी भी दी। एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस ने कड़े तेवर दिखाते हुए पंचायत चुनाव लड़ने वाले लोगों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। सीओ शकील अहमद ने लोगों से कहा कि यदि कहीं पर अवैध शराब की ब्रिक्री पाई गई तो उसके लिए पूरा परिवार जिम्मेदार होगा। किसी भी दशा में मतदाता को कोई प्रलोभन न दिया जाए। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का प्रतीक है। इसे मिलजुकर मनाएं। यदि कहीं भी अवैध शराब की शिकायत मिली तो कडी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि कोरोना का दूसरा दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते हर आदमी को बिना मास्क के घर से नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कोरोना काल के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने के भी निर्देश दिए। चौयरमेन प्रवेंद्र भड़ाना ने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली के पर्व को शांति से मनाने की अपील की। ब्रिजेश रस्तोगी, आशु मलिक, महेंद्र सिंह व निशांत कुमार समेत सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

 

गन्ने में लगने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए
बुढ़ाना। फुगाना गांव में आयोजित गन्ना पाठशाला में चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानों को बंसत कालीन गन्ने की बुवाई की जानकारी दी। इस मौके पर अधिकारियों ने किसानों को गन्ने में लगने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना में किसान संजीव मलिक के घेर में शुक्रवार को गन्ना पाठशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर खतौली चीनी मिल के गन्ना विकास प्रमुख नीरव श्रीवास्तव, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक विनेश कुमार, देवेंद्र कालखंडे व राजकिशोर ने गन्ना पाठशाला के माध्यम से किसान भाइयों को साफ व ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की प्रजाति को. ०२३८ को लाल सड़न बीमारी से बचाए रखने हेतु गहरी जुताई करने की सलाह दी। बीज का उपचार कर ऊपरी १/३ भाग की बुवाई बहुप्रचलित ट्रैंच/वाइडर से चार फीट दूरी विधि से करने की सलाह दी।
अधिकारियों ने किसानों को भविष्य में सुरक्षित रखने हेतु समकक्ष प्रजातियों को.०११८, ०९८०१४ व कोजे. ०८८ की भी बुवाई करने की सलाह दी। इस मौके किसान प्रतिनिधि चौ. मुकेश मलिक ने किसानों की समस्या से मिल प्रबंधन को अवगत कराया। उन्होंने कृषि खाद, बीज व कीट नाशक दवाईयों पर सब्सिडी बढ़ाने की मांग की। कार्यक्रम में चौ. थाम सिंह, कुशलपाल शर्मा, रामनिवास, मांगेराम, जयवीर सिंह ने सवाल जवाब कर जानकारी को साझा किया।

 

 

होली मिलन में जमकर खेली फूलों की होली10 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। होली मिलन कार्यक्रमों में जमकर फूलों की होली खेली गई। एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
भोपा रोड स्थित पंजाबी बरातघर में वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए फूलों की होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। फूलों की वर्षा की गई। सर्व ब्राह्मण समाज ने इंदिरा कालोनी स्थित शिव मंदिर में सभासद पूनम शर्मा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। फूलों की होली खेली गई। प्रभु श्रीराम के भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मनीष चौधरी व अरविद राज शर्मा की पत्नी सुधाराज शर्मा ने ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आपसी मतभेद भुलाकर सभी लोग इस धार्मिक और भाईचारे के त्योहार होली को धूमधाम से मनाएं।

 

 

गणपति धाम मंदिर में फाल्गुन उत्सव धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। श्रीगणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार की ओर से नई मंडी स्थित गणपति धाम मंदिर में फाल्गुन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीखाटू श्याम महाराज को निशान अर्पित किए। रात्रि में श्री खाटू धाम में भव्य कीर्तन हुआ। मुंबई से आए हुए मनीष भट्ट, पारस लाडला, मयंक धीमान, मीनू शर्मा, रोबिन ने बाबा खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। मंदिर परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
चेयरमैन भीमसेन कंसल, अध्यक्ष अशोक गर्ग, मंत्री अनिल गोयल, अमरीश सिंघल, अंकित अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, विनोद राठी, अमित गोयल, किराना, नवीन गर्ग, शुभम तायल व अंकित तायल उपस्थित रहे।

 

 

सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के तहत सीओ सिटी कुलदीप सिह,इंस्पैक्टरन कोतवाली योगेश शर्मा व इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद सिह की मौजूदगी मे चन्द्रा टाकीज के समीप मार्केट मे सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया। आरोप है कि नशे के अवैध कारोबार मे संलिप्त भीम नामक व्यक्ति व उसके साथियो पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने चैकिंग तलाशी की। पुलिस ने इस दौरान चन्द्रा टाकीज मार्किट के अलावा बकरा मार्किट, कच्ची सडक,अस्पताल चौराहा,नावल्टी चौक आदि अनेक स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस द्वारा की गई सख्ती से उक्त दुकानदारो मे हडकम्प मचा रहा।

 

 

छात्र-छात्राओं को तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया11 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तृतीय सोपान शिविर का समापन हुआ। छात्र-छात्राओं को तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि डा. विनोद कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर में छात्र जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं। जिला स्काउट कमिश्नर डा. कंचन प्रभा शुक्ला ने कहा कि शिविर आपसी सद्भाव, राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देता है, हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। जिला सचिव रेनू गर्ग ने शिविर के बारे में जानकारी दी। समापन बेला पर स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कैंप क्राफ्ट में तम्बू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि का प्रदर्शन किया। झंडा अवतरण एवं राष्ट्रगान के उपरांत शिविर का समापन हुआ। शिविर में दीपचंद्र ग्रेन चौंबर इंटर कालेज के अलावा शहर के अन्य विद्यालयों के स्काउट और गाइड्स ने प्रतिभाग किया। डीओसी भारत भूषण अरोरा, प्रभा विद्यालय स्काउट प्रभारी, अनिल कौशिक एवं समस्त विद्यालयों के स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन का इस शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षक अमित सैनी, आनंद मालयान, एवं समस्त प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने सभी का आभार जताया।

 

 

मुजफ्फरनगर में बैंड बाजे वाली शादी पर धर्मगुरुओं ने लगाई रोक12 Min |
मुजफ्फरनगर। बुढाना इलाके के उमरपुर गांव की जमीयतुल इमाम जियाउर्रहमान जामा मस्जिद में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शादी में बजने वाले बैंड बाजे व आतिशबाजी को छुड़ाने को लेकर एक फतवा जारी किया है। धर्मगुरुओं की मीटिंग में मौलाना ने होने वाली शादी में डीजे बैंड और आतिशबाजी होने पर शादी में निकाह ना पढ़ने का मौलाना को आदेश दिया। मस्जिद के मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह मजाहिरी ने बताया शादी ब्याह को लेकर इलाके के मौलानाओं के साथ हमने एक मीटिंग बैठक की थी, जिसमें हमने फैसला लिया है अगर किसी शादी ब्याह में बैंड डीजे बजेगा और आतिशबाजी होगी, तो हम मौलाना उस शादी में कोई भी निकाह नहीं पढ़वाएंगें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस तरह के शादी ब्याह में अगर बैंड बाजा या डीजे और आतिशबाजी होगी, तो आसपास का कोई भी इमाम शादी में नहीं जाएगा।

 

 

छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की तीन माह बाद नहीं हुई गिरफ्तारी
मुजफ्फरनगर। छात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले आरोपियों की तीन माह बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पायी। छात्रा ने पुलिस कार्यालय पर पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग खुद को उप मुख्यमंत्री के रिश्तेदार बताते है। इस कारण पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी एक छात्रा योग से एमए कर रही है। छात्रा के पिता आर्मी से रिटायर्ड है, जबकि माता स्कूल में अध्यापक है। छात्रा का आरोप है कि उसके पडौस में रहने वाले ताऊ, उसका बेटा व पौता उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते है। वह 21 अक्टूबर को अपने गांव आयी थी। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने मकान में खींचकर गलत इरादे से मारपीट करते हुए कपड़े फाड दिए। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य के नाम विवेचना में निकाल दिए। आरोप है कि उसे इस बात का पता चला तो वह 17 दिसम्बर को अपने गांव फिर से आयी थी। आरोप है कि रास्ते में दो आरोपियों ने उसे रोक लिया। मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए छात्रा के सिर में पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। छात्रा ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह लहूलुहान हालत में पुलिस कार्यालय पहुंची। एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला थाना पुलिस से उसका मैडिकल कराते हुए शाहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। आरोप है कि तीन माह बीत चुके है, लेकिन पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष के लोग खुद को उपमुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताकर विवेचक को भी धमका रहे है। छात्रा ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।

 

गन्ने के खेत में ले जाकर विकलांग दलित महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जिले के रामराज थाना क्षेत्र में एक विकलांग दलित महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरमान 25 वर्षीय महिला को पास के गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने महिला को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। क्षेत्र अधिकारी शकील अहमद ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 15 =