Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शेखपुरा गांव के ग्रामीणों ने नाले की निकासी को लेकर प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव के ग्रामीणों ने नाले की निकासी को लेकर प्रदर्शन किया। एक व्यक्ति पर निजी स्वार्थ के चलते निकासी को रुकवाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

गांव शेखपुरा के ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर निजी स्वार्थ के चलते वर्षा पुराने नाले की निकासी रुकवाने के प्रयास का आरोप लगाया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव का तालाब और नाला लगभग सौ वर्ष पुराना है। शेखपुरा, ग्रामीण भूड़ व शुगर मिल कालोनी का पानी एकत्र होता है।

यहां नाले से निकासी काली नदी में जाती है। आरोप है कि गत दिनों भी कुछ लोगों ने नाले की भूमि को अपनी बताकर श्मशान घाट के निकट मिट्टी डालकर निकासी को रोक दिया था।

ग्रामीणों ने विरोध पर मिट्टी को हटा दिया। इसी मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण हो रहा है। इससे नाले की निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है।

आरोप है कि एक व्यक्ति निर्माण कार्य दर्शाकर नाले की निकासी को बंद करवाने का प्रयास कर रहा है। अब्बास, अजीजुद्दीन, शिवकुमार, चंद्रपाल, शमशाद, मेहरबान, देवकुमार आदि ने नाले की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =