Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जमीयत ने की नाइट कर्फ्यू का समय 11 बजे से करने की मांग, दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने शहर की मस्जिदों के इमाम व प्रमुख मुस्लिम धार्मिक नेताओं के साथ जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर नाइट कर्फ्यू का समय रात्रि 11ः00 बजे से करने की मांग की। जिससे रमजान माह में मुस्लिम इबादत करते हुए नमाज-ए- तरावीह अदा कर सकें।

जमीयत के पदाधिकारी प्रमुख मस्जिदों के इमाम के साथ ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने नाइट कर्फ्यू का समय बदलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए शहर में नाइट कर्फ्यू लगाना सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2021 से रमजान उल मुबारक का मुकद्दस महीना शुरू होने जा रहा है इसमें मुसलमान दिनभर रोजा रखते हैं और रात में इबादत करते हैं। जमीयत उलेमा ने जिलाधिकारी से मांग की रात्रि कर्फ्यू का समय 11ः00 बजे से शुरू किया जाए जिससे मुसलमान कोरोना की पाबंदियों का पालन करते हुए मस्जिदों में नमाज ए तरावीह अदा कर सकें।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से हकीम उम्मीद अली (अध्यक्ष), मौलाना ताहिर कासमी (महासचिव), मौ. इकराम कस्सार, कारी असरार अहमद, हाजी अजीजुर्रहमान, मौलाना अहमद, कलीम त्यागी, कारी सलीम मेहरबान, कारी नफीस, मौलाना जुबैर रहमानी, कारी कलीम कासमी, डॉ. अफजल, मौलाना बासित, मुनव्वर एडवोकेट, शमीम कस्सार, बदरुज्जमा खघन, डॉ० शमीमुल हसन, कारी मुबीन, कारी वसीम अहमद, कारी जरीफ अहमद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी पंकज मित्तल ने ज्ञापन लिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =