Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फेमस यूट्यूबर गायिका को जान से मारने की धमकी, पति समेत ससुरलियों पर केस

मुजफ्फरनगर। यूट्यूबर सिंगर फरमानी नाज ने शनिवार को पति और ससुरालियों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी की रहने वाली गायिका फरमानी नाज ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी शादी 25 मार्च 2018 को मेरठ जनपद के गांव छोटा हसनपुर निवासी इमरान से हुई थी।

उसे एक बेटा है, जिसे गले से संबंधी संमस्या है। इसके बाद से ही उसके पति और ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। ससुराल से भगाये जाने पर वह मायके आकर रहने लगी और बेटे के इलाज के लिए उसने यूट्यूब पर गाना शुरू कर दिया।

उनकी आवाज बहुत तेजी से लोकप्रिय हुई और बहुत जल्द ही वो सोशल मीडिया में छा गई। इंडियन आइडल में प्रतिभाग किया है। गायिका का आरोप है कि पति इमरान उनके गाने को लेकर विरोध करने लगे।

मानसिक रूप से यातनाएं देना शुरु कर दिया। शनिवार को पति ने धमकी दी है। ससुराल पक्ष के सलीम, तस्लीम आदि लोग भी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − 1 =