समाचार
पुलिस ने दर्जनों वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त पंकज पुत्र आनन्द स्वरूप निवासी ग्राम रूहाना खुर्द थाना को0नगर जनपद मु0नगर व विद्युत अधि0 में वारंटी अभियुक्त सत्तार पुत्र नसीबुद्ीन निवासी ग्राम सादपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्तों के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त राजपाल पुत्र शीशपाल निवासी 116 खादरवाला थाना को0नगर जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह द्वारा विद्युत अधि0में वारंटी अभियुक्त सोनू पुत्र राजपाल निवासी ग्राम लकडसंधा थाना को0नगर जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त परवेज पुत्र मौ0 इरशाद निवासी जहॉगीर पट्टी ग्राम सूजडु थाना को0नगर जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 धर्मवीर सिंह कर्दम द्वारा वारंटी अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र कल्लू धोबी निवासी ग्राम चॉदपुर थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 सर्वेश कुमार कर्दम द्वारा वारंटी अभियुक्त बबलू पुत्र स्व0 हरपाल निवासी ग्राम पचैण्डा खुर्द थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया।वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा वारंटी अभियुक्त महमूद पुत्र मंगलू निवासी मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर व विद्युत अधि0 में वारंटी अभियुक्त आमिर पुत्र चॉद निवासी मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 देवकीनन्दन द्वारा विद्युत अधि0 में वारंटी अभियुक्त बसन्त पुत्र कालूराम निवासी काशीराम आवास विकास कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त आसिफ पुत्र जुल्फकार निवासी हौजरी फर्म र्जड-ए0 गारमेन्ट्स सदर बाजार थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 गिरीशचन्द द्वारा विद्युत अधि0 में वारंटी अभियुक्त राजकुमार पुत्र पृथ्वी निवासी ग्राम अब्दुलापुर थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 हरेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र संवाराम शमा निवासी खाईखेंडी थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त सुनील पुत्र लालसिंह निवासी मौहल्ला झोझगांन कस्वा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त रवि पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम बरला थाना छपार जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त साजिद पुत्र नूर मौहम्मद निवासी कस्बा व थाना चरथावल जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 दीपक कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त सुभाष पुत्र करण सिह निवासी ग्राम बाढ थाना चरथावल जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर, थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा वारंटी अभियुक्तों सुमित पुत्र ऋषिपाल, अमित पुत्र ऋषिपाल, धर्मपाल पुत्र मामचन्द निवासीगण ग्राम सराय रसूलपुर थाना मन्सूरपुर जनपद मु0नगर को अभियुक्तों के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनुस खान द्वारा विद्युत अधि0 में वारंटी अभियुक्त हसन पुत्र बरकत अली निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना मीरापुर जनपद मु0नगर व विद्युत अधि0 में वारंटी अभियुक्त भवॅर सिंह पुत्र बिहारी निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को अभियुक्तों के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा वारंटी अभियुक्त इकरामूद्ीन पुत्र शब्बीर निवासी मौहलला मुस्तर्क कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मु0नगर अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 में वारंटी अभियुक्त मोनू पुत्र मौसम निवासी ग्राम तूल्हेडी थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 प्रमोद कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त सुभाष पुत्र गेगाराम निवासी ग्राम जलालपुर नीला थाना रामराज जनपद मु0नगर अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
नशे की गोलियों के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 श्री अक्षय शर्मा मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्तों इरशाद पुत्र फजला निवासी खालापार थाना को0नगर मु0नगर, बाबर पुत्र फैय्याज निवासी कुगॅर पट्टीर ग्राम सूजडु थाना को0नगर मु0नगर को जामियानगर गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त इरशाद उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त बाबर उपरोक्त के कब्जे से 840 नशीली गोलियां को बरामद किया गया।
कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 श्री गम्भीर सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त रमेश पुत्र अतरसिंह निवासी शिवनगर गॉधी कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को शिवनगर अभियुक्त की दुकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16 पव्वे देशी अवैध शराब को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम गंगधारी थाना खतौली जनपद मु0नगर को ग्राम गंगधारी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त इरशाद उपरोक्त के कब्जे से 35 पव्वे मैकडबल अग्रेजी शराब व 68 पववे देशी अवैध शराब रंगीली मार्का को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त आशीष पुत्र जगवीर निवासी ग्राम अटाली थाना तितावी जनपद मु0नगर को बिजलीघर गेट ग्राम अटाली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त इरशाद उपरोक्त के कब्जे से 16 देशी अवैध शराब रंगीली मार्का को बरामद किया गया।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा अभियुक्त गुलाब सिंह उर्फ लालू पुत्र कवल सिंह निवासी रामपुर तिराहा थाना छपार जनपद मु0नगर को शाहबूद्ीनपुर रोड ट्यूबेल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त इरशाद उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त जौनी उर्फ रामोतार पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी मौहलला दक्षिणी भटवाडा कस्बा व थाना बुढाना जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सट्टा, गत्ता, पैन व 1140 रूपए नकद बरामद किए गए।
शनिधाम मंदिर का 20वां स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर का 20वां स्थापना दिवस सूक्ष्म साधारण तरीके से आज दूसरे दिन हवन और भंडारे के साथ सम्पूर्ण हो गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जहां इस वर्ष वार्षिक मेला स्थगित कर दिया गया था वहीं पर 20वां स्थापना दिवस भी प्रतिकात्मक रूप से आयोजित किया गया। आज शनिमंदिर पर सवेरे पूजा अर्चना के उपरांत हवन, यज्ञ आयोजित किये गये। जिन्हे पं. संतोष मिश्रा और केशवानंद ने सम्पन्न कराया। बाद में मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मास्क पहनकर व उचित दूरी को अपनाकर भोजन व प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेंद्र साधु, शरद कपूर, सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार, देवेंद्र चौहान सहित अनेक सेवक मौजूद रहे और सभी ने व्यवस्था में सहयोग दियां।
बामनहेडी के जंगल में तमंचा फैक्ट्री पकडी, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। बीती रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को ग्राम शेरपुर से बामनहेडी जाने वाले रास्ते पर स्थित जंगल से जब्त करते हुए ०२ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण अवैध अस्लाह तैयार कर जनपद मुजफ्फरनगर व आस-पास के जनपदों में स्पलाई करते थे तथा तमंचे को ३००० रुपये, मस्कट को ६००० रुपये, बन्दूक को १०००० रुपये व रायफल को १५००० रुपये में बेचते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम आदिल पुत्र जाहिद निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, तहसीन पुत्र छोटा सलीम निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर बताए गए हैं। उनके पास ०१ देसी बन्दूक १२ बोर, ०१ देसी रायफल ३१५ बोर, ११ तमंचे (३१५ व १२ बोर), ०४ मस्कट (३१५ व १२ बोर), ०७ तमंचे अधबने ३१५ बोर, ०१ मस्कट अधबनी ३१५ बोर ०९ जिन्दा व १२ खोखा कारतूस (विभिन्न बोर के), १४ नाल (विभिन्न बोर की), ०६ अधबनी बॉडी और भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त तहसीन उपरोक्त पर गौकशी, गैंगस्टर, आयुद्ध अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
शाहपुर पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री पकडी, दो दबौचे
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को बसी नहर पुलिया के पास सिचाई विभाग गेस्ट हाऊस के खण्डहर से जब्त करते हुए ०२ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायच चुनाव में अवैध तमन्चो की सप्लाई हेतु तमन्चा फैक्ट्री चलायी जा रही थी। पुलिस पूछताछ में अब्दुल जब्बार पुत्र वहीद निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मु०नगर, नन्हा पुत्र दीशू निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मु०नगर। जिसके कब्जे से ०२ देसी बन्दूक १२ बोर, १६ तमंचे (३१५ व १२ बोर), ०४ मस्कट (३१५ व १२ बोर), ०७ तमंचे अधबने ३१५ बोर, ०१ मस्कट अधबनी ३१५ बोर, ०९ जिन्दा व ०८ खोखा कारतूस (विभिन्न बोर के) १५ नाल (विभिन्न बोर की), ०६ अधबनी बॉडी, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण- ०१ ड्रिल मशीन, ०१ शिकन्जा मय लकडी, ०२ हथोडी, ०१ वफिंग मोटर इलेक्ट्रोनिक, १० मीटर बिजली तार, ०९ बाडी पत्ती, ०२ आरी मय ०५ ब्लेड, ०१ प्लास, ०१ सन्डासी, ०२ जम्बूड, ०१ चूडी कटर, ०३ रोड पत्ती, १२ अदद बाडी पत्ती, ०३ रॉड रिपिट १० स्प्रिंग आदि बरामद किया।
नई कार्यकारिणी का गठन
मुजफ्फरनगर। जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की एक आम सभा बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गयी। जिसमें मुजफ्फरनगर जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हसन रजा जैदी हमीरपुर से इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित हुए।
बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पर्यवेक्षक हसन रजा जैदी ने बताया कि सर्वसम्मति से विकास कुमार रूड़कीवाल को अध्यक्ष, सतीश भोकरहेडी को सचिव तथा राजीव राठी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि देश व विदेश में बॉक्सिंग के खेलों में ओर आलम्पिक में एम्च्योर बॉक्सर ही भाग लेते है उन्हे ही पदक मिलते है और सरकारी नौकरियों में भी उन्हे ही तरजीह मिलती है। उन्होंने मांग की कि मुजफ्फरनगर स्टेडियम में एयर कंडीशनर बॉक्सिंग हॉल की स्थापना की जाये। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले तीन वर्षो में 52 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली है जिनमें से दो मुजफ्फरनगर में भी है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में बॉक्सिंग स्टेडियम हॉल पहले से कार्यरत है लेकिन सरकार अभी इस ओर ध्यान नहीं दे पा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के 40 जनपदों में कोचिंग कैम्प बराबर चल रहे है। इस अवसर पर चेयरमैन सलैक्शन, डिप्टी स्पोर्टस आफिसर मेरठ मंडल, अजय सागर यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, वरूण कुमार आदि भी उपस्थित थे।
,
डीएम ने कोरोना से जागरूक करने के लिए रिक्शा चालकों को बांटे मास्क
मुजफ्फरनगर । डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना से जागरूक करने के लिए रिक्शा चालकों को मास्क बांटे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने नई पहल शुरू करते हुए कोरोना से जागरूक करने के लिए महावीर चोक पर देर शाम इ रिक्शा चालको को मास्क वितरित किये और उन्हें बताया कि आप अलग अलग जगहों पर सवारियां बैठाते है ओर उतारते है, जिस कारण कोरोना फैलने का ज्यादा खतरा रहता है और हम लोग उन्हें कॉन्टेक्ट नही कर पाते इसीलिए आप सब आज से इस बात का ध्यान जरूर रखे की मास्क लगाए, हाथों को सेनेटाइज करे और सवारियों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करे और रिक्शा में सवारियां भी सोशल डिस्टेंस से बैठाए ,हम जल्दी ही आप रिक्शा चालकों को डाटा बेस बनवाकर कोरोना कि वेक्सीन ४५ वर्ष से ऊपर फ्री में लगवाने की व्यवस्था करते है, क्योकि आप सभी से कोरोना फैलने का ज्यादा खतरा है, वही जिलाधिकारी ने बताया कि कल से मंडियों में भी कोरोना से जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा, अब मुजफ्फरनगर में भी कोरोना का नया स्ट्रेन्स आया है जो काफी खतरनाक है इसलिए सभी लोग जागरूक रहे,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कर्मचारियों और अधिकारियों का कोरोना टैस्ट व वेक्सिनेशन कराकर ही ड्यूटी पर भेजा जाएगा,वही आज मुजफ्फरनगर में काफी कोरोना के केस आये है जो चिंताजनक है सभी लोग जागरूक रहे और अपना ध्यान रखे,मास्क वितरण में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रसासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार, एआरटीओ विनीत मिश्रा, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, थाना सिविल लाइन इंचार्ज उम्मेद कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीर अभिमन्यु सिंह मौजूद रहे।।
डीएम ने कोविड-19 टीका उत्सव का शुभारंभ फीता काटकर किया
मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शासन के निर्देशानुसार दिनांक ११ अप्रैल २०२१ ज्योतिबा फुले की जयंती से १४ अप्रैल २०२१ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती तक वृहद स्तर पर कोविड-१९ टीकाकरण को टीका उत्सव की तरह मनाया जाएगा।
जिला चिकित्सालय में आज कोविड-१९ टीका उत्सव का शुभारंभ फीता काटकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि सभी जनपद वासी जिनकी आयु ४५ वर्ष से अधिक है अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड-१९ टीका अवश्य लगाएं यह टीका पूर्णतया सुरक्षित है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि ११ से १४ अप्रैल के मध्य जनपद के समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालय में कोविड-१९ टीका उत्सव के अंतर्गत ४५ वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए शीघ्र ही अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पंकज अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्खि, कोविड-१९ नोडल डॉ अतहर जमीर, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ शमशेर, डीएमसी सुश्री तरन्नुम, जिला कोल्ड चैन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा, श्री इमरान खान वीसीसीएमआदि उपस्थित रहे।
मालगाडी की चपेट में आने से महिला की मौत
खतौली। महिला की मालगाडी की चपेट में आने से मौत की सूचना पर जीआरपी पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात महिला उम्र लगभग ५० वर्ष जानसठ पुल के नीचे मालगाड़ी की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। उक्त मृतक महिला के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो चौकी प्रभारी जीआरपी खतौली उपनिरीक्षक भूरे सिंह से सम्पर्क करे।
निःशुल्क योग शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड स्कूल मुजफ्फरनगर में साप्ताहिक योग गोष्ठी में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण,लक्षण और निवारण व सावधानियों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम संस्थान के जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई और उन्होंने वृक्षासन,खगासन,गरूड आसन और सूक्ष्म क्रियाए कराई। प्राणायाम अनुलोम-विलोम, कपालभाति और महायोग क्रिया प्राणायाम योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कराए। साप्ताहिक योग गोष्ठी में पूर्व जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने कोरोना महामारी के कारण के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के समय लापरवाही की वजह से ठण्डे पेय पदार्था यथा फ्रीज का ठण्डा पानी व फास्ट फूड और बाहरी भोजन के अत्यधिक मात्रा में ग्रहण करने से तथा निष्क्रिय जीवन शैली के कारण व किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से इस रोग के होने की संभावना बढ़ जाती है। वर्तमान जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर ने कहा कि इस रोग के मुख्य लक्षण गले में खरास, खाँसी, नजला,जुकाम,सिर दर्द व बुखार है। प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए नियमित योगासन ,प्राणायाम और ध्यान करे,गर्म पानी का सेवन करें,ठण्डे पेय पदार्थों से परहेज करे, घर से बाहर किसी बहुत ही जरूरी हो तो जाए और मास्क का प्रयोग करे,छींकते व खांसते समय रूमाल या टीशू पेपर से मुंह को ढककर रखे। बार-बार अपने मुंह,आंख व नाक को न छुएँ। सनेटाईजर का प्रयोग करे। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से बचे।सावधानी ही सुरक्षा है। इस अवसर पर योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य,सत्यवीर पँवार,वीरसिह,प्रदीप कुमार शर्मा,केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ,अक्षय कुमार ,कामेश मलिक,आस्था आदि साधक एवं साधिकाएं उपस्थित रहे।
पन्नी के गोदाम में लगी भीषण आग
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना खतौली क्षेत्र स्थित गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर नाइट कर्फ्यू की पहली रात्रि में ही संदिग्ध कारणों से एक पन्नी के गोदाम में भीषण आग लग गई, आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर से भी आग लगती दिखाई दे रही थी आग लगता देख आस पड़ोस के लोग मौके की ओर दौड़े पड़े, और किसी तरह आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन लोगों से आग नहीं बुझ सकी थक हारकर स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को भी दे दी, उधर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में पीड़ित का लाखों का नुकसान हुआ है लोगों का कहना है कि यहां पीड़ित चीनी मिलों से बोरिया, कट्टे, पन्नी आदि लाकर उनको साफ सफाई कर आगे बेचने के काम किया करता था।
9 जनपदों के खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर २३ क्रिकेट टीम के चयन के लिए आज मैग स्पोर्ट्स अकादमी में ९ जनपदों के खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। ट्रायल में मुज़फ्फर नगर के अतिरिक्त सहारनपुर, मेरठ, बिजनोर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर अमरोहा, संभल के चुने हुए खिलाड़ी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर चयन समिति के चेयरमैन अरविंद कपूर ने सभी जनपदों के खिलाडियो की बल्लेबाजी ,गेदबाजी और विकेट कीपिंग को ५ घण्टे के सेशन में बारीकी से परखा। कुल १५६ खिलाडीयो ने आज ट्रायल दिया। मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कोविड कोरोनॉ को देखते हुए अकादमी में मास्क के साथ साथ लगातार सैनीटाइज भी किया जाता रहा। ट्रायल ७५ ७५ खिलाड़ियों के २ सत्र में लिया गया।एसोसिएशन के सचिब मंनोज पुंडीर ने भी खिलाडीयो को ट्रायल के दौरान दूरी बनाए रखने को कहा। कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिवओमदेब सिंह ,विकास राठी रोहित चौधरी ,गौरव अरोरा के अतिरिक्त अरशद, अमित जवला ,हरीश चौहान चंदन ने ट्रायल को आयोजित कराने में सहयोग दिया।
पंचायत चुनाव के साथ धार्मिक पर्व ने भी बढ़ाई पुलिस की चुनौती
मुजफ्फरनगर। नवरात्र, रमजान व पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस को बडी चुनौती का सामना करना पडा रहा है। पुलिस ने धार्मिक पर्व व कोरोना की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी पुरी कर ली है।
रात्रि से नाइट कर्फ्यू का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। जनपद में 19 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में पुलिस प्रत्येक गांव में पहुंचकर लोगों से तालमेल कर शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रयासरत है। पंचायत चुनाव के साथ साथ 13 अप्रैल से नवरात्र व 14 अप्रैल से रमजान पर्व शुरु होने वाला है। पंचायत चुनाव के साथ दो धार्मिक पर्व भी होने से पुलिस के सामने चुनौती बढ गयी है। एसएसपी का कहना है कि जनपद में चुनाव को देखते हुए जोनल व सैक्टर स्कीम पहले से लागू की गयी है। नवरात्र व रमजान माह होने पर पुलिस को रात्रि में प्रभारी गश्त के आदेश दिए गए है। प्रत्येक धार्मिक स्थल पर पुलिस सुरक्षा लगायी गयी है। पंचायत चुनाव की वजह से पुलिस पहले भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। एसएसपी का कहना है कि शनिवार को रात्रि से नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। ऐसे में सख्ती के साथ लोगों को नाइट कर्फ्यू का पालन कराया जाएगा। पुलिस को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है। दिन भी मास्क को लेकर अभियान की शुरुवात भी कर दी गयी है।
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दृष्टिगत 15 शातिर अपराधियों को किया गया जिलाबदर
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूरण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एवं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में 15 शातिर अभियुक्तगण को जिलाबदर किया गया।
जिसका विवरण इस प्रकार है।
थाना चरथावल-
1. रक्षित त्यागी पुत्र विक्की त्यागी उर्फ विक्रान्त त्यागी
2. संजय पुण्डीर पुत्र पूरन सिंह
3. अली राजा पुत्र अय्यूब
4. सोभान पुत्र मुस्तफा
5. नरेश पुत्र दिलेराम
6. आसिफ पुत्र कल्लू
7. आजाद पुत्र नाजर
8. शाहरुख पुत्र आजाद
9. जीशान पुत्र खुर्शीद
10. उम्मेद उर्फ उम्मीद पुत्र इरफान
11. फरमान पुत्र रब्बान
12. इस्तकार पुत्र दिल्ला उर्फ मुकीम
13. आस मौहम्मद पुत्र नय्यूम
14. दानिश पुत्र जियाउद्दीन
15. काला उर्फ जग्गा उर्फ नौशाद पुत्र दिलशाद

