News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर में ड्रग्स कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवसेना / क्रांतिसेना के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज जिला मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गा से जुलूस निकालते हुए ड्रग्स माफिया के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष शरद कपूर शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए हुए जहां से सभी कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करते हुए कोर्ट रोड शिव चौक झांसी की रानी होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर जनपद ड्रग्स माफियाओं का गढ़ बन चुका है। जिनके संरक्षण में गली-गली मोहल्ले मोहल्ले गांव गांव में बिक रही नशीली दवाएं के कारण बच्चे और युवाओं का भविष्य चौपट होता जा रहा है। शहर की सड़कों व गांव की चौपाल पर नशे में डूबे लोगों को देखा जा सकता है। सड़कों और रेलवे रोड पर कूड़ा बीन रहे छोटे छोटे बच्चे नशीली दवाओं का सेवन करते दिखाई पड़ते हैँ, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ड्रग्स माफिया एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत नए-नए बेरोजगार लड़कों को अपने जाल में फंसा कर मिली भगत से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तैयार करवाते हैं और फिर उक्त लाइसेंस को स्वयं पांच सात हजार रुपए महीना किराए पर लेकर उसपर नशीली दवाओं और नशीले इंजेक्शन का कारोबार शुरू कर देते हैं। इस धंधे का भंडाफोड़ होने पर उक्त लाइसेंस धारी बेरोजगार युवक गिरफ्त में आ जाते हैं जबकि बड़े ड्रग्स माफिया अपने पैसे और पावर के बल पर बच निकलते हैं यही कारण है कि ड्रग्स के धंधे पर किसी तरह का कोई अंकुश नहीं है नारकोटिक्स विभाग भी कागजी खाना पूर्ति कर उक्त लाइसेंस के आधार पर बेरोजगार युवाओं को जेल भेज कर अपने कर्तव्य की इति श्री कर लेता है और बड़े माफियाओं से अपनी सेटिंग कर लेता है कई बार छापे भी मारे जाते है लेकिन आरोप है कि इतिश्री कर छोड दिया जाता है। शिवसेना/ क्रांतिसेना नेताओं ने चेतावनी दी यदि ड्रग्स माफिया के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई और जेलों में बंद बेरोजगार युवाओं की रिहाई हेतु व्यवस्थाएं नहीं हुई पार्टी अनिश्चितकालीन आंदोलन के साथ-साथ ड्रग्स माफिया ओके ठिकानों के ताले डाल देगी। इस अवसर पर शिवसेना नेता प्रमोद अग्रवाल, क्रांतिसेना महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान, शिवसेना महानगर प्रमुख ओंकार पंडित, मंगतराम सोनकर, नरेंद्र ठाकुर, अमित गुप्ता, युवा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, उज्ज्वल पंडित, बृजपाल कश्यप, सहेंद्र कश्यप, ठाकुर अमन सिंह, मानुज कश्यप, पिंकू नवला, अभिषेक शर्मा निकुंज चौहान, शुभम पाल, गौरव शर्मा, सुमित धीमान, रूपराम प्रभात रावत जंगी सौदाई राकेश सोनकर, राजेंद्र तायल हम कुमार कश्यप भारत खोखर भारत राजपूत बबलू ठाकुर, अरविंद सैनी कश्यप, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अमित शर्मा, साकेत कश्यप, सूरज सेठी, सुभाष उपाध्यक्ष, अमित राजपूत, धर्मवीर कश्यप, बॉबी ठाकुर अरविंद कौशिक, नितिन भोपड़ा, राकेश धीमान, मोहित गर्ग, दिनेश चंद्र शास्त्री, नरेश सैनी, किरणपाल सैनी, शाहिद सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

एचआइवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जीआईसी इन्टर कालेज में हुआ कार्यक्रम
– रेड रिबन किवज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
– प्रत्येक व्यक्ति को हो जानकारी अपने एचआईवी स्टेटस कीः मुख्य चिकित्सा अधिकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।युवाओ में एच०आई०पी०/एड्स के प्रति जागरुकता हेतु जनपद मुजफ्फरनगर में युवा उत्सव (यूथ फेस्ट) कार्यक्रम के अन्तगर्त रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 19 अगस्त, 2025 को राजकीय इन्टर कालेज, मुजफ्फरनगर के परिसर में किया गया।
इस अवसर पर जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उ0प्र0 राज्य एड्स नियत्रण सोसायटी के निर्देशानुसार संस्थान में क्विज प्रतियोगिता का आयेजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संयुक्त रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुनील तेवतिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 लोकेश चन्द्र गुप्ता एवं प्रधानाचार्य सुभाश द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुनील तेवतिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि एड्स जैसी बीमारियों का सामना करने के लिए हमें अपने आपको जागरूक और अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना चाहिए और एड्स से सम्बन्धित समाज में व्यापत कुरीतियों का खंडन किया, इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कालेज के प्रागंण में वृक्षारोपण भी किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 लोकेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि हम किसी व्यक्ति को देखकर नही बता सकते कि वह एचआईवी से ग्रस्त है अथवा नहीं। व्यक्ति स्वयं भी इसके बारे में जाने बिना वर्शा जिंदा रह सकता है। एचआईवी से ग्रस्त व्यक्ति एकदम भला-चंगा और स्वस्थ महसूस कर सकता है तथा अनजाने में असुरक्षित संभोग, सक्रमित रक्त से, एक ही सिरींज का अधिक बार उपयोग एवं गर्भवती माता से उसके होने वाले बच्चे से फैला सकता है इसलिए यह अति आवष्यक है कि व्यक्ति अपनी एचआईवी स्थिति को जानें। इससे जानने का एकमात्र तरीका है – जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय, खतौली, जानसठ एवं बुढाना परामर्श एवं परीक्षण केन्द्र (आईसीटीसी) पर एचआईवी की निःशुल्क जॉच करा सकता है। कॉलेज प्रधानाचार्य श्री सुभाश जी द्वारा सभी आगुन्तको का आभार वक्त करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि एड्स जैसी बीमारियों से दूर रहने के लिए संयमित जीवन शैली व जागरूकता ही बचाव का कार्य करती है। कालेज के सभागार में लगभग 200 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 50 छात्र/छात्राओं में से शिवांश ठाकुर प्रथम और अमन धीमान द्वितीय व गुडडन तृतीय स्थान पर रहे। जिनको प्रथम पुरूस्कार रु0 1500=00, द्वितीय पुरूस्कार में 1200=00 तथा तृतीय पुरूस्कार में रु0 1000=00 प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया। इस अवसर पर डा0 मुजीबुर्रहमान, डा0 गीतांजली वर्मा, अमित दिशा कलस्टर, टीबी विभाग से सहबान, अतुल भारद्वाज, रूचिर, अभिशेक एवं संजीव शर्मा, तथा स्कूल अध्यापक श्रीमती ममता, श्रीमती पूनम एवं अन्य स्टाफ आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

 

युवाओं को रोजगार देने मे आईंआईंए की सार्थक पहलः मंत्री कपिल देव अग्रवाल
अब युवाओं को मिलेगा रोजगार अपने ही शहर मे- जिलाधिकारी उमेश मिश्राMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चौप्टर द्वारा आईआईए कैंपस कनेक्ट के अंतर्गत एक भव्य जनरल मीटिंग का आयोजन होटल स्वर्ण इन्न, सर्कुलर रोड, मुजफ्फरनगर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ साथ सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उपायुक्त उद्योग जैस्मिन फौजदार, वाइस प्रेसिडेंट संजीव अरोरा सहारनपुर से, सहारनपुर व मुरादाबाद जोन के सचिव कुश पुरी, डिविजनल चेयरमैन सतीश अरोरा सहित सहारनपुर, शामली, कैराना, बुढ़ाना से आईटीआई से आए प्रतिनिधिगण, आईटीआई एवं गांधी पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ चौप्टर चेयरमैन अमित जैन द्वारा अतिथियों को बुकें एवं पुष्प कलियाँ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात आईआईए कैंपस कनेक्ट का शुभारंभ माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के द्वारा बटन दबाकर किया गया। आईआईए के निवर्तमान चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए केंद्रीय नेतृत्व एवं सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में उद्योगों की समस्याओं को मजबूती से उठाया गया तथा उनके समाधान के लिए सतत प्रयास किए गए। पवन कुमार गोयल नें अपने को नया दाइत्व डिवीजनल सेक्रेटरी बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर लख़नऊ मे मिले आईंआईंए चौप्टर मुज़फ्फरनगर के तीन अवार्ड्स भी पवन कुमार गोयल एवम उनकी टीम को माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के कर कमलों द्वारा दिए गये। चैप्टर चेयरमैन अमित जैन ने कहा कि आईआईए कैंपस कनेक्ट का उद्देश्य केवल उद्योगों को सशक्त बनाना ही नहीं है, बल्कि युवाओं को उद्यमिता और रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़कर क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय विकास में योगदान करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र सीधे उद्योगों से जुड़ सकेंगे, जिससे उन्हें व्यवहारिक अनुभव मिलेगा, रोजगार एवं स्टार्टअप के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर मुज़फ्फरनगर के सपने को साकार करने में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आईंआईए नें बेरोजगार को रोजगार देने के लिए आईंआईं कैंप्स कनेक्ट वेबसाइट के द्वारा उधमी व युवा को एक पोर्टल के माध्यम से रोजगार देने, वो भी मुज़फ्फरनगर मे ही, इस पहल को बहुत सराहनीय कदम बताया। आगे कहा चुकी यह मेरे मंत्रालय से सम्बंधित कार्य इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मेरे गृह जनपद मुजफ्फरनगर से शुरुवात की इसके लिए आईं आईं ए को धन्यवाद दिया ओर इसको पुरे उत्तर प्रदेश मे आईं आईं ए के द्वारा करवाने के लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा। आईआईए के विशेष सचिव अमन गुप्ता ने आईआईए कैंपस कनेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफ़ॉर्म पर लॉगिन करने के बाद छात्रों एवं उद्यमियों को सभी आवश्यक सूचनाएँ सरलता से उपलब्ध हो जाएँगी। इसके माध्यम से प्रशिक्षण, रोजगार अवसर, उद्योगों से जुड़ाव एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ एक ही पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती हैं।
आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि आईआईए कैंपस कनेक्ट एक दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवहारिक अनुभव और उद्योग जगत से जोड़ना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उद्योग और शिक्षा संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा, जिससे न केवल युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों को कुशल मानव संसाधन भी उपलब्ध होगा। कैंपस कनेक्ट आने वाले समय में उद्योगों और छात्रों दोनों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आईआईए कैंपस कनेक्ट कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल जनपद मुजफ्फरनगर के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आवाहण किया की इस वेबसाइट के माध्यम से आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं को स्थानीय उद्योगों में प्रशिक्षण एवं रोजगार का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन आईवाईसी कैप्टन अनमोल अग्रवाल व आईआईए सचिव राहुल मित्तल नें संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों को आईआईए की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आईआईए के कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में सर्वश्री अशोक अग्रवाल,अश्वनी खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल, नीरज केडिया, मनोज अरोरा, सुधीर गोयल, नवीन अग्रवाल, शरद जैन, अमित गर्ग, दीपक सिंघल, सुशील अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, उमेश गोयल, अनमोल गर्ग, राज शाह, नमन जैन, प्रेरक जैन, अरविंद मित्तल, प्रीतुल जैन, अंकुर गर्ग, डॉ यशपाल सिंह, संजीव मित्तल, एफ.सी. मोगा, अनुराग अग्रवाल, शमित अग्रवाल, असद फारुकी, मोहित गर्ग, सत्य प्रकाश रेशु, सुजीत कुमार, चंदन अग्रवाल, अनुज कुच्छल, गुंजन गुप्ता, अशोक शाह, सौरभ मित्तल,सीए अतुल अग्रवाल, सीए राजीव सिंगल, राहुल सिंघल, राहुल प्रकाश, आर.के. सैनी, जे.के.मित्तल, नईम चांद, स्पर्श अग्रवाल, अक्षत जैन, अक्षत जिंदल, वैभव मित्तल, शिरीष गर्ग, प्रतीक किशोर मित्तल, अंसार मलिक आदि भारी संख्या मे उधमी उपस्थित रहे।

 

सड़क हादसे में दो युवकों की मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना नई मंडी क्षेत्र के सिसौना रोड बागोवाली गेट के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु त्यागी पुत्र नरेश त्यागी और थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव रंडावली निवासी 29 वर्षीय सीटू पुत्र रिशिपाल के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।सीटू एक प्राइवेट फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता था और ड्यूटी पूरी कर सोमवार रात अपने गांव लौट रहा था। सिसौना रोड बागोवाली गेट के पास हादसे में उसकी मौत हो गई। सीटू के तीन छोटे बच्चे हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिजन गम में बेसुध हो गए। मृतक के दोस्त शुभम ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। वहीं, बेहड़ा अस्सा निवासी हिमांशु त्यागी परिवार का इकलौता सहारा था और पेस्टिसाइड कंपनी में नौकरी करता था। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान मनोज फौजी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम की कार्यवाही नहीं चाहते और बेटे का अंतिम संस्कार सीधे करना चाहते हैं।

 

कान्हा जी की छठी के उपलक्ष्य में होगा गीता पाठ
मुजफ्फरनगर। कान्हा जी की छठी के उपलक्ष में गीता पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा किया जाएगा महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्णकृपा जीओगीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि प्राचीन श्री शिव मन्दिर , उत्तरी सिविल लाइन्स मुजफ्फर नगर में कथाव्यास पंडित कृष्णानन्द जी के सौजन्य/सानिध्य मे कान्हा जी के छटी पर्व के उपलक्ष मे गीतापाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन दिनांक 20 अगस्त 2025 को सांय 05 से 08 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिसमे प्रसिद्ध भजन गायक श्री राजेश जी वर्मा, श्री संजय अरोरा जी , अजय गर्ग जी एवं अन्य कलाकारो द्वारा भजन भाव प्रस्तुत किए जायेगें । तत्पश्चात भण्डारे/प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। आप से अनुरोध है कि अपने परिजनो/ईष्ट मित्रो के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कर कार्यक्रम की शोभा बढाये एवं धर्म लाभ उठाए।

 

एसपी देहात ने बैठक में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना तितावी पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। रात्रि में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना तितावी पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान किया गया तथा साइबर अपराध के विषय में जागरूक किया गया साथ ही समस्याओं को सुनकर त्वरित/विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

 

साकेत बसंत विहार रेलवे रोड कट बंद होने पर स्थानीय लोगों ने जताया विरोधMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। साकेत बसंत विहार से रेलवे माल रोड कट को रेलवे विभाग द्वारा बंद किए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जब रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कॉलोनीवासियों ने विरोध करते हुए अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग को वैकल्पिक रूप से खुला रखा जाए। यह सड़क साकेत बसंत विहार को जय फाटक होते हुए अंसारी रोड, थाना सिविल लाइन, पुलिस लाइन और अन्य प्रमुख मार्गों से जोड़ती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह मार्ग जाम से पूरी तरह मुक्त रहता है, जिससे लोगों को समय और ईंधन दोनों की बचत होती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र की “लाइफलाइन” बन चुकी है। यदि इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया, तो साकेत का मुख्य मार्ग ट्रैफिक के दबाव को सहन नहीं कर पाएगा, जिससे भारी जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी यही रास्ता सबसे तेज़ और सुगम है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सड़क से 200 मीटर आगे का हिस्सा अभी भी खुला हुआ है, और श्रद्धालु इसी मार्ग से जय फाटक के पास स्थित मंदिर तक पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लोगों ने रेलवे विभाग से अपील की है कि इस रास्ते को बंद करने से पहले स्थानीय ज़रूरतों और वैकल्पिक समाधान पर गंभीरता से विचार किया जाए।

 

आवेदन की पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025
मुजफ्फरनगर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा के प्राचार्य ने बताया है कि में कक्षा-9 एवं 11 (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु दिनांक 07 फरवरी, 2025 (शनिवार) को आयोजित होने वाली पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2026 में प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। कक्षा-9 हेतु जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के वास्तविक निवासी एवं जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के किसी सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2025-26 में कक्षा-8 में अध्ययनरत विद्यार्थी जिनकी जन्म तिथि 01.05.2011 से 31.07.2013 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के मध्य हो, पात्र हैं। कक्षा-11 के लिए जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के किसी सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2025-26 में कक्षा-10 में अध्ययनरत विघ्द्यार्थी जिनकी जन्म तिथि 01.06.2009 से 31.07.2011 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के मध्य हो पात्र हैं। अधिक जानकारी हेतु सूचना विवरणिका (च्त्व्ैच्म्ब्ज्न्ै) प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न लिंक्स पर जाएँ ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक – कक्षा-9-  हेल्प डेस्क – 1.9458573017 पुष्पेन्द्र सिंह मलिक, 96340 29975 – श्री विनय कुमार आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है।

 

एसएसपी ने किया फेरबदलः 29 उपनिरीक्षकों के तबादले, आधा दर्जन चौकी प्रभारी भी बदले, पुलिस विभाग में मचा हलचल
मुज़फ्फरनगर। जिले के पुलिस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित तबादला सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा द्वारा जिले के 29 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण विभिन्न थानों और शाखाओं में किए गए हैं। इनमें आधा दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। तबादला सूची के अनुसार, अधिकतर उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों या विशेष शाखाओं में भेजा गया है। इनमें महिला थाना, साइबर थाना, पीओ/आरओ टीम और एसएसआई जैसे विभाग शामिल हैं। कुछ प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं-तेजवीर सिंह-पुलिस लाइन से प्रतिवादी वृत्त, थाना खतौली, ज्ञानेंद्र सिरोही-एसएसआई महिला थाना से पीआरओ द्वितीय, एसएसपी कार्यालय, रोहतास सिंह-पुलिस लाइन से थाना पुरकाजी, जय शर्मा-पुलिस लाइन से साइबर थाना, विपुल कुमार-महिला थाना से एसएसआई महिला थाना, योगेश तेवतिया -चौकी रियावली नंगला से थाना शाहपुर, अशोक कुमार- पुलिस लाइन से थाना रामराज, पदम सिंह- पुलिस लाइन से महिला थाना, दीपक शर्मा- थाना जानसठ का प्रभारी निरीक्षक, मीरापुर का अतिरिक्त चार्ज अन्य स्थानांतरित उपनिरीक्षक-सुधीर कुमार (मंसूरपुर), संजय कुमार (खतौली), देवेंद्र सिंह (सिविल लाइन), भूपाल सिंह (भोपा), अजय कुमार सिंह (बुढ़ाना), विजयपाल सिंह (सिविल लाइन), महावीर सिंह (रतनपुरी), सूरजपाल सिंह तोमर (नई मंडी), लक्ष्मीचन्द (रिट सेल), राजकुमार (बुढ़ाना), योगेन्द्र सिंह व राजकुमार द्वितीय (छपार), मोहम्मद फहीमुद्दीन (खतौली), वीरेन्द्र कुमार (मीरापुर), ओमप्रकाश सिंह (एसएसआई भौराकला), गौरव कुमार (भोपा), जितेन्द्र सिंह (ड्यूटी प्रभारी फुगाना), और राजकुमार नादर (थाना पुरकाजी) शामिल हैं। एसएसपी कार्यालय का मानना है कि इन तबादलों से थानों की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही थानों के संचालन में दक्षता और गति आने की उम्मीद है।

 

राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर मेंमानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
मुजफ्फरनगर। राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर में भारत मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के अंतर्गत मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें रिसोर्स पर्सन श्रीमती सूची के निर्देशन में संचालित हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुत कीरती तथा मनजीत चौहान, द्वितीय स्थान आदित्य एवं लकी तथा तृतीय स्थान अश्विनी एवं इशिका ने प्राप्त किया जिन्हें प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता द्वारा नगद पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया मेंटर संदीप कुमार कौशिक अध्यापिका पारुल सिंह तथा खुशी का विशेष सहयोग रहा।

 

विश्व उद्यमिता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं वोकेशनल स्टडीज, मुजफ्फरनगर में विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का विषय था ष्ैपसस जव ैजंतजनचरू ज्तंदेवितउपदह च्ींतउंबल ज्ञदवूसमकहम जव ठनेपदमे टमदजनतमष् कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. वैशाली, सीईओ र्क्म्ब् भ्मंसजीबंतम च्अजण् स्जकण् ग्रेटर नोएडा ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि किस प्रकार फार्मेसी की शैक्षणिक जानकारी और कौशल को उद्यमिता के माध्यम से सफल व्यावसायिक अवसरों में परिवर्तित किया जा सकता है। डॉ. वैशाली ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में स्टार्टअप के अपार अवसर हैं। सही दिशा, नवाचार, और उद्यमशील सोच अपनाकर छात्र रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन सकते हैं। कॉलेज निदेशक डां0 अरविन्द कुमार ने भी छात्रों को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित किया और बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।संगोष्ठी में संकाय सदस्यों व छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उद्यमिता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ, डॉ भुवनेन्द्र सिंह, डॉ निशा सिंह, डॉ पोपिन कुमार, मीनू देवी, रितू कौशिक, ईशान अग्रवाल, आसिफ खान, राबिया प्रवीन, संजीव रतन तिवारी, कुलदीप सैनी, मौ0 जूबैर, प्रभा, नसीम अहमद, पल्लवी, अंशु पंवार, निदा बेबी, सुबोध कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, एलिश, स्मृति माथूर, शुभम शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

 

पुलिस लाइन में कार्यशाला आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मा0 न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विवेचकों के मार्गदर्शन व प्रशिक्षण हेतु रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में किया गया कार्यशाला का आयोजन। रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन न्यायालय द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी अभियोग में केवल वही आरोप पत्र मा0 न्यायालय के समक्ष प्रेषित किए जाएं जिन अपराधों के लिए विधिक दृष्टिकोण से आवश्यक तत्व (म्ेमदजपंस प्दहतमकपमदजे) विद्यमान हों। कार्यशाला में सहायक अभियोजन अधिकारी नितिन कुमार द्वारा उपस्थित विवेचकगण एवं वाचकों को अभियोग पंजीकरण से लेकर आरोप-पत्र प्रेषण तक की संपूर्ण प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। विशेष रूप से अभियोगों में उपयुक्त धाराओं के प्रयोग, आवश्यक साक्ष्यों के संकलन एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी हेतु अभियोजन से समन्वय स्थापित करने के महत्व को रेखांकित किया गया। सहायक अभियोजन अधिकारी ने यह भी बताया कि विवेचना के दौरान प्रत्येक बिंदु का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए केवल वे ही धाराएं आरोप-पत्र में सम्मिलित की जाएं जिनमें अपराध के सभी आवश्यक तत्व स्पष्ट रूप से परिलक्षित हों। ऐसा करने से अभियोग के न्यायालय में तकनीकी कारणों से निरस्त होने की संभावना कम होगी तथा अपराधियों को विधिसम्मत रूप से दोषसिद्ध कराकर कठोर दंड दिलाया जा सकेगा। इसके साथ ही कार्यशाला में यह भी निर्देशित किया गया कि विवेचकगण विवेचना के दौरान अभियोजन अधिकारियों से सतत संवाद बनाए रखें ताकि विवेचना व अभियोजन कार्य में एकरूपता बनी रहे। साथ ही यह भी बल दिया गया कि विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य-आधारित हो, जिससे समाज में कानून का शासन सुदृढ़ हो सके।कार्यशाला में सहायक अभियोजन अधिकारी, सभी थानों पर नियुक्त वरिष्ठ उप निरीक्षकगण, विवेचक तथा क्षेत्राधिकारी पेशी में नियुक्त वाचकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

कपडे की दुकान पर चोरी, व्यापारियों में आक्रोशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर के न्यू मंडी थाना क्षेत्र के अग्रसेन विहार में चोरों ने बीती रात श्रीजी पोशाक नामक कपड़ें की दुकान को निशाना बनाया। घटना का पता चलते ही व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक रोहित गोयल ने सुबह दुकान का शटर खुला देखकर तत्काल न्यू मंडी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता शलभ गुप्ता और भूपेंद्र गोयल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और व्यापारियों की ओर से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही न्यू मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और घटना का शीघ्र खुलासा होगा। चोरी की घटना से न्यू मंडी क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता व्याप्त है। व्यापारी नेताओं ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। न्यू मंडी चौकी इंचार्ज ने मौके पर मौजूद व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द इस चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

एसपी क्राइम ने गोष्ठी में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। पुलिस जनपद में व्यापारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा समय समय पर व्यापारियों व ट्रान्सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की जाती है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित सीएफओ श्री अनुराग कुमार, नगरक्षेत्र के थानों के निरीक्षक अपराध, पीडब्लूडी विभाग के अधिकारीगण, साइबर थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/ मौजूद रहे।
सर्वप्रथम गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व से सुझाव व प्रतिपुष्टि ली गयी तथा उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदया द्वारा सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती है मगर इसके अतिरिक्त व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क होना पड़ेगा। सभी व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सीसीटीवी कैमरों की दिशा को सही रखने, आपसी समन्वय से मार्ग पर भी सीसीटीवी कैमरा लगवाने, रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्ड/चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश का परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने, किसी व्यापारी बंधु को किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। अंत में साइबर थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साइबर फ्रॉड/आनलाइन ठगी व इनसे बचाव के तरीको पर विस्तार से जानकारी दी गयी।

 

चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
मुज़फ्फरनगर। भारत धारा नेचुरल फार्मिंग प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और चिकित्सा शिविर एवं पूरी बॉडी चेकअप और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परामर्श के शिविर में आज डॉ अशोक सिंह (वी. पी., त्रिवेणी शुगर मिल) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे…और शिविर का अवलोकन किया.। इस मुख्य अतिथि डॉ अशोक सिंह जी ने बताया कि जीवामृत…मिट्टी की उर्वरता और फसल की शक्ति का राज है…यह गाय का गोबर, गोमूत्र, बेसन, गुड़ और मिट्टी से बना यह प्राकृतिक घोल खेत की उर्वरता बढ़ाता है, पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है और फसल को स्वस्थ व हरी-भरी बनाता है…और इससे पैदा हुई फसल से शरीर स्वास्थ्य रहेगा। डॉ अशोक सिंह जी ने चीनी से उपज के सम्बन्ध में ज्ञानवर्धक बातें उपस्थित प्रबुद्ध जनों को विस्तार पूर्वक समझाया। शिविर में आयुर्वेदाचार्य डॉ प्रशान्त चतुर्वेदी (जयपुर) व अंजली ममगई (देहरादून) ने सैकड़ों मरीजों को आयुर्वेद की विभिन्न पद्धतियों द्वारा निःशुल्क उपचार किया। शिविर में डायरेक्टर ओमपाल सिंह धामा, अजय जनमेजय, धीरज बबलू अहलावत भैंसी, देवेश शर्मा, आदेश सैनी बड़सू, रामप्रकाश शर्मा (।.क्.व्. ) मिंटू सैनी, केशव अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अरोड़ा, सुरेन्द्र सिकंदरपुर व अन्य का सहयोग रहा…

 

कोतवाली पुलिस ने शातिर वांरटी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियान के दौरान 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मु0नगर के नेतृत्व में जनपद मे वारन्टी एंव शातिर अभियुक्त के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा वारण्टी बनाम वारण्टी/अभियुक्त अनुज उर्फ सन्जू पुत्र बुद्ध सिंह निवासी रोहाना कलां को गिरफ्तार किया गया । शातिर को मा0न्यायालय मु0नगर पेश किया जायेगा ।

 

अधिकारियों को अधिवक्ताओं ने गिनाईं समस्याएं
मुजफ्फरनगर। सिटी सेंटर मार्केट स्थित जीएसटी कार्यालय में राज्यकर विभाग के संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राजनाथ तिवारी और एसआईबी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेशचंद्र दीक्षित ने टैक्स बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं संग बैठक की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने समस्याएं रखीं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, व्यापारी द्वारा बंद कराई गई फर्मों को शीघ्र बंद करना, रिफंड को जल्दी जारी करना, पेनल्टी तकनीकी त्रुटियों पर भी भारी पेनल्टी और पुराने मामलों में ब्याज वसूली से परेशानी पर चर्चा की गई। विभाग द्वारा वैट का बकाया को लेकर कार्रवाई चल रही है, जिसमें बिना कोई नोटिस दिए डीआरसी-07ए के आदेश पारित करके जीएसटी से राशि काटी जा रही है, जबकि यह बकाया वैट से संबंधित है। अधिकांश पुराने मामलों में विभाग का रिकार्ड पूर्ण नहीं है। सभी मामलों में अभिलेख अधिवक्ता द्वारा ही उपलब्ध कराए जाते हैं। सभी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बैठक में डॉ. एनके अरोड़ा एडवोकेट, शलभ कौशिक, महासचिव असगर मेहंदी, सलिल वत्स, रोहताश कर्णवाल, शहजाद आलम, निधीश गुप्ता, हर्षित गर्ग, हर्ष अरोरा, रवि अग्रवाल शामिल रहे।

 

निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रवेश पंजीकरण, आवेदन, अपलोड एवं सत्यमत्र की तिथि 30. अगस्त 2025 रात्रि 12.00 बजे तक
मुजफ्फरनगर। नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्री मुकेश प्रताप सिंह ने बताया है कि प्रदेश में स्थित राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षणनोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, संस्थानों में तृतीय चरण प्रवेश प्रकिया के उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत राजकीय संस्थान के अभ्यर्थी से नवीन विकल्प पंजीकृत कराने तथा राजकीय एवं निजी संस्थानों हेतु नवीन आवेदनकर्ताओं से ऑनलाईन आवेदन दिनांक 15.08.2025 तक आमंत्रित किये गये थे। ऐसे समस्त गैर चयनित अभ्यर्थियों (प्रवेश प्रकिया में पूर्व में पंजीकृत एवं नवीन ऑनलाइन आवेदनकर्ता) की ग्रुपवार मैरिट के कम में सूची संबंधित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को उपलब्ध करा दी गयी है। राजकीय व निजी संस्थान के अचयनित व अप्रवेशित सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची उनके लॉगिन में उपलब्ध होगी, जिसके अनुसार वे नियमानुसार प्रवेश पूर्ण करें। राजकीय संस्थानों में जनपद स्तरीय चयन के लिए अभ्यर्थी स्थायी (ग्रह जनपद) व अस्थायी पते से सम्बन्धित जनपद की सीटों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। राजकीय संस्थानों के अभ्यर्थियों को वेबसाईट

पर चौथे चरण के लिए रैंक पर क्लिक करने पर दो विकल्प पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी को रैंक एवं नवीन आवेदनकर्ता की रैंक प्राप्त होंगे, अभ्यर्थी को उक्त विकल्पों में से अपने ऑनलाईन आवेदन की स्थिति के अनुसार पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि की प्रविष्टि करने पर उसकी रैंक प्रदर्शित होगी जिसका प्रिन्ट आउट प्राप्त कर, अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के समय जनपद में दिये गये संस्थानों एवं व्यवसायों के विकल्प के सापेक्ष उपलब्ध रिक्त सीट पर आवंटन हेतु जनपद के नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में 19.08.2025 से 23.08.2025 तक सम्पर्क स्थापित कर रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश हेतु रैंक जमा कर सकता है। राजकीय संस्थानों में प्रथमता (पूर्व पंजीकृत) गैर चयनित अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी तदोपरान्त उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष (नवीन ऑनलाईन आवेदनकर्ता) की मैरिट सूची से व्यवसाय आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। निर्धारित प्रवेश प्रकिया-2025 के अनुसार चतुर्थ चरण में राजकीय संस्थानों हेतु रिक्त सीटों पर चयन/प्रवेश जनपद स्तर पर शासनादेश संख्या 63/2022/1020/89-व्या०शि० एवं कौ०वि०वि०-2022-125 (बी) / 87 दिनांकः 06.06.2022 में गठित समिति द्वारा दिनांक 25.08.2025 तक पूर्ण किया जायेगा। उक्त समिति द्वारा अनुमोदित आवंटित सूची संस्थान के सूचना पट पर दिनांक 25.08.2024 को प्रदर्शित करते हुए उक्त आशय को निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति स्थानीय लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करायी जायेगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन में दी गयी सूचना के अनुसार उसके समस्त प्रमाण-पत्रों यथा शैक्षिक योग्यता, जाति आदि से जॉचोपरान्त सही पाये जाने की दशा में ही प्रवेश अनुमन्य किया जाना सुनिश्चित करें। राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेशित अभ्यर्थियों का डाटा दिनांकः 26.08.2025 रात्रि 12.00 बजे तक एस०सी०वी०टी० पोर्टल पर अपलोड एवं सत्यापित कर सुरक्षित किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रवेश पंजीकरण / आवेदन / अपलोड एवं सत्यमत्र की तिथि 30.08.2025 रात्रि 12.00 बजे तक निर्धारित है।

 

मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैलीः 22 अगस्त से 5 सितंबर तक
मुजफ्फरनगर। 22 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 13 जिलों के लगभग 17,000 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आर्मी ने स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड में तैयारियां शुरू कर दी हैं। कर्नल सत्यजीत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी और अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी।
भर्ती रैली का शेड्यूल-22 अगस्तः गौतमबुद्ध नगर और शामली, 23 अगस्तः बिजनौर, 24 अगस्तः बागपत, 25 अगस्तः सहारनपुर और बुलंदशहर, 2 सितंबरः मुजफ्फरनगर। अन्य तिथियांः भर्ती प्रक्रिया 5 सितंबर तक चलेगी, और चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए 8 सितंबर तक सेंटर भेजा जाएगा।
कर्नल सत्यजीत ने बताया कि इस बार अग्निवीर भर्ती में रेस के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैंः पहला ग्रुपः 5 मिनट 30 सेकंड, दूसरा ग्रुपः 5 मिनट 45 सेकंड, तीसरा ग्रुपः 6 मिनट, चौथा ग्रुपः 6 मिनट 15 सेकंड। इसके अलावा, अभ्यर्थी अब दो श्रेणियों (जीडी, क्लर्क, ट्रेडमैन, टेक्निकल) में आवेदन कर सकते हैं, और कई अभ्यर्थियों ने दोनों श्रेणियों में क्वालीफाई किया है।
कर्नल सत्यजीत ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी कि वे किसी भी दलाल के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा, “अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन, निष्पक्ष और मुफ्त है। कोई भी दलाल इस प्रक्रिया में मदद नहीं कर सकता।” अभ्यर्थियों से अपील की गई कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और निर्देशों पर भरोसा करें।
भर्ती प्रक्रिया का विवरण
अभ्यर्थी संख्याः 17,000
श्रेणियांः जीडी, क्लर्क, ट्रेडमैन, टेक्निकल
स्थानः स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड, मुजफ्फरनंहंत
प्रक्रिया की अवधिः 22 अगस्त से 5 सितंबर 2025 आर्मी ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए 8 सितंबर तक सेंटर भेजा जाएगा।

 

भाई-बहन को सांप ने डसा, दोनों की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। फुगाना थाना क्षेत्र के करौदा महाजन गाँव में देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गाँव में मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय तमन्ना और उसका छोटा भाई 7 वर्षीय पारस घर में सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने दोनों को डस लिया। भाई के होंठ और बहन की उंगली पर डसने के निशान मिले। परिजन दोनों को तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गाँव में गमगीन माहौल है और हर किसी की आँखें नम हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =