News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

’बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाया अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश अनुसार सहायक श्रम आयुक्त देवश सिंह के निर्देशनमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री शालू राणा थाना ए एच टी प्रभारी सर्वेश कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में बाल श्रम मुक्त अभियान चलाया गया जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा आठ सेवायोजकों को निरीक्षण टिप्पणी देते हुए कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने कहा कोई भी सेवायोजक 18 वर्ष से कम आयु के बालक से प्रतिष्ठान पर किसी भी प्रकार का कार्य न कराये बालक का सर्वप्रथम अधिकार शिक्षा पर है यदि कोई भी सेवायोजक बालक से कार्य कराता हुआ पाया जाता है उसके विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी इसलिए सभी से आग्रह है सभी बच्चों को पढ़ने की उम्र में शिक्षा दिलाय ना की काम कराये संस्था एक्सेस टू जस्टिस जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन ग्रामीण समाज विकास केंद्र प्रोजेक्ट लीडर गजेंद्र सिंह ने कहा संस्था सदैव बालहित के मुद्दों पर प्रशासन के साथ है अभियान को सफल बनाने में थाना ए एच टी टीम से सब इंस्पेक्टर जगत सिंह सब इंस्पेक्टर खुशवीर सिंह हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैरालीगल वालंटियर गौरव मालिक आदि लोगों का सहयोग रहा

 

 

राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया बाढ़ ग्रस्त गांवों का निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। /पुरकाजी।राज्य मंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने सदर तहसील के पुरकाजी ब्लॉक के बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। मंत्री ने सर्वप्रथम ग्राम शेरपुर की सोलानी नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को अत्यधिक बरसात होने से सोनाली  नदी के दोनों साइड जगह-जगह पर काटन होने से जल भराव की समस्या लेकर,  सिंचाई विभाग को  शीघ्र ठीक कराए  जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी के जगह-जगह पर कटान होने के कारण ग्राम में पानी जाने को रोकने के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए नदी के कटान को ठीक कराएं। उन्होंने नदी में कूड़ा कचरा को देखकर नाराजगी व्यक्त कि उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए  नदी की के पुल के पास शीघ्र साफ सफाई कराई जाए, तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाए।माननीय मंत्री जी ने बाढ़ राहत के संबंध में किसान इंटर कॉलेज शेरपुर खादर में ग्रामीणों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उपस्थित ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना बैठक में माननीय मंत्री जी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कहा कि ग्राम वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का निस्तारण किया जाए इसमें किसी प्रकार की ढिलाई ने बरती जाए
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावित परिवार को कठिनाई का सामना न करना पड़े प्रत्येक जरूर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। नदी के दोनों साइड के जगह-जगह पर काटन होने से जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है जिसे सिंचाई विभाग को  ठीक कराया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रास्ता को सही कराने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर, सहित सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक मे कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई तथा नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा पर विचार-विमर्श हुआ।
  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रूडकी रोड स्थित एक बैंकट हाॅल मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें विजय प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष,दिव्य प्रताप सोलंकी को जिला उपाध्यक्ष, दिवाकर सोलंकी को महासचिव तथा मनोज सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया । बैठक मे संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था के 28 पदाधिकारियों की जिम्मेदारी के लिए जल्द ही प्रान्तीय पदाधिकारियों के निर्देशन मे दायित्व की घोषणा की जाएगी। बैठक मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह, प्रमोद पुण्डीर, तोप सिंह राणा, नीरज चैहान, शिवम पुण्डीर, दिव्य प्रताप सोलंकी, दिवाकर सोलंकी, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

 

देशी शराब सहित खतौली पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली। पुलिस द्वारा 01अभि0 को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 45 पाउच मिस रंगीली देशी शराब के बरामद होना। शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व श्रीमान क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक दिनेशचन्द्र बघेल के पर्यवेक्षण में थाना खतौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना  पर एक अभि0 01 अभियुक्त  देवेन्द्र सैनी पुत्र कुढे सिंह निवासी ग्राम चांदसमंद थाना खतौली के ग्राम चांदसमंद के तालाब के किनारे व शमशान के पास से 45 पाउच मिस रंगीली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनय शर्मा, उ0नि0 नरेश सिंह, है0का0 रविन्द्र सिंह, का. सूरज यादव, सतीश कुमार शामिल रहे।

 

बैठक में स्वच्छता पखवाडे पर चर्चा
मुजफ्फरनगर। डीपीआरओ ने स्वच्छता पखवाडे को लेकर आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
   मेरठ रोड विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज विभाग कार्यालय में डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव ने एडीओ बीडीओ की स्वच्छता पखवाडे की शुरूआत के लिए समीक्षा बैठक ली। जिसमें डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव द्वारा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शासन के निर्देशो के अनुपालन मे आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता पखवाडे का आयोजन किया जाएगा। जिसके चलते डीपीआरओ द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संबंधी जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रांगण मे ‘ए सोशल यूनिटेक टच संस्था’ ने प्रधानाचार्य श्री आदित्य प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संबंधी जानकारी दी व समाज के प्रति जागरूक किया वृक्ष हमारे लिए कितने आवश्यक हैं ऑक्सीजन देते हैं पानी देते हैं वर्षा करने में सहायक होते हैं बाढ़ रोकने में सहायक होते हैं भूमि कटाव रोकने में सहायक होते हैं तापमान में कमी करते हैं इस तरह की बहुत सी जानकारियां छात्र को दी इसके पश्चात संस्कृत प्रवक्ता श्री अरविंद कुमार जी की ने सभी छात्राओं व अध्यापक साथियों को पर्यावरण संबंधी शपथ दिलवाई तथा सभी को एक पेड़ अवश्य लगाने के लिए प्रतिबद्ध किया। इस संस्था का उद्देश्य बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के प्रति जागरूक करना है और डॉक्टर राजबल सैनी प्रवक्ता कला का विशेष योगदान रहाइस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री अनिल मित्तल जी अंग्रेजी प्रवक्ता राहुल कुमार जी मनोज जी मनीष गर्ग संजय सिंह आदि अध्यापक उपस्थित रहे

 

भक्तिमय संध्या का हुई आयोजितMuzaffarnagar News

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद् संकल्प मुजफ्फरनगर के संस्कृति सप्ताह समापन समारोह का भव्य अद्वितीय आगाज प्रांत से पधारे दायित्वधारियों  ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समुख दीप प्रज्जवलन कर पुष्प अर्पित कर हुआ। इस अवसर पर आचार्य श्री अभिषेक भाई जी बालाजी धाम आश्रम-आगरा ने अपने आशीर्वाचन में उपस्थित जन समुदाय को कहा की भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए एक जूट होकर कार्य करने चाहिए। नैतिकता को अपने आचरण से प्रलक्षित होना चाहिए। आपने अपने शिक्षा काल में स्वंम राष्ट्र स्तरीय प्रकल्प भारत को जनों प्रतियोगिता में सहभाग किया था। सर्वप्रथम गौरीपुत्र गजानंद की स्तुति की गई।  तत्पश्चात शाखा सचिव अवनीश गोयल ने संस्कृति सप्ताह की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने कंठ मुख से प्रसंशा की। आज हिंदी दिवस के अवसर पर छः विद्यालयों के प्रधानाचार्यो  को उनके हिंदी के प्रसार-प्रचार में सहयोग के लिए शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। छोटे छोटे बच्चों ने महाकाल, गणपति प्रकटोत्सव, राम स्तुति की सुन्दर व मनमोहक प्रस्तुतिया दी। शिशुकांत गर्ग ने कार्यक्रम का सुन्दर एवं प्रभावी संचालन किया। शाखा के संस्कृति सप्ताह में गौ अभ्यारण में गौ सेवा एवं 108 पौधरोपण, रुद्राभिषेक, राधा-माधव की संध्या आरती एवं पूजन, आशादीप में दिव्यनंगो को उपहार एवं आर्थिक सहयोग, ऑपरेशन सिंदूर, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता, अनुभवी डॉक्टरों द्वारा 367 बच्चों की आँखों एवं दांतो का चिकित्सय परीक्षण के अलावा 20 शिक्षकों एवं 30 विधार्थियो का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। शाखा ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी करने के लिए संकलपित है। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव ने शाखा द्वारा किये गए कर्यो की सराहना की। प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल जी ने संकल्प शाखा को संस्कृति सप्ताह में श्रेष्ठ आयोजनो के लिए बधाई दी। सीए अतुल अग्रवाल, लक्ष्मी कांत मित्तल, सुशील संगल, अनुराग सिंघल,प्रवीन गुप्ता, मनोज सेठी, अशोक कुमार सिंघल, अतिन संगल. मितिन मित्तल का सानिध्य मिला। इस अवसर पर अशोक तायल, सुभाष चंद गुप्ता, विष्णु स्वरुप अग्रवाल, लोकेश चंद्रा, सीए अश्विनी कुमार वर्मा, डॉ अजय गर्ग, अरुण राजवंशी, अनुज माहेश्वरी,  डॉ. अमित मित्तल, डॉ विवेक, कमल गोयल, विक्रम दिवाकर सोलंकी, डॉ. विवेक, परविन्द सिंघल, मनोज माहेश्वरी, कमल गोयल, संदीप दास, अभिषेक वर्मा, डॉ सार्थक, राजीव मित्तल,गोपाल, ब्रज बाला गुप्ता, उमा कालरा, उषा तायल,आशा माहेश्वरी,रागिनी गर्ग, विभा गर्ग, प्रीति गोयल, मीनू वर्मा,रितु मित्तल, नैना गर्ग, रेखा सिंघल आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

फरियादियों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जन शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल श्क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग)श् को मौके पर भेजा गया।

 

विधायक ने सुनी समस्यायें
चरथावल। विधानसभा क्षेत्र पहंुचे विधायक पंकज मलिक ने क्षेत्र का भ्रमण किया तथा क्षेत्रिय नागरिकों से मिलने के साथ स्थानीय समस्याओं को जाना।
  चरथावल विधायक पंकज मलिक ने अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया तथा इस दौरान क्षेत्र के बुजुर्गो से आर्शीवाद प्राप्त किया व उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान विधायक पंकज मलिक के साथ  क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

पूर्व मंत्री सहित क्षेत्र के नेताओं ने दी प्रमुख समाजसेवी की माता को श्रद्धाजंलि
शाहपुर। ं प्रमुख समाजसेवी प्रदीप नामदेव की माता जी स्व. लक्ष्मी देवी की रसम तेरहवीं में पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व विधायक राजपाल बालियान के पुत्र अनिल बालियान ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रमुख चिकित्सक डॉ. प्रदीप चैहान, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, जिलापंचात सदस्य विजय चैधरी, धर्मपाल चैधरी, पलड़ी प्रधान मोनू सैनी, प्रधान नीरज राठी, समाजसेवी अरविंद पाल, नामदेव समाज के अध्यक्ष सोनू नामदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल सैनी, प्रमुख समाजसेवी सावंत नामदेव, डॉ. लोकेंद्र बालियान, अनिल नामदेव आदि गणमान्य मौजूद रहे।

 

इंजी.क्लब के कार्यक्रम मंे प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर हुए शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। जनपद दौरे पर पहंुचे प्रभारी मंत्री कई कार्यक्रमो मे शामिल हुए। दोपहर पश्चात प्रभारी मंत्री मेरठ के लिए रवाना हो गए।
   पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुजफ्फरनगर पहंुचे जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर का जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी की मौजूदगी मे बुके भेंट कर स्वागत किया गया। गंाधी कालोनी स्थित पंजाबी बारात घर मे इन्जि.क्लब की और से आयोजित रक्तदान शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ.वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, विशिष्ट अतिथि इं.संजय कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि राजीव सिंह आदि ने माल्र्यापण कर एवं बुके भेेंट कर स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम मे सम्मलित होने के पश्चात निजी अस्पताल मे अल्ट्रा साउण्ड केन्द्र का उदघाटन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी सहित कई पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

जीव का उ(ार कैसे हो प्रसंग का किया वर्णन
मुजफ्फरनगर। धर्म यात्रा महासंघ संकीर्तन मंडल विश्व हिंदू परिषद द्वारा कलश यात्रा का आयोजन श्री खाटू श्याम मंदिर अग्रसेन बिहार से बंधन बैंकेट हॉल परम पूज्य अभिषेक भाई के सानिध्य में बड़ी धूम धाम से किया गया। कथा का शुभ आरंभ सायं 4 बजे हुआ। दीप प्रज्वलित धर्म यात्रा महासंघ के प्रांत संयोजक ओमवीर चैहान जी,सुनील गर्ग, अशोक गोयल, कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील तायल, शलभ गुप्ता द्वारा किया गया। इस आयोजन में धर्म यात्रा महासंघ विश्व हिंदू परिषद के सभी सदस्यों  शिशु कांत गर्ग, विनोद जालोत्र, रश्मि अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल,गोपीनाथ, पी डी गौतम, राम कुमार शर्मा,अजय सिसोदिया, राजेश अर्चना शर्मा, सतीश कौशिक, निशु, संजय गुप्ता, सतेंद्र चैधरी कथा के मुख्य यजमान सुमन सिंहल राजेश सिघल का पूर्ण रूप से सहयोग रहा। कथा में जीव का उद्धार कैसे हो इस प्रसंग प्रकाश डाला गया। योगेन्द्र, नीरज सिंघल, प्रवीण धीमान, रवि, संजय आदि मौजूद रहे।

 

रचनाओं से किया मंत्रमुग्ध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हिंदी दिवस पर राजकीय जिला पुस्तकालय में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुजफ्फरगर के जाने माने साहित्यकार, शिक्षक शिक्षिकाएं एवम छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद और राजकीय जिला पुस्तकालय के अध्यक्ष डा. रणवीर सिंह ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विजय त्यागी रहे। कार्यक्रम में पधारे हुए साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ कीर्तिवर्धन अग्रवाल ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि हिंदी देश की पहचान है। डा. रणवीर सिंह ने कहा कि हमे अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व करना चाहिए और इसका व्यापक प्रचार प्रसार करना चाहिए। प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि हिंदी सारे देश को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। उपस्थित साहित्यकारों ने पुस्तकालय में अपनी रचित पुस्तकें भी भेंट की। इस दौरान लक्ष्मी डबराल, सपना अग्रवाल, इन्दु राठी, सुनीता सोलंकी, टिम्सी ठाकुर, अंजलि उत्तरेजा, निधि, ममता रानी, विपिन त्यागी, कुलदीप, साक्षी देशवाल, मीनाक्षी आर्य, खघ्ुशी वर्मा, सतीश बाबू, माँगेराम, सुशील सिंह, आशीष द्विवेदी, अमित कुमार, प्रशान्त शर्मा मौजूद रहे। मंच संचालन सुमन प्रभा ने किया।

 

 केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया राष्ट्रीय लोकदल सदस्यता अभियान का उद्घाटनMuzaffarnagar News
पुरकाजी। विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान आज बड़े उत्साह और जोश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से भारी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और आम नागरिकों ने भाग लिया और राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला अध्यक्ष संदीप मलिक सहित अनेक जिम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल की रीति-नीति तथा भारत रत्न चैधरी चरण सिंह के विचारों पर प्रकाश डाला।कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही वह पार्टी है जो किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और समाज के अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति की सच्ची आवाज बनकर उनके हक-अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि चैधरी चरण सिंह के मार्गदर्शन में चलकर ही समाज में समता और न्याय की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की जनता का मान बढ़ाने हेतु उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया और विशेष रूप से दलितों व पिछड़ों का गौरव बढ़ाया। अनिल कुमार ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में एनडीए की सरकार है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने के साथ-साथ सभी समाज के वर्गों को राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम, महामंत्री प्रदीप गुर्जर, बशारत खान, धीरसिंह प्रधान, सचिन शर्मा, सतपाल प्रधान, धर्मेन्द्र राठी, बीरसिंह बावरा, देवेंद्र सिंह, अमित प्रधान, सोमपाल प्रधान, सत्य प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे, अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ेंगे और जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

 

विधिवत  हुआ श्री मद्भागवत कथा का समापन
मीरापुर। विश्व विख्यात श्री शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा यज्ञ व भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। सातवें दिन श्री धाम नन्द गांव से पधारे विख्यात कथा वाचक स्वामी परुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने सुदामा चरित्र, राजा परीक्षित मोक्ष व श्री शुक्रदेव विदाई का प्रसंग सुनाया। भागवत के दौरान सुदामा चरित्र प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठें। विश्व विख्यात श्री शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में आयोजित श्री मद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्री धाम नन्द गांव से पधारे विख्यात कथा वाचक स्वामी पुरुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने कथा में भगवान श्री कृष्ण सुदामा मिलन व सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्चें मित्र के प्रेम में इतनी शक्ति है कि मित्र की दयनीय स्थिति देखकर साक्षात श्री हरि के अवतार श्री कृष्ण भी रो उठें थे तथा अपने आँसुओं से ही अपने बचपन के मित्र के चरण धो डालें थे। सुदामा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। अंत में स्वामी पुरुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने राजा परीक्षित के मोक्ष व महृषि शुक्रदेव विदाई प्रसंग सुनाकर कथा को विश्राम दिया। अंत में कथा स्थल पर यज्ञ किया गया जिसमें मौजूद श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभउठाया। बाद में भंडारे के आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्यरूप से अनिरुद्ध शारदा, मा०चन्द्रपाल, भाजपा नेता डॉ आर के पाराशर, वरिष्ठ पत्रकार राहुल शर्मा, रूपा पाराशर, अमित मित्तल, रेणु मित्तल, नितिन शर्मा, प्रथम मित्तल, नवनिध शारदा, पवन प्रजापति, उदित कुमार, विभोर डागा, मंजू शारदा, अंजू नागर, प्रभात शर्मा, जितेन्द्र डागा, बिजेन्द्र माहेश्वरी, रूपा पाराशर, मधु कौशिक, अंशु डागा, रचना गुप्ता, पूनम शारदा, अलका शारदा, नेहा अग्रवाल, आरती शारदा, जोनी, आदि मौजूद रहें।

 

भीषण जाम से बामुश्किल निकले लोगMuzaffarnagar News Jaam
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। व्यस्त बाजार और मुख्य सड़कों पर यातायात जाम की समस्या लगातार गहराती जा रही है। सोमवार को रूड़की रोड, अंसारी रोड, झांसी की रानी चैक और मीनाक्षी चैक पर घंटों तक लगे जाम ने नागरिकों को बेहद परेशान कर दिया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में जहां लोगों का पसीना छलक गया, वहीं रोजमर्रा की जिंदगी भी बुरी तरह प्रभावित हुई। सुबह से ही बाजारों की तरफ बढ़ने वाले वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर होते-होते रूड़की रोड और अंसारी रोड पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। झांसी की रानी चैक और मीनाक्षी चैक पर हालत और भी खराब हो गई, जहाँ वाहन खचाखच फंस गए। काफी देर तक लोग अपनी मोटरसाइकिलें और कारें स्टार्ट करके इंतजार करने के लिए मजबूर रहे। स्कूली बच्चों से भरी वैन और ई-रिक्शा भी लंबे समय तक जाम में फंसे रह।  सितंबर के मध्य में भी पड़ी तेज धूप और उमस ने जाम में फंसे लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। पसीने से तर-बतर लोग झुंझलाहट में बार-बार हॉर्न बजाते रहे। खासकर बुजुर्ग और महिलाएँ सबसे अधिक परेशान दिखीं। कई राहगीर गर्मी से बचने के लिए सड़क किनारे छांव की तलाश करते नजर आए, मगर भीड़ और धूल ने हालात और बिगाड़ दिए। लगातार जाम के कारण बाजार तक पहुँचने वाले ग्राहकों की संख्या भी घट गई। रूड़की रोड और अंसारी रोड पर दुकानदारी करने वाले व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की स्थिति रोजमर्रा का हिस्सा बन चुकी है। जाम की वजह से ग्राहक भी परेशान होते हैं और कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और मेडिकल की दुकानों तक पहुँचने वाले मरीजों को भी काफी देर तक मुसीबत झेलनी पड़ी। हालांकि इसका एक कारण अतिक्रमण भी है जहां पिछले कई दिदनों से टैªफिक पुलिस द्वारा अतिक्रमण को हटाया भी जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी कई दुकानदारों ने रास्ते पर सामान फैला रखा है, जिससे सड़क और संकरी हो गई है। वहीं, बेपरवाह तरीके से ई-रिक्शे भी यातायात की स्थिति को और बिगाड़ दिया। जाम से बेहाल लोगों ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर चैराहों पर सख्ती से यातायात नियम लागू किए जाएं, अतिक्रमण हटाया जाए और पार्किंग व्यवस्था सुधारी जाए, तभी इस समस्या से निजात मिल पाएगी।

 

चिकित्सा शिविर का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन आयुरगंगे क्लिनिक नुमाइश कैंप द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दुर्गा मंदिर नुमाइश कैंप में किया, जिसमें सैकड़ो मरीजों का इलाज किया साथ ही निरू शुल्क दवाई का वितरण    किया गया। शिविर में घुटनों के दर्द ,त्वचा पर मस्सें व तिल, कंधे में दर्द के मरीज अधिक संख्या में आए , जिनकी चिकित्सा लीच थेरपी , जानु व कटी बस्ति , आधुनिक अलाबू चिकित्सा के साथ साथ अग्निकर्म द्वारा शिविर में स्थानीय डॉ प्रवीण कुमार ,वैद्य आशुतोष ,वैद्य चिराग भारद्वाज ,वैद्य संस्कार पांडे,वैद्य हिमांशु चैधरी,वैद्य वर्षा यादव ,वैद्य राहुल चैहान,वैद्य अमित बिस्वास ,वैद्या सानिया सिंघल, वैद्य प्रियाशा मेहता,वैद्य  श्यामा, वैद्य वैष्णवी सिंह , वैद्य गौरव गोविल, वैद्य देवांश गुप्ता ,वैद्य प्रशांत, वैद्य कपिल शर्मा,वैद्य आरती ,वैद्य सलोनी मंगल ,वैद्य रीति श्रीवास्तव, वैद्य रुचि अरोड़ा,वैद्य आकाश वर्मा , वैद्य हेमंत अरोड़ा ,वैद्य महिमा राजपूत वैद्य निवेदिता अरोड़ा ,वैद्य नीति गुप्ता,वैद्य धर्मेंद्र राठी ,वैद्य राज सिंह, वैद्य सना अंसारी, वैद्य जागृति राजपूत, वैद्य राशिद,वैद्य निशांत गिरी, वैद्य कृष्ण मुरारी, वैद्या निशा बरनवाल, वैद्य रितिक शर्मा आदि ने अपना सराहनीय योगदान दिया ।सभी आयुर्वेद युवा चिकित्सक के प्रेरणा स्रोत सुप्रसिद्ध वैद्य , वैद्य उदय तल्हार रहें। इस शिविर को सफल कराने में श्रीकुल हर्बल्स, प्लस एरा, शर्मायु,अल्ना वेदिक आदि कंपनियों का मुख्य सहयोग रहाद्य शिविर द्वारा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मुहिम “ हर दिन आयुर्वेद , हर घर आयुर्वेद” को जन साधारण तक पहुँचाया।

 

विशाल भण्डारे का लायन्स क्लब दिव्य द्वारा आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लायन्स क्लब दिव्य  द्वारा डल्लू देवता मन्दिर,शामली रोड पर एक विशाल भण्डारे का आयोजन  किया गया,  सर्वप्रथम क्लब के सभी पदाधिकारियो और सदस्यों द्वारा विधिवत्त पूजन तथा भोग लगाने के पश्चात भंडारे की शुरुआत की गई ।जिसमे लगभग 1000 की संख्या मे सम्मानित उपस्थित  जनो के द्वारा भोजन/प्रसाद  ग्रहण किया गया। भंडारा सुबह 10ः30 बजे से 02ः00 बजे तक रहा।जिसमे क्लब के सभी पदाधिकारियो/सदस्यो ने अपनी  सेवा दी।कार्यक्रम को सफल/सुचारु रूप से सम्पन्न कराने मे  नन्द गोपाल बंसल, संदीप सिंघल, गिरीश अग्रवाल, अजय गर्ग, श्याम गुप्ता, रजनीश अग्रवाल, विनय शर्मा, दीपक शर्मा, पवन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल,सत्यप्रकाश, अलिन अग्रवाल , सलेख मित्तल, डाॅ कामिनी सिंघल, शर्मिला मित्तल, अनीता बिंदल , अजय सिंघल ,संदीप गुप्ता ,सौरभ गुप्ता ,अनुज अग्रवाल , अरुण राहुल गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत मे क्लब के सदस्यो द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित जनो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया।

 

अज्ञान-अंधकार में नहीं, ज्ञान प्रकाश में जियोः श्रीकृष्ण कृपा जीओगीता परिवार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महामंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से पितरों पूर्वजों की पुण्य पावन स्मृति में श्राद्धपक्ष मे निरन्तर किये जा रहे गीतापाठ  के क्रम मे अष्टमी के श्राद्ध पर सायं 6 बजे से नीरज त्यागी, अनिता त्यागी जी के सौजन्य से उनके निवास आदर्श कॉलोनी में आयोजित किया गया। जिसमे  भारी संख्या मे श्रद्धालु  जनो ने भाग लिया ।जिसमे सर्वप्रथम त्यागी परिवार ने दीप प्रज्वलित कर तथा विधिवत पूजन  के उपरांत , अतुल गर्ग द्वारा श्री गणेश  वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप , भगवत स्तुति गीता मन्त्र के श्लोको , गीता जी के अठारहवें अध्याय का पाठ  श्रद्धा एवं भावपूर्वक कराया गया । भजनभाव की श्रृंखला में सुभाष गर्ग द्वारा मेरे नाथ तुम हो,रे मन करले गीतापाठ ये ही तेरे काम आयेगा, विमल प्रताप द्वारा राम-सीता जी का एक सुंदर भाव, राजेश वर्मा , संजय अरोड़ा द्वारा राधा जी का गुणगान तथा पितरो का स्मरणध् आह्वान करते हुए बहुत सुंदर स्तुति प्रस्तुत की , माँ-बाप के प्रति सम्मान के भजनों से  उपस्थित समस्त श्रद्धालुजन अपने पितरो का स्मरण कर भक्ति भाव मे सराबोर हो गये। भक्ति रस मे सभी धर्म प्रेमी बन्धु, माता, बहने मन्त्रमुग्ध एवं भावुक हो गए । गीतापाठ परिवार के  रामबीर जी ने सार संक्षेप मे बताया कि ’ दुरूख, ईश्वर ने नहीं बनाये, अज्ञानतावश  ईश्वर से विमुखता ही दुरूख का मूल कारण है! अज्ञान- अंधकार में नहीं, ज्ञान – प्रकाश में जियो । सांय 07ः30 बजे  गीताजी   की आरती के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  अतुल कुमार गर्ग , रामबीर सिंह, सुन्दर लाल अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, विपिन गुप्ता, सुभाष गर्ग, सुभाष गोयल , विमल प्रताप,  मीनाक्षी गर्ग, क्षमा प्रियंवदा, ममता, सुमन ,राखी अनीता त्यागी ,लता जैन, नीलम अग्रवाल, करुणा गोस्वामी, कुसुम लता, रजनी त्यागी, पूनम त्यागी, सुशीला रानी, अर्चना त्यागी ,ओमवीरी राणा, प्रेमलता त्यागी, निर्मला ,  नीरज त्यागी , लता जी आदि भारी संख्या मे सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत मे त्यागी परिवार द्वारा प्रसाद वितरण  की  व्यवस्था भी की गयी ।
 यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महामंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

 

निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल नावला कोठी का स्थलीय भ्रमण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता द्वारा निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल नावला कोठी का स्थलीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान केयरटेकर मौके पर उपस्थित मिला. गोवंश को अगोला की कुट्टी खिलाई जा रही है. लगभग 200 कुंतल भूसा भंडार है. साफ सफाई संतोषजनक पाई गई. सभी पशु स्वस्थ पाए गए. केयरटेकर को संरक्षित गोवंश के सापेक्ष प्रति पशु औसत रूप से 10 किलो हरा चारा तथा 4 किलो भूसा दैनिक रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गयाॉ साथ रही गौ आश्रय स्थल में समस्य व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से सुदृढ रखने हेतु कहा गया।      

 

मानवा अधिकार संरक्षण संघ एवं ह्यूमन कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक हुई सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ एवं ह्यूमन कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में इंदिरा कॉलोनी निकट तिरुपति पैलेस प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें निम्न सामाजिक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर राज्यों में आई दैविय आपदा के परिणाम स्वरुप हुई मानवीय क्षति व राष्ट्रीय क्षतिपर किस प्रकार से सहयोग किया जा सकता है विचार किया गया। राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश गोयल द्वारा बताया गया कि हमारा संघ पंजाब राज्य में भी कार्यरत है तथा अपने स्तर से कार्य कर रहा है तथा पीड़ित व्यक्तियों का पूरा सहयोग किया जा रहा है श्रीमती मिथिलेश गोयल राष्ट्रीय महासचिव ने जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए लिखा है कि शहर में सड़कों की स्थिति बहुत खराब है कच्ची सड़क से शहर जनकपुरी की और आने वाली सड़के मे व कच्ची सड़क से इंदिरा कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़के कच्ची सड़क से जनकपुरी की और आने वाली सड़के बहुत खराब है बारिश का पानी गड्ढ़ों में भरा रहता है जिससे दुर्घटना का पूरा खतरा है तथा बीमारी बढ़ रही है जो की चिंता का विषय है प्रशासन से विनम्र अनुरोध है कि जल्द से जल्द इन सड़कों को पुनर निर्माण करा कर समस्या का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण करें। बैठक में इन बिंदुओं के अतिरिक्त आने वाले त्योहार वह त्योहारों पर भी विशेष चर्चा की गई बैठक में संजय कुमार कश्यप प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कुमार सैनी, ललित कुमार शर्मा एडवोकेट, नरेंद्र मित्तल एडवोकेट, कपिल चैधरी, विशाल कुमार, पप्पू पाल, रविंद्र त्यागी, नवल शाश्वत गोयल, अर्पित गोयल, मिथिलेश गोयल आदि ने भाग लिया।

 

चोरी के 2 मामलों का किया खुलासा
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार। गरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया सामान, 25000/- रूपये नगद, 23 किलो तांबे का तार तथा घटना में प्रयुक्त एक टैम्पो बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव तथा थाना प्रभारी खतौली श्री दिनेश चन्द के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय हे कि 03 जुलाई को वादी सन्नी सेजवाल निवासी लाडो की सराय थाना साकेत दिल्ली द्वारा लिखित तहरीर देते हुए थाना खतौली पुलिस को अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरो द्वारा खतौली बाइपास पर स्थित उनके रामत्ना होटल से सामान चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना खतौली पर घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 14.09.2025 को उपरोक्त अभियोग तथा थाना छपार पर पंजीकृत डीसीएम की तिरपाल काटकर तांबे के तारी की चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया सामान, 25000/- रूपये नगद, 23 किलो तांबे का तार तथा घटना में प्रयुक्त एक टैम्पो बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अलीमुद्दीन पुत्र सलीम नि0 तारापुरी होल वाली गली लिसाड़ी गेट थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, इमरान पुत्र सलाउद्दीन नि0 शौकिन गार्डन थाना लिसाड़ीगेट मेरठ,  शहजाद पुत्र शाहिद नि0 शौकीन गार्डन थाना लिसाडीगेट, मेरठ प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा चोरी करने का कार्य किया जाता है तथा चोरी किए गये सामान को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र छपार के अन्तर्गत एक डीसीएम की तिरपाल काटकर उससे तांबे के तार की चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पर मु0अ0सं0-179ध्2025 धारा 305 (बी)/317 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसके साथ ही हमारे द्वारा खतौली बाइपास पर स्थित एक होटल से भी सामान चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। आज हमलोग चोरी किये गये सामान को बेचने के उद्देश्य से आये थे कि पुलिस द्वारा हमें गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र खतौली व छपार में चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 दिनेश चन्द्र, उ.नि. नंदकिशोर शर्मा, है. का. अरूण थाना खतौली, मनीष कुमार सर्विलासं सेल, थाना खतौली, है0का0 मुनीश शर्मा, है. का. शीतल देव, उमेश मावी, का. विवेक, शौबीर तेवतिया, का. प्रदीप, विकास कुमार थाना खतौली शामिल रहे।

 

जिला परिषद मार्किट पहुंची ड्रग्स विभाग की टीम, मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। औषधी  विभाग की टीम द्वारा की गई छापामारी से दवा कारोबारियों मे हडकम्प मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकान के शटर डालकर रफुचक्कर हो गए।
   मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त कोर्ट रोड स्थित जिला परिषद मार्किट मे विशेष जांच-पडताल के लिए पहंुचे ड्रग इंस्पैक्टर पवन शाक्य और सहारनपुर ड्रग इंस्पैक्टर राघवेन्द्र सिंह आदि विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच के लिए पहंुचने से हडकम्प मच गया। कई दवा कारोबारी एक दूसरे से फोन पर संपर्क कर टीम के सम्बन्ध में जानकारी लेते नजर आए। इस दौरान दवा कारोबारियों मे हडकम्प मच गया।

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 7 =