खेल जगत

अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की भारतीय रोइंग टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई 

भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने टोक्यो में रविवार को एशिया—ओसेनिया महाद्वीपीय क्वालीफाइंग रेगेटा की अंतिम रेस में दूसरे स्थान पर रहकर पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया.

एक दूसरे भारतीय जाकर खान पुरुष सिंगल्स स्कल्स फाइनल में चौथे स्थान पर रहे. इस वर्ग में पांच ओलंपिक कोटा थे लेकिन वह क्वालीफाई करने से चूक गये क्योंकि एक देश को इस रेगेटा में केवल एक क्वालीफाईंग स्थान ही मिलता है.पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में शीर्ष तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करते हैं.

 भारतीय रोइंग महासंघ की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव ने बताया, ‘इस रेगेटा में एक देश की केवल एक नाव ही क्वालीफाई कर सकती है अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में दूसरे स्थान पर रहे थे और इसलिए उन्होंने क्वालीफाई किया ’’ उन्होंने कहा, ‘जाकर खान पुरुष सिंगल्स स्कल्स में चौथे स्थान पर रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे. अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने उनसे बेहतर स्थान हासिल किया था और इसलिए उन्होंने क्वालीफाई किया. ‘ 

अर्जुन लाल और अरविंद सिंह 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत के एकमात्र रोवर्स होंगे क्योंकि कोविड—19 महामारी के कारण भारत अन्य ओलंपिक क्वालीफायर्स में हिस्सा नहीं ले पाएगा.

देव ने कहा, ‘इटली में एक अन्य ओलंपिक क्वालीफायर होना है लेकिन कोविड—19 की स्थिति को देखते हुए हम किसी खिलाड़ी को वहां नहीं भेज रहे हैं. इसलिए ओलंपिक में हमारी एकमात्र यही भागीदारी होगी. ‘ टोक्यो के सी फॉरेस्ट वाटरवे में आयोजित प्रतियोगिता में भारत की 14 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था. 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 14 =