Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगरः बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपाईयों ने दिया धरना

मुज़फ्फरनगर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हो रही हिंसा के खिलाफ आज जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ओर अचिंत मित्तल ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर हिंसा के विरोध में जिले के सभी २९ मंडलों में आज धरना चल रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद जो घटनाएं देखने व सुनने को मिली है, वह हैरान और चिंतित करने वाली हैं।

जिस तरह की घटनाएं पश्चिम बंगाल में हो रही हैं ऐसी घटनाएं देश के विभाजन के समय देखी और सुनी गई थी। राजनैतिक लड़ाई विचारधाराओं पर आधारित होती है।

ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की राजनीति हिंसा और उत्पीड़न की राजनीति है। ममता बनर्जी की सोच इतनी हिंसक है तो उनके कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा व अराजकता किया जाना स्वाभाविक है।

कार्यकर्ताओं-समर्थकों और गुंडों द्वारा लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा के तमाम नेताओं ने अपने आवास पर धरना दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अंग्रेजी हुकूमत से आजाद होने के बाद भारत में चुनाव नतीजों के बाद ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई। राजनैतिक लड़ाई विचारधाराओं पर आधारित होती है न कि बम, बंदूक और तलवार पर।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 8 =