News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चालान देख उडे होशः बाद में हुआ सुधारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।वाहन चैकिंग के दौरान भूलवश बाईक का चालान 4000 रूपये के स्थान पर 20 लाख 74 हजार रूपये का चालान काटे जाने के मामला एकाएक चर्चा में आ गया। यातायात पुलिस द्वारा भूलवश काटे गए उक्त चालान का मामला जब अधिकारियों के संज्ञान में आया तो अधिकारियों के निर्देश पर मामले में सुधार कराते हुए विवाद का पटाक्षेप कराया।
  मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र की गंाधी कालोनी निवासी संजीव संगल स्कूटी  द्वारा कहीं जा रहे थे कि बताया जाता है कि आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाई जा रही वाहन चैकिंग के दौरान स्कूटी के कागज एवं डीएल आदि ना होने पर डयूटी पर तैनात सब इंस्पैक्टर द्वारा जब चालान काटा गया तो चालान काटते वक्त 207 एमबी एक्ट में एमबी एक्ट टाईप करना भूल गए। जब इसे सम्मीट किया गया तो सिस्टम ने इसे ले लिया। जिस कारण 20 लाख 74 हजार रूपये का चालान कट गया। 20 लाख 74 हजार का चालान देख वाहन स्वामी संजीव संगल के होश फाख्ता हो गए। यह मामला एकाएक चर्चा मंेे आ गया। एसपी टैªफिक अतुल चैबे ने उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए भूल सुधार कराया। जिसके पश्चात उक्त चालान 4000 रूपये का रह गया।

 

भाकियू तोमर ने दिया ज्ञापन, कार्यवाही की मांग
छपार।  भारतीय किसान यूनियन तोमर के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ थाना छपार प्रांगण में चल रहे समाधान दिवस में थानाध्यक्ष को सौपा ज्ञापन। भारतीय किसान यूनियन तौमर के युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व मे दर्जनो कार्यकर्ताओ ने शनिवार को थाना छपार के प्रांगण में चल रहे समाधान दिवस में पहुँचकर थानाध्यक्ष मोहित सहरावत को एक ज्ञापन दिया। जिसमे उन्होंने नेशनल हाइवे-58 सहित लिक रोडो पर खुलेआम दौड़ रहे गन्ने से लदे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
भाकियू तौमर के युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुज्जर ने बताया कि खाईखेड़ी मिल के ट्रांसपोर्टर द्वारा जो अवैध रूप से गन्ने के ओवरलोड वाहन चलाए जाते हैं इस बार उन पर पूर्णता रोक लगाई जाए क्योंकि कुछ कमाई के चक्कर में हर वर्ष इन ओवरलोड वाहनों की वजह से जनहानि का सामना करना पड़ता है। जिसका नुकसान किसी भी तरीके से पूरा नहीं किया जा सकता है। इन ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई जाए और यह आरटीओ के मानक अनुसार ही चलाए जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही नही की गई तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्वंय शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष निखिल चैधरी, चंदन त्यागी, जाहिद, नौशाद, रईस, सलीम, इरशाद, अजय त्यागी, रियान, इसराइल, अयूब आदि दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सुनी समस्याएं
जानसठ। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना जानसठ पर समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल महोदय द्वारा थाना जानसठ पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान प्र0नि0 जानसठ राजीव कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

दो वांछित अभियुक्तों को दबोचाMuzaffarnagar News
भोपा। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना भोपा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना भोपा क्षेत्र में गोलीकांड की घटना को लेकर दर्ज कराये गये मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को अवैध तमंचों सहित गिरफ्तार किया है।
भोपा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह 24 अक्टूबर 2025 को ग्राम छपरा निवासी शान आलम के भाई सादिक को अभियुक्त सुहैब और साजिद किसी काम के बहाने घर से बुलाकर ग्राम बरुकी के जंगल में ले गए थे। वहाँ दोनों ने सादिक पर अवैध तमंचे से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल सादिक को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बताई गई थी। इस संबंध में सुहैब पुत्र अरशद और साजिद पुत्र शमीम निवासी ग्राम छपरा थाना छपार के खिलाफ भोपा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही, बरामद हथियारों को परीक्षण हेतु फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। न्यायालय से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में कारागार भेज दिया गया।

 

चला अभियानः 9 लाउडस्पीकर उतरवायेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जनपद मुजफ्फरनगर में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए धार्मिक स्थलों पर मानक से अधिक आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 9 लाउडस्पीकर उतरवाए और संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन न करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों से अवैध अथवा मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर हटाने के अभियान के अनुपालन में मुजफ्फरनगर पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण तथा सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने इलाके में भ्रमण कर कई मस्जिदों पर दोबारा उच्च ध्वनि में लाउडस्पीकर बजते पाए। मानक से अधिक ध्वनि स्तर दर्ज किए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन स्पीकरों को उतरवाया गया। पुलिस ने मस्जिद प्रबंधन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगे से लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित सीमा से अधिक न रखी जाए, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने कुल 9 लाउडस्पीकर उतरवाए, इनमें नमरा मस्जिद, निधि कॉलोनी से 2 स्पीकर, एक मीनार मस्जिद महमूद नगर, अजमत मस्जिद आर्य समाज रोड, ताज मस्जिद केवलपुरी और इस्लामिया अरबिया मदरसा मल्हुपुरा दृसे एक-एक स्पीकर, बदर मस्जिद मॉडल टाउन कालोनी सूजडू सेदृ 2 और इमली वाली मस्जिद घास मंडी से 1 स्पीकर उतरवाकर कब्जे में लिया गया है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रेशमपाल, विनोद कुमार, उधम सिंह तथा प्रशांत कुमार गिरी अपने-अपने बल के साथ मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखना है। आगामी दिनों में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि सभी धार्मिक स्थल ध्वनि मानकों का पालन करें। मुजफ्फरनगर पुलिस की इस कार्रवाई से प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

गन्ना वाहनों पर सडक सुरक्षा के तहत लगाए रिफ्लेक्टरMuzaffarnagar News
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल ने सड़क सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। शुक्रवार को मिल परिसर में गन्ना ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले ट्रक, ट्रॉली, ट्राला और बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर के सहायक चीनी आयुक्त डॉ. मनीष कुमार शुक्ला, खतौली के सीओ आशीष यादव और कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल सहित मिल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीओ आशीष यादव ने बताया कि रात में कम दृश्यता के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने जोर दिया कि यदि प्रत्येक वाहन पर रिफ्लेक्टर सही ढंग से लगा हो, तो कई जानें बचाई जा सकती हैं। मिल प्रशासन के अनुसार, इस सीजन में सभी ट्रक और ट्रालों पर 4 से 6 फीट लंबे लाल पर्दों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। इससे रात में वाहन दूर से ही स्पष्ट दिखाई देंगे, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम कम होगा। अधिकारियों ने रिफ्लेक्टर लगे वाहनों का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की। मिल उपाध्यक्ष (शुगर) डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि गन्ना किसानों और ड्राइवरों की सुरक्षा मिल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता बनी रहे। त्रिवेणी शुगर मिल की यह पहल उद्योग जगत के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करती है, जहाँ उत्पादन के साथ-साथ मानव जीवन की सुरक्षा को भी अपनी जिम्मेदारी माना गया है।

 

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर मोरना मुजफ्फरनगर मे भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान आदित्य गिरी कक्षा 10 द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से चिराग कक्षा 10 देवराज कक्षा 9 तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से आयुष कक्षा 10 इशिका कक्षा 10 यज्ञ कुमार कक्षा 10 ने प्राप्त किया प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता जी द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 59 छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार कौशिक मेंटर के द्वारा किया गया प्रतियोगिता में श्रीमती पूनम श्रीमती पारुल तथा खुशी का सहयोग रहा

 

थाना खालापार पर एसपी सिटी ने जनसमस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना खालापार पर समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना खालापार पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीध्कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।  समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान प्र0नि0 खालापार महावीर सिंह चैहान सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

 विवाद मामले में दो दबोचे
 मीरापुर। दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना बिजनौर हाईवे पर स्थित लकी होटल के पास एक कोल्हू में मैली भरने को लेकर हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

शैक्षिक भ्रमण किया
खतौली। श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज खतौली के शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने संसद भवन का  शैक्षिक भ्रमण किया जिसमें भारत सरकार की संस्था प्राइड के तत्वावधान में श्री प्रशांत कुमार  मलिक के निर्देशन में संसद भवन का भ्रमण कराया गया सर्वप्रथम नये भवन के लोकसभा भवन का जीवंत परिचय सुरक्षा इंस्पेक्टर मेको ने दिया उन्होंने संसद निर्माण की थीम व भारतीय संस्कृति के मेल का अद्भुत बातों को बताया लोकसभा भवन राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम पर बना है वहाँ स्थित सिंगोल की उपस्थिति हमारे देश की संस्कृति का स्मरण कराती है उसके बाद राज्य सभा मे सुरक्षा इंस्पेक्टर आशीष तोमर ने समस्त जानकारी दी और बताया यह राष्ट्रीय पुष्प कमल की थीम पर बना है। 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम का मधुर गान संसद के प्रांगण में सभी शिक्षकों द्वारा किया गया जो उनके लिए एक अद्भुत अनुभव रहा।इसके बाद प्रदर्शनी गैलरी देखकर सभी हतप्रभ रह गये।पुराने भवन का ऐतिहासिक दर्शन श्री ललित कुमार जी द्वारा कराया गया और नए भवन की आवश्यकता का भी उल्लेख किया।फिर सभी ने पार्लियामेंट केंटीन में स्वादिष्ट भोजन किया और अंतिम चरण में पार्लियामेंट ग्रंथागार में प्रभारी श्री राजेश जी द्वारा विस्तृत विवेचन दिया गया लाखो की संख्या में पुस्तको से सुसज्जित यह पुस्तकालय देश का दूसरे नंबर का सबसे बडा पुस्तकालय है यहां हमारे देश का मूलप्रति का संविधान भी सुरक्षित तापमान पर रखा हुआ है प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने इस ज्ञानवर्धक भ्रमण के लिए संसद की टीम का शुक्रिया किया इस शैक्षिक भ्रमण का समन्वय प्रवक्ता राजकुमार जैन मदन गोपाल व गौरव जैन ने किया।विद्यालय से महेंद्र पांडेय,दलीप सिंह,प्रियंका जैन,सतेंद्र मलिक, जय प्रकाश गौतम, रूपक वर्मा अजय जैन नवीन जैन,कुलदीप ,प्रमोद ,विकास मोतला,देवराज मनोज जैन लिपिक,सुमित,विकास,जया कौशिक एकता जैन बबिता जैन,समीक्षा,आयशा,अंजना,दीपा,शिखा,नीरज, नेहा जैन मीनाक्षी,रसना,सीता,प्रतिज्ञा,विपिन,अंशु,विशाल बाबू आदि ने संसद के इस ऐतिहासिक भ्रमण का लाभ लिया।

 

टेªन की चपेट में आने से मौत
खतौली। टेªन की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।   मिली जानकारी के अनुसार बीती रात खतौली रेलवे स्टेशन पर रेल का इंतजार कर रही करीब 15 वर्षीय  किशोरी हरिद्वार जाने के लिए खतौली रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रही थी कि रेल पटरी क्राॅस करते वक्त टेªन की चपेट में आकर उक्त युवती की मौत हो गई। इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और घटना स्थल पर पहंुची पुलिस ने जब मृतका की शिनाख्त की तो शव की शिनाख्त निक्की उर्फ रूबी पुत्री बबलू निवासी ग्राम केली थाना दौराला, जिला मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने जब मृतका के परिजनों को हादसे की जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया। तथा रोआराट शुरू हो गई। परिवारजन एवं ग्रामीण तुरंत ही खतौली के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनों तथा भीड की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

विद्युत कटौती और जर्जर तारों की समस्याओं से अवगत कराया
चरथावल। कस्बे में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह और नगर अध्यक्ष अंसार अंसारी ने एसडीओ आशीष सिंह से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं से एसडीओ को अवगत कराया। किसान नेताओं ने बताया कि कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं और खंभे भी खराब स्थिति में हैं। इसके अलावा, किसानों को गलत बिजली के बिल मिल रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
ठाकुर कुशलवीर सिंह ने एसडीओ से स्मार्ट मीटर न लगाने का आग्रह किया। उन्होंने बिजली कटौती पर भी रोष व्यक्त किया और सभी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। एसडीओ आशीष सिंह ने किसान नेताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 

 “स्पेस हैकाथॉन प्रतियोगिता” का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जानसठ रोड स्थित एस. डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, में “स्पेस हैकाथॉन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंतरिक्ष से जुडेघ् विभिन्न विषयों जैसे स्पेस रोबोटिक्स, स्पेस हैबिटेशन, स्पेस डिब्रिस, स्पेस टूरिज्म, स्पेस फार्मिंग तथा स्पेस मेडिसिन पर छात्रों द्वारा प्रेजेन्टेशन दी गई तथा स्पेस क्विज कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के इलेक्ट्रिानिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग द्वारा आई.क्यू.एसी. के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें सभी विभागों कंप्यूटर साइंस इंजी0, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी0, इनफारमेशन टैक्नोलोजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैकेनिकल इंजी, इलेक्ट्रिकल एवं सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में श्री अंकित कुमार एवं श्री शंातनु कृष्णात्रेय, इंडोप्लेनेटक्स स्पेस वॉल्ट एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  श्री अंकित कुमार ने कहा “स्पेस टेक्नोलॉजी अब भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान है। आज भारत के युवा अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को न केवल तकनीकी समझ विकसित करने का अवसर मिलता है, बल्कि वे टीमवर्क, नवाचार और समस्या समाधान की दिशा में भी अग्रसर होते हैं।  श्री शांतनु कृष्णात्रेय ने कहा कि “भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में यह सबसे बड़े रोजगार एवं अनुसंधान के क्षेत्रों में से एक होगा।  संस्थान के सचिव श्री अनुभव कुमार ने कहा कि “एस. डी. कॉलेज सदैव छात्रों को नवीनतम तकनीकी क्षेत्रों से जोड़ने का कार्य करता है। ‘स्पेस हैकाथॉन’ हमारे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सोचने की प्रेरणा देगा। इस तरह के आयोजन न केवल शिक्षा को व्यावहारिक बनाते हैं बल्कि छात्रों में शोध की भावना भी उत्पन्न करते हैं।” निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि “हमारा लक्ष्य छात्रों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उन्हें भविष्य की तकनीक से जोड़ना है। अंतरिक्ष तकनीक आने वाले दशक की प्रमुख आवश्यकता है और ऐसे आयोजन से छात्रों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित होती है।” प्रतियोगिता में स्पेस राबोटिक्स में मानवी और नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पेस फार्मिंग प्रतियोगिता में मौ0 आहद और मौ0 बिलाल द्वितीय स्थान पर रहें। स्पेस टरिज्म में शगुन तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजयी प्रतिभागीयों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और स्पेस हैबिटेशन प्रतियोगिता में जिकरा, शिवा, अंश व अक्षय को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

आत्मदाह का किया प्रयास
बुढाना।  फीस जमा करने को लेकर हुए विवाद में एक छात्र ने अपने ऊपर ज्वलंतशील पदार्थ  डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस हादसे से काॅलेज प्रशासन में हडकम्प मच गया।
   कस्बा स्थित  के छात्र का आरोप है कि फीस जमा करने को लेकर उसका विवाद हो गया। चर्चा रही उक्त छात्र पिछले तीन दिन से अपने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर फीस जमा करने को लेकर वीडियो भी वायरल कर रहा था। उक्त विवाद के चलते आज छात्रों ने काॅलेज प्रंागण में प्रदर्शन किया। आरोप है कि छात्र ने अपने ऊपर ज्वलंतशील पदार्थ छिडककर आत्मदाह का प्रयास किया। इस हादसे मे घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रैफर कर दिया । डाक्टरों के अनुसारर पीडित खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जंाच-पडताल में जुटी है।  

 

खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
चरथावल।  जनपद के विकास खण्ड चरथावल की न्याय पंचायत बिरालसी के गाँव रोनी हरजीपुर में पीआरसी द्वारा एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए थी।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ ग्राम प्रधान विनोद फौजी द्वारा महाराणा प्रताप स्टेडियम में किया गया। इसमें कक्षा एक से पांच तक और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने खो-खो, लंबी दौड़ और ऊंची कूद जैसे विभिन्न खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं।

 

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन बड़ी ही गरिमा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी छात्राएं पूर्ण रूप से उपस्थित रहीं और उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। परीक्षा का उद्देश्य छात्राओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन परम्पराओं, कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, योग, धर्म तथा सामाजिक मूल्यों की जानकारी देना था। प्रश्नपत्र में भारतीय इतिहास, संस्कृति, धर्म, महापुरुषों के जीवन, लोककलाओं और लोक परंपराओं से जुड़े विषय सम्मिलित किए गए थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं छात्राओं में अपने देश की परम्पराओं और संस्कारों के प्रति गर्व की भावना उत्पन्न करती हैं। उन्होंने कहा कृ “आज के युग में जब पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हमारे विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।” इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर प्रेरणादायक संदेश दिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका  रिंकी रानी ने किया। परीक्षा के अंत में सभी छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में भारतीय परम्पराओं, संस्कारों और सभ्यता को अपनाकर समाज में आदर्श प्रस्तुत करेंगी। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की कि आगामी सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

हर मृतक को कफन देकर मुर्दों से प्रेम निभाना है क्रांतिकारी शालू सैनी ने ये ठाना है
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । महिलाएं श्मशान नहीं जाती इस मिथक को तोड़  हर मृतक से माना पुनर्जन्म का रिश्ता भोराकला थाना क्षेत्र से मिली जानकारी पर वारिस बनकर किया अंतिम संस्कार। क्रांतिकारी शालू सैनी मुजफ्फरनगर, क्रांतिकारी शालू सैनी अपने बच्चो की जिम्मेदारी सड़क पर ठेला लगाकर पूरी करती है लेकिन हौंसले  बुलंद है अपने खर्चे व समाज से मांगकर हर लावारिस को विधि विधान से देती है मुखाग्नि हर रोज की तरह आज फिर  थाना भोराकला    से मिली जानकारी के बाद बहन बन  महिला  लावारिस शव की वारिस बनकर अपने हाथों से दी मुखाग्नि। जनपद के मौहल्लाा दक्षिणी कृष्णा पुरी निवासी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा करने का सिलसिला लगातार जारी हैं। समाज सेवियों द्वारा एक मुहावरा बार बार दोहराया जाता हैं कि नर ‘सेवा नारायण सेवा’ मगर यह कहना गलत न होगा कि नर सेवा नारायण सेवा लावारिसो की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के द्वारा ही की जा रही है, क्योंकि बिना किसी दिखावे एवं निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही नर सेवा कहलाई जाती हैं।  महाकाल की बेटी क्रांतिकारी शालू सैनी को थाना भोराकला  से मिली जानकारी पर लावारिस को अपना नाम देकर उनकी बहन बन विधि विधान से अंतिम संस्कार किया क्रांतिकारी शालू सैनी ये सेवा स्वयं के खर्चे व समाज से सहयोग मांगकर करती है उन्होंने आम जन से भी प्रार्थना की है कि नेक सेवा में लकड़ी घी सामग्री कफन एम्बुलेंस आदि जो भी इच्छा हो मदद जरूर करे ताकि ईश्वरीय सेवा ऐसे ही चलती रहे संपर्क क्रांतिकारी शालू सैनी 8273189764 गुगल पे फोन पे।

 

थाना प्रभारी ने सुनीं समस्याएं
 तितावी। थाना क्षेत्र में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी पवन चैधरी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
थाना प्रभारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। इस पहल का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। थाना प्रभारी पवन चैधरी ने बताया कि थाना समाधान दिवस का लक्ष्य लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक चक्कर लगाने से बचाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष लंबित प्रकरणों का निस्तारण भी शीघ्रता से किया जाए।

 

 कार्यवाही की मंाग
चरथावल। कस्बे में पीतल की टोंटिया चोरी होने से आजिज कस्बावासियों ने टोंटी चोर चरथावल छोडो के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन किया।  कस्वावासियों का आरोप है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति कस्बे के गली मौहल्लो मे लगी पीतल की टोंटिया चोरी कर रहे हैं। जिस कारण पानी की बर्बादी हो रही है। उक्त मामले के चलते कस्बावासियों ने एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया तथा चोरों को जल्द से जल्द पकडवाने की मंाग की। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में पम्पलेट लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 17 =