उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में तैनात हेडकांस्टेबल ने पत्नी की हत्या कर पांच बच्चों को गड़ासे से किया घायल, की आत्महत्या

गाजीपुर जनपद के उसियां गांव में छुट्टी पर आये उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान ने अपने पांच पुत्रों सहित पत्नी पर बुरी तरह से हमला कर खुद भी जीवन लीला समाप्त कर लिया। इस घटना को जीसने भी जाना वो दंग रह गया।

प्राप्त सूचना के मुताबिक फतेहपुर में हेडकांस्टेबल पद पर तैनात मुंशी सिंह यादव ने रात्रि करीब दो बजे छत पर सो रहे पत्नी व बच्चों पर गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले से वहां चीखपुकार मच गया।

मुंशी सिंह यादव द्वारा किये गये इस हमले में पत्नी रीना देवी (45) पुत्रियां नेहा यादव (17) वर्षा यादव (10) सूधा यादव (5) व पुत्र सागर यादव (8) कृष्णा ढ़ाई वर्ष बुरी तरह से घायल हो गये। इस घटना के तुरंत बाद ही हेडकांस्टेबल मुंशी सिंह यादव ने घर से कुछ दुरी पर ट्रेन के आगे कूद कर अपनी भी जीवन लीला समाप्त कर लिया।

सूचना मिलते ही पड़ोस के लोगों की घटना स्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को जिलाअस्पताल गाजीपुर लाये जहां डाक्टरों की टीम ने घायल रीना यादव को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच घायलों से घटना की जानकारी ली वहीं चिकित्सकों की टीम ने घटना मे घायलों सूधा, कृष्णानंद, सागर की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया की मुंशी सिंह यादव फतेहपुर में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात था।पुलिस अधीक्षक ने बताया की मुंशी सिंह यादव छुट्टी पर घर आया था।जानकारी देते हुए ओमप्रकाश सिंह ने बताया की मुंशी सिंह यादव चर्म रोग से पिड़ित था ।

उन्होंने बताया की रात में गड़ासे से वार कर पत्नी व बच्चों को घायल कर दिया।इस दौरान पत्नी रीना की मौत हो गई।वहीं मुंशी सिंह यादव भी आत्महत्या कर लिया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया की पती पत्नी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − five =