News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

7 मई से होगा जनगणना का कार्य शुरूः जिलाधिकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वर्ष 2021 में जनगणना होनी संभावित थी लेकिन कोरोना काॅल के कारण वह जनगणना संपन्न नहीं हो पाई थी जो अब 2027 के नाम से शुरू होने जा रही है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जनपद के जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि जनगणना का पहला चरण जो पूरी तरह डिजिटल बना रखा गया है इमसे ऑनलाइन तरीके से 7 मई से 21 मई तक चलेगा। इस अवधि में व्यक्ति विशेष अपने आप स्वंय पोर्टल पर लॉगिन कर अपना विवरण भर सकेंगे और बाद में उन्हें इसमें परिवर्तन करने का भी अधिकार रहेगा। जिला पंचायत सभागार कचहरी के सभा कक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के आम जनमानस से अपील की कि वे अपनी सूचनाएं सही ढंग से प्रदर्शित करे यह पूरी तरह पारदर्शी होगी और पूरी तरह से गोपनीय रहेगी। इसमें प्रगणक किसी तरह की ओटीपी अथवा दस्तावेज नहीं मांगेंगे और यह भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक चलेगा इस अवधि में प्रगंणक घर-घर जाकर भवन स्वामी से आवश्यक पूछताछ करेंगे। इस कार्य में कुल 6576 कर्मचारी लगाए गए हैं जिसमें से 6443 कर्मचारी और अधिकारी फील्ड में उतारे गए हैं बाद में ये प्रगणक जातिगत आंकड़े एकत्र होंगे। अपर जिला अधिकारी एफ एंड आर गजेंद्र कुमार ने बताया कि जनगणना के दौरान 34 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। लोगों से कहा जा रहा है और समाज के सभी वर्गों से अपेक्षा की गई है कि वह इसमें अपना योगदान दे और सही-सही जानकारी प्रगणक को उपलब्ध कराये ताकि देश की योजनाएं बनाते समय इन तथ्यों का ध्यान रखकर आगे की योजनाएं बनाई जा सके। पूरे जनपद को 14 क्षेत्रों में बांटा गया है और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी की 7 मई से 21 मई तक प्रतिदिन गणना के लिए समाज के विभिन्न वर्गों जैसे जनप्रतिनिधि मीडिया पर्सन, संस्थाएं, पुलिस और अर्ध सैनिक बल, वकील न्यायिक अधिकारी की तरह सभी वर्गों का समावेश किया गया है और सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तारीख निर्धारित की गई है। मीडिया के लिए 9 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने आम जनमानस से कहा कि किसी को कोई परेशानी हो अथवा इस पूरे सिस्टम से किसी को भी कोई तकलीफ हो तो वह सीधे अपर जिलाधिकारी अथवा जिला मजिस्ट्रेट से संपर्क कर उन्हें जानकारी दे सकते हैं और यथासंभव वह परेशानी दूर की जाएगी। एक प्रगणक को 180 मकान अलाट किये गये है।

 

भाजपा की पश्चिम बंगाल में जीत पर मनाई खुशी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला परिषद मार्किट में केमिस्ट एवं ड्रग्स संगठन के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चैहान के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर मनाई गई ख़ुशी एक दूसरे को मिष्ठान का किया वितरण ।  इस अवसर पर प्रमोद मित्तल, सुरेंद्र गर्ग ,मनोज गर्ग, पंकज तनेजा, रविंद्र छाबड़ा, सचिन त्यागी, दिव्या प्रताप सोलंकी, सतीश तायल, संजीव वर्मा, सुनील सिंघल  आदि दवा व्यापारी मौजूद रहे।

 

मिठाई बाटकर किया ख्ुाशी का इजहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)बीजेपी की पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत की खुशी में एसडी कॉलेज मार्केट के अध्यक्ष विक्की अरोड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने मिठाई वितरित की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी उपस्थित हुए तथा व्यापारियों के साथ जशन मनाया तथा ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से व्यापारियों ने खुशी मनाई। इस अवसर पर राकेश त्यागी, विक्की अरोड़ा, अंकुर जैन, श्याम सैनी, शेखर चंद्र मित्तल, अमित चंचल, अनु, अनुज गोयल, अनुज मित्तल, राजू, अजय अरोड़ा, श्याम भाई व रमन जालोतरा विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

पटका पहनाकर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि गीतापाठ परिवार के  तथा गुडविल सोसाइटी के सदस्यो ने भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास  आचार्य होतीलाल शर्मा को  पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप एवं अष्टादश श्लोकी गीता पाठ का आयोजन भी किया गया। कथा के साथ गीतापाठ का भावपूर्वक पाठ करके समस्त श्रद्धालुजन भक्तिभाव मे ओत-प्रोत हो गये। रामबीर सिंह द्वारा घर-घर  गीता,हर घर गीता  संकल्प के निमित्त कथा के आयोजकों  को गीतापाठ की पुस्तक भेंट की गई तथा समस्त उपस्थित श्रद्धालु जनो को अष्टादश श्लोकी गीतापाठ के पत्रक की प्रति भी भेंट की गई। कथा व्यास द्वारा कथा के तीसरे दिन के प्रसंग मे आत्मदेव और धुंधकारी की कथा जो कि श्रीमद्भागवत महापुराण की एक प्रसिद्ध कथा है एवं श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को दर्शाती को सभी उपस्थित श्रद्धालुओ ने बहुत श्रद्धाभाव से सुना। कथा एवं गीतापाठ मे श्रीकृष्ण कृपा परिवार एवम गुडविल सोसाइटीज के सुरेन्द्र अग्रवाल, अतुल गर्ग,रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग,अजय कुमार गर्ग, विपिन कुमार गुप्ता, लोकेश चंद्रा, रामकुमार तायल, मीनाक्षी गर्ग,विमल प्रताप बी एम गुप्ता तथा आयोजक मण्डल के विनोद खेड़ा,रवि शेखर वत्स, राजेश मल्होत्रा, विनोद वाधवा,सतीश कुकरेजा, विनोद टंडन , इंद्रजीत तनेजा, राजीव धवन, तिलक वाधवा, तथा रघुनाथ मंदिर सेवा समिति एवं दुर्गा वाहिनी के सदस्यगण, स्थानीय कॉलोनी निवासी तथा भारी संख्या मे  सनातन प्रेमी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तीसरे दिन की कथा के विश्राम पर सभी उपस्थित श्रोताओ को प्रसाद वितरण किया गया।

 

पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंघल को गवर्नमेंट पेंशनर्स द्वारा  किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद शाखा मुजफ्फरनगर की मासिक सभा पकवान रेस्टोरेंट लिंक रोड मुजफ्फरनगर में संपन्न हुई स सभा की अध्यक्षता इंजीव बीव आरव शर्मा ने की एवं संचालन महामंत्री इंजीव डी के गुप्ता एवं उमेश चंद्र वर्मा द्वारा किया गया। सभा में गवर्नमेंट पेंशनर्स द्वारा ऑर्गनाइजेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक वेद प्रकाश सिंघल की सेवाओं के लिए उनको शाॅल, अंग वस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया स इस अवसर पर सिंघल  ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही राष्ट्र सेवा को अपना धर्म मानते हुए कार्य किया है अनेकों संगठनों में वरिष्ठ पदों पर रहते हुए समाज की सेवा की है। ऑर्गनाइजेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी पी जैन ने विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे, उन्होंने बताया की सरकार द्वारा गठित आठवे वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण के स्पष्ट आदेश नहीं दिए गए हैं इससे पूरे भारतवर्ष में पेंशनर्स असमंजस में है एवं अत्यंत चिंता में है स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकारी अध्यक्ष लोकेश चंद्र ने सरकार से मांग  की कि आठवे वेतन आयोग में पेंशन का रिवीजन भी वेतनभोगी कर्मचारियों की तरह से किया जाए स महामंत्री डीके गुप्ता ने बताया कि मेडिकल रीइंबर्समेंट पर आयकर की कटौती रोकने के लिए ऑर्गनाइजेशन द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहे हैं स अध्यक्ष इंजीनियर बी आर शर्मा ने  वेद प्रकाश सिंघल जी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। डिप्लोमा इंजीनियर कल्याण संघ के अध्यक्ष इंजीव पी के गुप्ता, इंव आर के गोयल, बृजमोहन गौतम,डी पी जैन,एससी गर्ग , रामगोपाल गुप्ता सीडी शर्मा आदि को सम्मानित किया स विद्युत पेंशनर्स परिषद के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने पेंशनर्स की समस्याओं पर  विचार रकखे तथा सभी पेंशनर्स को एकजुट रहने का आह्वान किया गया स  इंव के के शर्मा द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करते हुए पेंशन देने की मांग भी रखी।   दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए सभा का समापन किया गया स सभा में इंवके के शर्मा, सुभाष चंद्र अग्रवाल , योगेश कुमार ,योगेंद्र कुमार शर्मा, विजय मित्तल, जयपाल मलिक,  राम गोपाल गुप्ता , प्रेमचंद, बृजमोहन अग्रवाल,  आरके गोयल, असगर अली आदि सदस्यों ने भाग लिया।  

 

वन्देमातरम चैंक की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुज़फ्फरनगर। विश्व हिन्दू महासंघ का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका चेयरमेन पति गौरव स्वरूप जी से उनके नई मंडी स्तिथ कार्यालय पर मिला और ज्ञापन सौंपा जहाँ उन्होंने बताया की विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमान भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में 23 मार्च बलिदान दिवस के अवसर पर समस्त जिलों में वंदे मातरम चैक की स्थापना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी महाराज को  जिला अधिकारी महोदय द्वारा ज्ञापन दिया  गया था
अतः महोदय हम आपसे भी ज्ञापन के माध्यम से मांग करते है की जनपद में किसी भी चैराहे का नाम वन्देमातरम चैंक रखा जाए क्योंकि लोक सन्यासी योगी जी महाराज का भी मानना है कि वंदे मातरम केवल एक नारा ही नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है वंदे मातरम गीत ने देश के भाग्य विधाता रणबाकूरों के मन में ऐसा जोश उत्पन्न किया कि उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था । अगर कोई देश विरोधी ताकत भारत के खिलाफ षडयंत्र रचने का प्रयास करेगी तो देश का प्रत्येक वीर और वीरांगनाएं वंदे मातरम गीत का उद्घोष करते हुए उनको चुनौती देने का काम करेंगे वंदे मातरम गीत नहीं देश की आत्मा है इसीलिए जनपद के अंदर वंदेमातरम चैक अति आवश्यक है  प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रभारी सुबोध वर्मा,जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष व्योम शर्मा,जिला महामंत्री एड. रक्षित पाल,जिला मंत्री ब्रजेश कोरी उपस्थित रहे।

 

एसडी कालेज जमें हुआ फेयरवेल पार्टी का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0डी0कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के सेमिनार हॉल में वाणिज्य विभाग द्वारा फेयरवेल पाटी- 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें एम०कॉम द्वितीय सेमेस्टर एवं बी0कॉम द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थीयों ने एम०कॉम व बी0 कॉम के अन्तिम सेमेस्टर के विद्यार्थीयों को फेयरवेल पार्टी दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा० सचिन गोयल, एवं सभी शिक्षकों के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया गया तथा सभी ने विद्यार्थीयों को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आरम्भ एम0कॉम व बी0 कॉम के विद्यार्थीयों द्वारा विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों द्वारा किया गया। जिनमें सोलो व ग्रुप डांस, भांगडा, क्लासिकल डांस, शामिल रहे इनमें वंशिका, अंकित, सुभान, रचना, अनुष्का, अंजली, राशि, करन, वंश, कार्तिक, दिव्या, ताशु, आरजु, दिपांशु, जसप्रीत कौर, नेहा, पारखी, प्रियांशी, राधिका, संदीप, शिवानी, सोनिया, तुषार व यशस्वी आदि ने अनेक प्रस्तुतियां दी । निर्णायकों द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार एम०कॉम० चतुर्थ सेमेस्टर से मिस फेयरवेल नेहा धीमान को तथा बी०कॉम० अन्तिम सेमेस्टर के करन धीमान को मिस्टर फेयरवेल तथा राधिका अग्रवाल को मिस फेयरवेल तथा मिस्टर चार्मिंग दीपांशु कुमार व मिस चार्मिंग शिवानी को घोषित किया गया। निर्णायक की भूमिका में तनु राज व संकेत जैन रहे। कार्यक्रम के समापान के अवसर पर प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी विद्यार्थीयों व शिक्षकों को इस सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया और विद्यार्थीयों के आने वाले भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी और उन्हें यह प्रण दिलाया की वे आगे जाकर वह अपने देश व समाज के लिए अलगदृअलग क्षेत्रों में योगदान करे जिससे देश, महाविद्यालय एवं शिक्षकों को उन पर गर्व हो। कार्यक्रम का संचालन अमन वर्मा के निर्देशन में दिव्या धीमान व ताशु ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा० रवि अग्रवाल, डा० नवेद अख्तर, अमन वर्मा, डा० माधुरी अरोरा, डा० रिंकु एस० गोयल, डा० जगमोहन सिंह जोदान, डा० सुरेश चन्द शुक्ला, डा0 अजय महेश्वरी, तनु राज, रोहित कुमार, कमर रजा, नितिन गोयल आदि ने सहयोग किया एवं सभी छात्र / छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।

 

निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहीद भगत सिंह एकता मंच रजिस्टर्ड के द्वारा मुजफ्फरनगर शहर की रेलवे स्टेशन पर निरंतर पिछले 23 वर्षों से जल सेवा की जा रही है आज उसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए महामंडलेश्वर मैत्री गिरी जी के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़ कर  24 सी निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया गया गया। महामंडलेश्वर मैत्रय गिरी जी ने इस अवसर पर शहीद भगत सिंह एकता मंच के अनमोल रतन छाबड़ा सतीश मलिक एवं पवन मित्तल जी की संपूर्ण टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की की वह और उनके साथी निस्वार्थ भाव से अपने काम धंधों को छोड़कर रेलवे स्टेशन पर आकर मुजफ्फरनगर शहर से निकलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को  इस भीषण गर्मी में जल की सेवा मुहैया कराते हैं।  कार्यक्रम के अतिथि टिहरी सरिया के मालिक सतीश जी ने भी शहीद भगत सिंह एकता मंच के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह बहुत ही पुण्य का कार्य इस संगठन के द्वारा किया जा रहा है उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि बचपन में हम लोग भी बाल्टी लेकर के आते थे और जल की सेवा रेलवे स्टेशन पर  किया करते थे आज देख कर  अच्छा लगता है कि शहीद भगत सिंह एकता मंच ने इस कार्य को आगे बढ़ाया एवं नगर के अन्य लोगों को भी प्रेरित किया कि वह अपने बिजी समय में से थोड़ा समय निकालकर यहां आकर सेवा करते हैं स  हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने भी इस अवसर पर कहा कि शहीद भगत सिंह एकता मंच हिंदू संघर्ष समिति से जुड़ा हुआ एक दल है और हम सबको बहुत अच्छा लगता है कि यह संगठन जनपद में रेलवे स्टेशन से निकलने वाले लाखों यात्रियों को जल की सुविधा मुहैया  कराती है।  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विकास पवार ने भी इस अवसर पर शहीद भगत सिंह एकता मंच के सभी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस पुण्य कार्य को 24 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है दल से जुड़े सभी कार्यकर्ता इस पुण्य कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि निशुल्क जल सेवा में जो भी मदद शहीद भगत सिंह एकता मंच के कार्यकर्ताओं को चाहियेगी वह उसको उपलब्ध कराएंगे।  जल सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम का सफल संचालन मुजफ्फरनगर शहर के हिंदूवादी नेता अरुण प्रताप सिंह ने किया।  इस अवसर पर अनमोल रतन छाबड़ा, सतीश मलिक, पवन मित्तल, शिवपुरी सर्वानंद जी महाराज मास्टर विजय पाल सिंह चैधरी जगपाल सिंह सतपाल मां सुभाष चंद्र शर्मा बबीता गुप्ता विजेंद्र राणा श्याम मल्होत्रा मलकीत सिंह सुनील शर्मा सुंदरलाल नारंग बलविंदर सन राकेश मदान सुरेश आहूजा सरदार बलविंदर सिंह जगदीश लाल नारंग राजकुमार साहनी चैधरी भगत सिंह एडवोकेट सुनील कुमार  कृष्ण मल्होत्रा प्रमोद प्रजापति सुनील शर्मा पुष्पेंद्र तोमर श्याम मल्होत्रा के साथ-साथ अन्य सैकड़ो की संख्या में नगर के गणमान्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

आधिकारिक यात्रा हुई सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी में गवर्नर रो. नितिन अग्रवाल की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन अनिल सोवती, सुनील अग्रवाल एवं अंकित मित्तल भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष नीलम गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अर्चना बंसल, नीलम जैन, लोचन बंसल, अंजू गुप्ता, अंबिका गुप्ता एवं नाज़ुक गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया। इस अवसर पर रोटरी गवर्नर नितिन अग्रवाल ने रोटरी अंतरराष्ट्रीय , डिस्ट्रिक्ट 3100 की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा क्लब को सुचारु रूप से चलाने हेतु टिप्स भी दिए।इस अवसर पर विशेष रूप से रो. संजय जैन एवं सर्जन संपादक अरविंद गुप्ता भी उपस्थित थे।

 

शोकसभा में किये श्र(ासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। महीपाल सिंह ढासरी की शोकसभा में विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक व्यक्तियों ने शामिल होकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए जिनमें मुख्य रुप से चंदन चैहान सांसद, राजपाल सैनी पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद,  सईदुजमा पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद, रमानागर राष्ट्रीय सचिव रालोद, यशपाल पंवार पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, डॉक्टर वीरपाल निर्वाल अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, जिया चैधरी जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर, अनूज गूजर जिला सचिव सपा, सरजित सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख किला परिक्षत गढ मेरठ, जयप्रकाश विकल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा सहित मीरापुर, खतोली एवं  हस्तिनापुर विधानसभा के सममानित व्यक्ति ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए महीपाल सिंह का ह्रदय गति से दिनांक 28/4/26 को निधन हो गया था सभी ने शोक संतप्त परिवार को अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद के विकासखंड चरथावल की न्याय पंचायत बिरालसी के ग्राम बिरालसी में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य डॉ. विपिन त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम दयानन्द गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी में आयोजित हुआ। यहां विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंटरमीडिएट (12वीं) के जिला टॉपर छात्र आर्यन पुंडीर और हाईस्कूल (10वीं) की मेधावी छात्रा गौरी को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। अपने संबोधन में डॉ. विपिन त्यागी ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की कुंजी है और मेधावी छात्र-छात्राएं समाज का भविष्य हैं। उन्होंने ऐसे विद्यार्थियों के सम्मान को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिक, अभिभावक, ग्रामवासी और विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

सड़क किनारे मिला अधेड का शवMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रुड़की रोड स्थित बिजलीघर के पास सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह टहलने और काम पर जा रहे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुरेंद्र निवासी एकता विहार शहर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी महावीर सिंह चैहान ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेंद्र शराब पीने का आदी था और अक्सर घर से बाहर रहता था। पुलिस आशंका जता रही है कि उसकी मौत प्राकृतिक कारणों या अत्यधिक नशे के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की थी। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव उन्हें सौंप दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई आरोप न लगाए जाने के कारण आगे की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

 

मासूम की करंट लगने से मौत
 तितावी। (Regional News)।  थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले 6 वर्षीय मासूम सत्यम की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार सत्यम पुत्र सोनू रोज की तरह सुबह आंगनवाड़ी केंद्र पढ़ने गया था। इसी दौरान वह केंद्र के पास लगे हाई मास्ट लाइट के खंभे के पास पहुंच गया। जैसे ही उसका संपर्क खंभे से हुआ, वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना जबरदस्त था कि बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर बच्चे के शव को लेकर थाने पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग और आंगनवाड़ी केंद्र पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि खंभे में करंट नहीं उतरता या सुरक्षा के उचित इंतजाम होते, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। स्थिति को देखते हुए मौके पर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

ठा. पूरण सिंह के पिता ठाकुर सतपाल सिंह की शोकसभा में पहुंचे ब्रजभूषण शरण सिंहMuzaffarnagar News
तितावी।(Regional News)।  क्षेत्र स्थित नसीरपुर गांव में सोमवार को भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पिता स्वर्गीय ठाकुर सतपाल सिंह की तेरहवीं और शोकसभा संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में ग्रामीण उमड़े। इस दौरान भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी नसीरपुर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। शोकसभा के बाद मीडिया से मुखातिब हुए बृजभूषण शरण सिंह से जब समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए शायराना अंदाज में कहा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना…।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी सपा में जाने का कोई बयान नहीं दिया है और वे फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में ही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उनका परिवार दशकों से भाजपा से जुड़ा है; उनका एक बेटा सांसद और दूसरा विधायक है, जबकि वे स्वयं और उनकी पत्नी भी सांसद रह चुके हैं। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जुड़े सवालों पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और भविष्य की योजनाओं पर चुप्पी साधे रखी।

 

मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना के लिए करे आवेदन
मुजफ्फरनगर। (Regional News)।  उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवउद्यमिता विकास केन्द्र, ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि मुख्यमन्त्री युवा स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई) वर्ष 2026-27 के लिए प्रारम्भ की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत ऐसे सभी युवक/युवती पात्र होंगे जो जनपद के स्थायी निवासी हो, तथा आयु 18 से 40 वर्ष तक हो। योजनान्तर्गत उद्योग क्षेत्र के लिए रू0 25. 00 लाख तक की तथा सेवा क्षेत्र के लिए रू0 10.00 लाख तक की परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाईयों को ऋण प्रदान कराया जायेगा। इस योजना में कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रू0 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम रू0 2.50 लाख की सीमा तक मार्जिन मनी उपलब्ध करायी जायेगी, जो उद्यम के 02 वर्ष तक सफल संचालन के उपरान्त अनुदान में परिवर्तित हो जायेगा। योजना के अन्तर्गत एक जनपद एक उत्पाद (गुड़ उद्योग) हेतु विशेष प्राथमिकता दी जायेगी। सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों द्वारा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत एवं विशेष श्रेणी के लाभार्थी जैसे अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग, अल्प संख्यक / महिला एवं विकलांग जन हेतु कुल परियोजना लागत का 5 प्रतिशत अंशदान की सीमा होगी। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यदि आवेदक द्वारा किसी भी सरकारी योजना के अन्तर्गत पूर्व में अनुदान प्राप्त किया जा चुका है तो वह इसका पात्र नहीं होगा। पात्र व्यक्ति अपना आवेदन पत्र कपनचउेउमण्नचेकबण्हवअण्पद पर दिनांक 25.05.2026 तक ऑन लाईन भर सकते है। ऑन लाईन आवेदन हेतु आधार कार्ड, बैंक पास बुक, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट शपथ पत्र एवं शैक्षिक योग्यता (हाई स्कूल पास) अनिवार्य होगा। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, औद्योगिक आस्थान मेरठ रोड, मुजफ्घ्फरनगर कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

 

धूल भरी आंधी से कई जगह गिरे पेड व खंभे
मुजफ्फरनगर।(Regional News)। गत देर रात करीब 12ः‘15 बजे तेज़ धूल भरी आंधी आई। इसने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आंधी की रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। बिजली के खंभे और तार टूटने से बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के कई इलाकों और दर्जनों गांवों में देर रात से बिजली गुल हो गई, जिनमें से कई स्थानों पर अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। आंधी के बाद हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा। तेज़ आंधी और बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई और यह 98 तक पहुंच गया, जिसे पहले की तुलना में काफी बेहतर स्थिति माना जा रहा है। हालांकि, इस राहत के बावजूद बिजली संकट अभी भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बिजली विभाग की टीमें जगह-जगह टूटे तारों और खंभों को ठीक करने में जुटी हैं, लेकिन पूरी तरह से व्यवस्था बहाल होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − eight =