खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की जनपदीय में  छात्र-छात्राओं को किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन जनपद मुजफ्फरनगर की एक भव्य जनपदीय सभा का आयोजन ऑर्किड होटल रुड़की रोड मुजफ्फरनगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पूरे जनपद से आए स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों और ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर संगठन की मजबूती और व्यापारियों की सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती जया वर्मा, ज्वेलर्स एसोसिएशन के संरक्षक लोकेश जी एवं अंजू जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा जी ने की एवं संचालन इंजीनियर उमेश चंद वर्मा ने किया स कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर की तरफ से स्वर्णकार समाज की सुरक्षा एवं युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की मांग के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर में स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराज अजमीढ देव जी के नाम पर एक चैक विकसित करने की मांग रखी गई स
घ्कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अजमीढ़ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी के शीर्ष पदाधिकारियों (अखिल भारतीय अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं) की गरिमामयी उपस्थिति में समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। मुख्य अतिथि मुकुल वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्णकार समाज हमेशा से ही देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति का एक मजबूत स्तंभ रहा है। व्यापारियों की सुरक्षा और उनके व्यापारिक हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। स्वर्णकार समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दिया है।  सम्मेलन के मुख्य बिंदु व निर्णय-व्यापारिक सुरक्षा बैठक में ज्वेलर्स और स्वर्णकारों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग की गई, सरकार से मांग की गई कि जरूरतमंद स्वर्णकार समाज के लोगों को हथियारों के लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं ताकि व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें।
 मुजफ्फरनगर के प्रवक्ता उमेश चंद्र वर्मा एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं को शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा समाज को संगठित करने पर जोर दिया सरकार द्वारा  सोना एवं चांदी के आयात पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने की बात रखी स अति विशिष्ट अतिथि मजिस्ट्रेट विकास वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवरपाल वर्मा, बृजमोहन वर्मा,श्रीमती कविता वर्मा एवं मजिस्ट्रेट मीनू वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से उच्च शिक्षित करने पर बल दिया एवं बच्चों को संस्कारवान बनाने को प्रेरित किया स जनपद कार्यकारिणी द्वारा  समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं देव, वर्मा, गुंजन वर्मा, रोहन वर्मा, प्रियंवदा वर्मा, अनुष्का वर्मा, देवासी वर्मा, स्नेहा वर्मा, कषिका वर्मा ,अविश वर्मा, वंशिका वर्मा ,वंश वर्मा, पीयूष,  कुणाल वर्मा आदि मेधावी छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं सफल होने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में जिला यमुनानगर से अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने  समाज के लिए राजनीतिक भागीदारी की मांग रखी स कार्यकारिणी द्वारा पूरे जनपद  से आए सभी शीर्ष पदाधिकारियों व केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मोहित वर्मा, मनोज वर्मा, राजन वर्मा, आशुतोष वर्मा, आदित्य वर्मा, प्रहलाद वर्मा, बृजभूषण वर्मा, वैभव वर्मा, कंवरपाल वर्मा, संजय वर्मा ,स्वराज वर्मा, मदनपाल वर्मा ,रमेश चंद्र वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, संजय वर्मा, सतीश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, राहुल वर्मा, संजीव वर्मा आदि सदस्यों ने भाग लिया।

 

दो दिवसीय आचार्य योग्यता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय आचार्य योग्यता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन विद्या भारती के प्रशिक्षक अर्जुन कुमार द्वारा पंचपदी अधिगम पद्धति के अनुसार आदर्श पाठ योजना बनाने के विषय में बताया गया।  कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, महेश कुमार एवं प्रशिक्षक अर्जुन कुमार ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने विद्या भारती के प्रशिक्षक अर्जुन कुमार का तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।  तत्पश्चात प्रशिक्षक अर्जुन कुमार ने पंचपदी अधिगम पद्धति के अनुसार आदर्श पाठ योजना बनाने के विषय में विस्तार से समझाया। सर्वप्रथम उन्होंने प्राचीन भारत की विभिन्न शिक्षण पद्धतियों गुरुकुल पद्धति, बुनियादी शिक्षा पद्धति, शांति निकेतन शिक्षा पद्धति, सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा पद्धति तथा पंचपदी अधिगम पद्धति आदि के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि पंचपदी अधिगम पद्धति का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। साथ ही उन्होंने पंचपदी अधिगम पद्धति की अवधारणा तथा उसके घटकों अधीति, बोध, अभ्यास, प्रयोग तथा प्रसार के विषय में बताया। उन्होंने पाश्चात्य शिक्षण पद्धति तथा पंचपदी अधिगम पद्धति के अंतर को भी स्पष्ट किया। इसके उपरांत उन्होंने पीपीटी के माध्यम से आदर्श पाठ योजना बनाने के अनिवार्य बिंदुओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी।  अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दो दिवसीय आचार्य योग्यता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान को अपग्रेड करना तथा शिक्षण में नवाचार करना है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित समस्त शिक्षकों से कार्यशाला के दौरान बताई गई सभी बातों को अपने शिक्षण में प्रभावी ढंग से शामिल करने की भी अपील की।   कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। समापन कल्याण मन्त्र के साथ हुआ।

 

मनुष्य की अपने कर्म के अनुसार शुभ या अशुभ फल को  अवश्य भुगतना पड़ता है
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिव नगर स्थित राज वंश इण्टर कालेज में चल रही श्री मद भागवत कथा के पंचम दिवस में कथा व्यास पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि गाय के रोम रोम में तैंतीस कोटि देवताओं का वास होता है गौ सेवा से गोपाल जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते है अतः सभी गृहस्थ लोगों को पहली रोटी गाय को समर्पित करनी चाहिए पर दुर्भाग्य है कि पीने के लिए गाय का शुद्ध दूध सभी को चाहिए पर गाय पालने के लिए लोगों के पास समय नहीं है व्यास जी ने कहा कि पूतना जब कपट रूप धारण करके कृष्ण को मारने के लिए गईं तो भगवान कृष्ण ने अपने दोनों नेत्र बंद कर लिये मानो भगवान हमें ये शिक्षा देना चाहते है कि हमे कपटी व्यक्ति पसंद नहीं है अगर मनुष्य भगवान को प्रसन्न करना चाहे तो उसे निष्कपट भाव से भगवान की सेवा करनी चाहिए  व्यास जी ने कहा अगर मन में भरा है छल तो शिव जी पर चाहे जितना चढ़ा लो जल कभी तुम्हारे समस्याओं का हल होने वाला नहीं है अतः मनुष्य की अपने कर्म के अनुसार शुभ या अशुभ फल को  अवश्य भुगतना पड़ता है कथा के मध्य जब महाराज जी ने  कृष्ण भगवान के सुन्दर सुन्दर भजनों को गाया तो सभी श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए इस अवसर पर नमन राजवंशी नैना राजवंशी सपत्नीक पूजन कराया व पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सभासद नवनीत गुप्ता सभाष  प्रियांशु शर्मा पूर्व सभासद प्रियांशु जैन राष्ट्रपति शर्मा कुलदीप कंसल गोपाल सैनी संगीता सैनी बंटी सैनी आदेश शर्मा राधिका शर्मा डॉ राजीव त्यागी मंजू त्यागी निधि गुप्ता समेत बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

 

ट्रेन की चपेट में आकर मौत
खतौली। टेªन की चपेट मे आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।  पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
  मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह खतौली डीएफसी लाइन पर टेªन की चपेट मे आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास के खेतोे मे काम कर रहे ग्रामीणो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की पहचान का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त शेखपुरा निवासी युवक अंसारी के रूप मे हुई। पुलिस ने तत्काल परिजनो को अवगत कराया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन व कुछ अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

एसडी मार्किट में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एसडी  मार्केट में दानवीर भामाशाह की जयंती भव्य -दिव्य रूप से मनाई गई बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक कंसल वसंचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने किया बैठक में भामाशाह के जीवन पर दिनेश बंसल अजय सिंगलसरदार सुलखान सिंह राकेश गर्गअशोक कंसल  हरीश छाबड़ा ने प्रकाश डाला कहा जब हल्दीघाटी के युद्ध में मुगलों से महाराणा प्रताप के पास लड़ते-लड़ते कुछ भी खजाना ने रहा तो दानवीर भामाशाह ने अपना खजाना महाराणा प्रताप के लिए खोल दिया तथा कहा कि तुम दोबारा से मेहनत करके अपनी  सेना खड़ी करो तथा मुगलों से दोबारा लडो बैठक में निम्न व्यापारियों को सम्मानित किया गया नंबर 1- राकेश गर्ग 2-श्रीहरीश छाबड़ा जी 3- सिरी धर्मपाल कपूर जी 4-श्रीमान सरदार त्रिलोचन सिंह गंभीर जी 5-श्री कृष्ण स्वरूप जी बैठक में निम्न व्यापारियों ने भाग लिया-बाबूराम मलिक दिनेश गिरी ओमप्रकाश धीमान पंकज गोयल विकास अग्रवाल अलका शर्मा अंजू शर्मा अनिल तायल मनोज गुप्ता अमित मित्तल प्रवीण खेड़ा अचिन कंसल अनिल नामदेव राकेश कंसल योगेश भगत जी संजीव गोयल अभिजीत गंभीर प्रशांत जुनेजा कुणाल विजय सिंधी सुदेश गर्ग हरीश त्यागी अनिल छाबड़ा मित्र सेन  कथरिया आदि व्यापारियों ने भाग लिया।

 

मेधावी छात्र-छात्रा प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। शिक्षित व्यक्ति अपने परिवार व समाज को गौरवान्वित करता है। उच्च शिक्षा के आधार पर व्यक्ति अपने जीवन मे आशातीत सफलता प्राप्त करता है। अतः पूरे मनोवेग के शिक्षण कार्य मे जुटें सभी बच्चें।    गंाधी कालोनी स्थित पंजाबी बारात घर मे पंजाबी समाज द्वारा आयोजित पंजाबी मेधावी छात्र-छात्रा प्रतिभा अलंकरण समारोह मे बतौर अतिथि पधारे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। उन्होने कार्यक्रम मे मौजूद छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के महत्व को समझते हुए पूरी लगन के साथ पढाई करें। इससे उन्हे सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम मे पधारे पंजाबी समाज के अध्यक्ष अंकुर दुआ, चेयरमैन नीलकमलपुरी, सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर, वरिष्ठ नेता अशोक बाठला आदि ने भी अपने विचार रखे तथा मंच के माध्यम से मेधावियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।   इस दौरान समाज के गणमान्य व्यक्ति तथा पंजाबी समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

प्रतिभाशाली खिलाडियों ने लहरया परचम
मुजफ्फरनगर। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने लहराया परचम स्वर्ण सहित जीते कई पदक। मुजफ्फरनगर 30 जून प्राप्त समाचार के अनुसार जिला खेल अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 25वीं राज्य राज्य स्टारिय वुशु  प्रतियोगिता दिनांक 25 से 28 शामली में आयो आयोजित की गई जिसमें चैधरी चरण सिंह स्टेडियम के वुशु  खिलाड़ी  ने प्रतिभाग करते हुए 5 पदक  पदक प्राप्त किया इसमें गौरव कुमार ने नान कुमार इवेंट में स्वर्ण पदक, लक्ष्य धीमान ने रजत पदक, इशान शर्मा ने चानक्वान इवेंट में रजत पदक, अमनप्रीत कौर  ने 52 किलो में रजत पदक, 25वीं सीनियर स्टेट 25 से 28 शामली में तनु रानी ने  काश्य पदक 52किलो में प्राप्त किया.

 

हादसे में साईकिल सवार बुजुर्ग हुआ घायल
पुरकाजी। थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक अर्टिगा कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग जय भगवान शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हरेटी निवासी जय भगवान शर्मा मंगलवार दोपहर पुरकाजी कस्बे से घरेलू सामान खरीदकर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। खड़का वाला चैराहा पहुंचने पर पीछे से आ रही अर्टिगा कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया।

 

जिला एकीकरण समिति की बैठक का आयोजन
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने किया बैठक का शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में आज विकास भवन स्थित सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग द्वारा संचालित / कियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का संक्षिप्त विवरण  इस बैठक में दिया गया ओर बताया गए कि 1- जिला एकीकरण समितियों की बैठक
प्रदेश के समस्त जनपदों में राष्ट्रीय एकता व साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना को सुदृढ करने के उद्देश्य से अध्यक्ष, जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समितियों के सदस्य, सचिव जनपद के मुख्य विकास अधिकारी को बनाया गया है। इस समितियों द्वारा प्रमुख त्योहारों एवं उत्सवों जैसे रक्षा बन्धन, होली, दिवाली, ईद-बकरीद, क्रिसमस-वे तथा बसंत पंचमी सामूकि रूप से मनाने की व्यवस्था करना तथा इन अवसरों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं ऐसे व्यक्तियों जिन्होने साम्प्रदायिक दंगो की रोकथाम तथा नियन्त्रण हेतु अपनी जान खतरे में डाल कर दूसरे सम्प्रदाय के सदस्यों की जान बचायी हो को सम्मानित किये जाने की व्यवस्था है ताकि समाज के अन्य लोग उनसे प्रेरणा ले सकें, के अतिरिक्त लोक नृत्य, लोकगीत, कठपुतली, नृत्य आदि कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। समिति की बैठकों एवं अन्य कार्यकमों हेतु प्रति जनपद रू0 20000-00 की स्वीकृति प्रदान की जाती है जिसका उपयोग जिला एकीकरण समिति की वर्ष में होने वाली बैठकों हेतु किया जाता है। प्रत्येक बैठक में मात्र 5000-00 रूपये की धनराशि व्यय करने का प्राविधान है। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया जाना-लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस दिनांक 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया जाता है। अतः इसके लिए शासन द्वारा प्रत्येक जनपद को रूपये 50000-00 की दर से पूरे प्रदेश में कुल रू0 4200000 लाख स्वीकृत किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन / धनराशि का उपभोग जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जाता है। कौमी एकता सप्ताह का अयोजन-भारत सरकार के दिशा निर्देश पर प्रति वर्ष भूतपूर्व प्रधानमंत्री रव० श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के जन्म दिवस पर दिनांक 19 से 25 नवम्बर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाना है। इस हेतु प्रदेश के प्रत्येक जनपद को रूपये 5000-00 की दर से पूरे प्रदेश में कुल रू0 3.50 लाख स्वीकृत किया जाता है। यह आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा किया जाता है। 4- महान विभूतियों के जन्मदिन पर राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव कार्यक्रमों का आयोजन इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के जनपदों के ऐसे ज्ञात-अज्ञात महानुभाव जिसने सामम्प्रदायिक सघ्द्भाव एवं सामाजिक एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो व उनका जन्मदिन धन के अभाव में नहीं मनाया जाता है के निमित्त प्रत्येक जनपद को धनराशि आवंटित की जाती है। जिसका उपयोग स्वयं जिला प्रशासन या जनपद के प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से किया जाता है। उक्त कार्यकम हेतु जनपद को 35000-00 रूपये की धनराशि आवंटित है। ऐसे सद्गुरूष/महान विभूतियों का जन्मदिन मनाने हेतु जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों तथा एकीकरण समिति के सदस्यों / पदाधिकारियों से भी नाम उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल व डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी समाजसेविका बीना शर्मा,होतीलाल शर्मा शहर काजी तनवीर आलम,प्रिंसिपल कंचन प्रभा स्टेनो अक्षय शर्मा सहित दर्जनों समिति के मुविज्जिज  लोग मौजूद रहे

 

गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का संचालन अब प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। बीएसए ने स्पष्ट किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से जिले में सभी बोर्डों के अधीन संचालित नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यालयों पर लागू होगा। सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देश दिए गए हैं कि संशोधित समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा सके।

 

मासिक गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अग्रणी साहित्यिक संस्था  वाणी की मासिक गोष्ठी का आयोजन  मीरा भटनागर सदन, ब्रह्मपुरी में विजया गुप्ता के संयोजन किया गया। गोष्ठी का प्रथम सत्र प्रख्यात साहित्यकार प्रोफेसर जगदीश प्रसाद सविता के व्यक्तित्व एवं साहित्यिक अवदान को समर्पित रहा। इस अवसर पर बृजराज सिंह, योगेंद्र सोम, सुनीता सोलंकी, विजया गुप्ता, रामकुमार शर्मा रागी तथा बृजेश्वर सिंह त्यागी आदि ने उनके व्यक्तित्व, साहित्य-साधना एवं स्मृतियों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत वरिष्ठ साहित्यकार सुशीला शर्मा के बाल काव्य संग्रह हम हैं रंग-बिरंगे रंग का लोकार्पण भी किया गया, जिसकी उपस्थित साहित्यकारों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
द्वितीय सत्र का शुभारंभ पूजा गोयल द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके उपरांत काव्यपाठ का क्रम आरंभ हुआ।  राजीव भावज्ञ ने पढ़ाकृ ष्जग को तज कर अंधकार में डूब गया सविता।
दृष्टि बोव अंधत्व धार अब कहाँ जाए कविता।।
सुशीला शर्मा ने सुनाया
ष्सांझ की चादर सुहानी हो गई।
तप्त किरणें लो क्षितिज में सो गई।।
कमला शर्मा ने पढ़ा
ष्जो दिन गुजर गए हैं वे कब भूले जाते हैं। कभी वे रुलाते हैं, पल में हँसाते हैं।।
राम कुमार शर्मा श्रागीश् ने कहा जीवन है अनमोल, साथ क्या ले जाना है।
मीठे बोलो बोल, साथ क्या ले जाना है।। रीना कर्णवाल ने अपनी रचना में कहा  मेरे पी ने मुझसे बात कही, एक रात कहीं जज़्बात कही, तुम पीहर-पीहर करती हो।ष्
सुमन युगल ने सुनाया चुनौती तुम स्वीकार हो मुझे।
चाहे जीत दो या फिर हार दो मुझे।।
योगेंद्र सोम ने पढ़ा
कुछ दर्दों की दवा नहीं होती।
वक्त से बड़ी सजा नहीं होती।।
समीर कुलश्रेष्ठ ने अपनी भावपूर्ण रचना में कहाकृ
जग प्रतीक्षालय का बन्धन, अभिलाषा के अवगाहन में।
उमड़न अदृश्य आकुलता, खोजूँ तुमको किस वाहन में।।
संतोष कुमार शर्मा फलक ने सुनाया
वो जो बड़े हैं उनसे हमेशा फ़ासले रखना। पानी समंदर का कभी मीठा नहीं होता।। सुनीता सोलंकी ने पढ़ा खाली-सा तेरे नाम का एक जाम बहुत है। भाता यह नशीला-सा तिरा नाम बहुत है।। अजीत सिंह ने सुनायाकृ
हर आहट पर कान लगाकर बैठे हैं।
हम तेरा ही ध्यान लगाकर बैठे हैं।।
पूजा गोयल ने कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत कीकृ ष्श्यामल किशोर मेरो श्यामल है,
जमुना जी श्यामल-सी घटा बन प्रेम बरसात है।
पुष्पा रानी ने प्रकृति पर आधारित रचना प्रस्तुत की
आग उगल रही प्रकृति, आकर्षित हुआ दिवाकर।
कृप्रस्तुत कर वर्तमान पर्यावरणीय परिस्थिति का मार्मिक चित्रण किया।
सपना अग्रवाल ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति में पढ़ा प्राण में, मन ध्यान में तुम सर्वशक्तिमान हो।
काल के गरल में तुम अमृत के समान हो।।  अंत में संस्था के सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साहित्य, संवेदना और आत्मीयता से परिपूर्ण यह गोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

बुजुर्ग महिला की ट्रक की टक्कर से मौतMuzaffarnagar News
तितावी। सैदपुर-अमीरनगर अंडरपास के नीचे रेत से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही ट्रक चालक को पकड़कर लिया।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गांव सैदपुर निवासी सोना पत्नी दलबीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पशुओं के लिए खेत से चारा लेने जा रही थीं। जैसे ही वह सैदपुर-अमीरनगर अंडरपास के नीचे पहुंचीं, तभी तेज गति से आ रहे रेत से लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को ट्रक के नीचे से खींचकर बाहर निकाला। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोप लगाया कि इस मार्ग पर रोजाना ओवरलोड और तेज रफ्तार ट्रक दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता। उनका कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।  प्रदर्शन के दौरान कुछ ग्रामीण ट्रक के समीप बैठ गए तथा स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलेगा, ट्रक को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इसी बीच ट्रक चालक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। गुस्साएं लोगों ने उसकी  पिटाई कर दी। सूचना पर सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार तथा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने किसी तरह चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

 

एस.डी. काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड का सक्रिय साझेदार बना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करते हुए एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर को सफलतापूर्वक इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड  प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉर्पाेरेशन लिमिटेड एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत अब संस्थान इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड का एक सक्रिय साझेदार बन गया है। इस साझेदारी के माध्यम से संस्थान के छात्र-छात्राओं को विश्वस्तरीय डिजिटल शिक्षण संसाधनों, उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं रोजगारपरक प्रशिक्षणों का लाभ प्राप्त होगा। संस्थान प्रशासन का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता एवं रोजगार योग्यता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संस्थान प्रशासन ने जानकारी दी कि इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अधिकांश पाठ्यक्रम राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (छब्टम्ज्), भारत सरकार द्वारा अनुमोदित हैं। इन पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अर्जित क्रेडिट्स उनके ।बंकमउपब ठंदा व िब्तमकपजे (।ठब्) खाते में भी प्रदर्शित होंगे, जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू करने में सहायता मिलेगी। इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड की प्रमुख विशेषता यह है कि प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सभी सुविधाएं एवं पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए 100 प्रतिशत निःशुल्क हैं। प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, प्रोग्रामिंग, सॉफ्ट स्किल्स, डिजिटल मार्केटिंग, उद्यमिता विकास एवं अन्य अनेक आधुनिक विषयों से संबंधित हजारों पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इस अवसर पर संस्थान के सचिव श्री अनुभव कुमार ने कहा कि, इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ यह साझेदारी हमारे विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा इस प्लेटफॉर्म का अधिकतम लाभ उठाकर अपने कौशल का विकास करे तथा राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बने।उन्होने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कर उपलब्ध निःशुल्क पाठ्यक्रमों, प्रमाणपत्र कार्यक्रमों एवं कौशल विकास अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। मुख्य विशेषताएंः विद्यार्थियों के लिए 100प्रतिशत निःशुल्क प्लेटफॉर्म, छब्टम्ज् अनुमोदित अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध, सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर क्रेडिट्स ।ठब् खाते में प्रदर्शित होने की सुविधा, उद्योग आधारित एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम, विश्वस्तरीय डिजिटल शिक्षण संसाधनों तक निःशुल्क पहुंच।

 

छात्रा सानिया ऐ0के0टी0यू0 विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एम0फार्मा द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित एस0डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी की छात्रा सानिया ऐ0के0टी0यू0 विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में शामिल
भोपा रोड स्थित एस0 डी0 कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज मंे एम0 फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल घोषित हुआ। श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टॉपर्स छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया गया। यह परीक्षा परिणाम डा0ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ ने घोषित किया। एम0फार्मा फार्माकोग्नसी (चतुर्थ सेमेस्टर) द्वितीय वर्ष सेे सानिया ने (सी0जी0पी0ए0-9.06) 90.6 प्रतिशत प्राप्त कर विश्वविद्यालय की टॉप 10 सूची में 6वें स्थान पर बाजी मारी तथा कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं नदीम ने (सी0जी0पी0ए0-  8.41) ने 84.01 प्रतिशत प्राप्त कर कॉलेज में द्वितीय स्थान पर रहें।
कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षाफल पर बधाई दी और साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया परीक्षाफल पर सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की एवं शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आगे और कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा तथा सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ, डॉ0 वैशाली, डा0 भुवनेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, डॉ निशा सिंह, डॉ0 पायल दीपक, डॉ हुमा सैफी, प्रवीण कुमार, ईशान अग्रवाल, डा0 कुलदीप सैनी, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, रवि कुमार, मौ0 जूबैर, मिनाता, विकास कुमार, पल्लवी, अंशु पंवार, प्रभा, निदा बेबी, पीयूष कुमार सिंघल, महिमा, मौ0 सलमान, समी जैदी, नसीम अहमद, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, स्मृति माथूर, एलिश, शुभम शर्मा, शुभम, शिवम, ऋतिक, मोहित सैनी, प्रतीक वर्मा, ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

एसएसपी ने फरियादियों की सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा जनसुनवाई में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

 

कर्तव्य की मिसाल बने पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने कहा, आपकी ईमानदारी और समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैष् और ष्आपकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वर्षों तक ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पूरे सम्मान और गरिमामय वातावरण के बीच भावभीनी विदाई दी गई। समारोह भावुक पलों के साथ पुलिस विभाग की उस गौरवशाली परंपरा का साक्षी बना, जिसमें अपने कर्मठ साथियों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाता है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति आजीवन समर्पण का प्रतीक है। दशकों तक निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों का योगदान विभाग के इतिहास में सदैव सम्मान के साथ याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत जरूर है, लेकिन समाज और विभाग के प्रति आपके अनुभव, संस्कार और योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने तालियों की गूंज के बीच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। कई पल भावुक कर देने वाले रहे, जब वर्षों तक साथ काम करने वाले सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी
उ0नि0 (लेखा) हरलाल सिंह आंकिक शाखा, मुजफ्फरनगर
उ0नि0 ना0पु0 बनी सिंह थाना भोपा
उर्दू अनुवादक मंजूर अली थाना चरथावल
फायरमैन कैशर अब्बास फायर स्टेशन, मुजफ्फरनगर
अनुचर विजयपाल सिंह थाना रामराज
सभी पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में आयोजित यह समारोह पुलिस परिवार की एकता, सम्मान और परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

 

डिजिटल अरेस्ट गैंग का घ्20 हजार का इनामी गिरफ्तार, करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़े तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन व एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ तथा थाना प्रभारी साइबर क्राइम कर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराधियों के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के घ्20 हजार के इनामी वांछित आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के बैंक खातों में 31.71 लाख रुपये की साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी, जबकि विभिन्न राज्यों में उसके खिलाफ दर्ज करीब 20 साइबर शिकायतों में लगभग 31.95 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गृह मंत्रालय के ष्प्रतिबिंबष् पोर्टल पर मुजफ्फरनगर से संचालित फर्जी कॉल के जरिए लोगों से साइबर ठगी की शिकायतें मिलने के बाद थाना साइबर क्राइम ने जांच शुरू की। जांच में धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और बैंक खाते मुजफ्फरनगर से संचालित पाए गए। इसके आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित और घ्20 हजार के इनामी आरोपी रिहान पुत्र मोहम्मद मेहराज, निवासी मक्कीनगर योगेंद्रपुरी, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
फर्जी फर्म के नाम पर खुलवाए खाते
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सहआरोपी मयूर अफजल राणा के कहने पर अपने नाम से कई बैंक खाते और रिहान ट्रांसपोर्ट के नाम से फर्जी फर्म का बैंक खाता खुलवाया था। इन खातों का इस्तेमाल न्ैक्ज् ट्रेडिंग की आड़ में साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से वसूली गई रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। वह बैंक, एटीएम और जनसेवा केंद्रों के माध्यम से नकदी निकालकर मुख्य आरोपी को देता था और बदले में प्रति बैंक खाता 60 हजार तथा प्रत्येक लेनदेन पर कमीशन प्राप्त करता था। पुलिस के अनुसार, रिहान ट्रांसपोर्ट नाम की कोई वास्तविक फर्म नहीं थी। केवल फर्जी ऑनलाइन पंजीकरण कराकर बैंक खाता खुलवाया गया था, जिसका उपयोग साइबर अपराध से अर्जित धन को खपाने में किया जा रहा था। थाना साइबर क्राइम पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य बैंक खातों, सहयोगियों और विभिन्न राज्यों में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22143 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =