खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एसपी सिटी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का शिवचैक पहुंचकर किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा-2026 पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा शिवचैक एवं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों का किया उत्साहवर्धन। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल अधिकारी कांवड़ श्री अमृत जैन निरंतर दिन-रात जनपद में भ्रमणशील रहकर स्वयं कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जिससे कांवड़ यात्रा निर्बाध एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो सके। पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा जनपद की हृदयस्थली शिवचैक सहित नगर क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ मार्गों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ड्यूटी, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों तथा कांवड़ियों की सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक व्यवस्था का स्वयं मौके पर सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कांवड़ सेवा में लगे स्वयंसेवकों (वालंटियर्स) से वार्ता कर उनके सहयोग की सराहना की गई तथा पुलिस एवं स्वयंसेवकों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने गर्मी एवं लगातार ड्यूटी के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे पुलिसकर्मियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनकी कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

मीनाक्षी चैक और कांवड़ मार्ग की एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा मीनाक्षी चैक एवं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा मीनाक्षी चैक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात के सुचारु संचालन तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने के दृष्टिगत बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर निरंतर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने हेतु समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिय स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के उपरांत पार्टी की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज़िया चैधरी ने तथा संचालन जिला महासचिव सोमपाल कोरी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए ज़िया चैधरी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन सादगी, संघर्ष, समाजवाद और जनसेवा का प्रतीक था। उनके विचार आज भी प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही जीता जा सकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए जनता के बीच पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को पहुँचाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की वर्तमान सरकार महँगाई, बेरोज़गारी, किसानों की समस्याओं और लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी कर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है, जिसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। पूर्व मंत्री राजकुमार यादव तथा  पूर्व प्रत्याशी मीरापुर विधानसभा हाजी लियाकत व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी इलम सिंह गुर्जर ने संयुक्त रूप से कहा कि समाजवादी पार्टी ही सभी वर्गों की आवाज़ बनकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मीटिंग को मुख्यरूप से सम्बोधित मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष सादिक चैहान, सदर विधानसभा अध्यक्ष अविनाश कपिल, पुरकाज़ी विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य, चरथावल विधानसभा अध्यक्ष याकूब प्रधान, ज़िला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा सत्येन्द्र पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा शौयब राणा, समाजवादी महिला सभा ज़िला अध्यक्ष पूजा अम्बेडकर, ज़िला उपाध्यक्ष पवन बंसल, बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी ज़िला अध्यक्ष लोकेंद्र सिमर्थी, समाजवादी शिक्षक सभा ज़िला अध्यक्ष अक्षय कुमार, ज़िला उपाध्यक्ष विकिल गोल्डी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा अरशद मलिक, असद पाशा, शमशेर मलिक, सलीम मलिक, प्रदेश सचिव मज़दूर सभा रामपाल सिंह पाल, ठाकुर सुखपाल सिंह प्रदेश सचिव सपा, मास्टर अल्ताफ, ज़िला सचिव सत्यवीर त्यागी ने किया।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के आदर्शों पर चलने तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का समूहिक संकल्प लिया। मासिक मीटिंग मे ज़िला उपाध्यक्ष अमीर क़ासिम, ज़िला उपाध्यक्ष सुरेश पाल प्रजापति, ज़िला सचिव अनुज गुर्जर, ज़िला सचिव अनेश उपाध्याय, ज़िला सचिव मुनीर प्रधान, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य मेहंदी हसन,नगर अध्यक्ष भौकरहेड़ी काज़ी अफ़ज़ाल, नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मौहम्मद मेवाती,, मुकेश वशिष्ट ज़िला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, हाजी गुफरान, दिलशाद प्रधान,अंकित शर्मा, वसीम राणा,अंजलेश त्यागी, शाहनवाज़ शौकीन, मीर हसन, अब्दुल वहाब,श्याम सुंदर, तस्लीम, शाहवेज इनाम, सतीश, दीपक, सलीम अंसारी, वीरेंद्र सिंह प्रधान, हकीम शमीम अब्बासी, विपिन त्यागी, रिज़वान मलिक, गगन महिव, मौ मसरूर, संजीव कुमार, नबी, अनीर,सुरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

जानसठ में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा सख्त
सीसीटीवी कैमरों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देशMuzaffarnagar News
जानसठ। श्रावण कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर नगर पंचायत जानसठ ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। नगर के प्रमुख चैराहों, कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाओं का चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सभासद मोहम्मद अहसान, राजन कुमार एवं धर्मेश सैनी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कैमरों की कार्यप्रणाली, कवरेज और निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित कर्मचारियों को सभी कैमरे निर्बाध रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए।
चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा नगर पंचायत की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों पर चैबीसों घंटे तीसरी आंख से निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सभासदों ने भी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से प्रशासन का सहयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को देने की अपील की।

 

‘बॉटल की रीसायकल यात्रा’ एपीआर भारत ने शुरू कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत (एपीआर भारत) ने ‘बॉटल की रीसायकल यात्रा’ की शुरुआत की है। यह एक अनूठी जन-जागरूकता एवं संग्रह पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को पीईटी बोतलों की रीसाइक्लिंग के पर्यावरणीय, आर्थिक और रणनीतिक महत्व से अवगत कराना तथा यह संदेश देना है कि उपयोग के बाद फेंकी गई पीईटी बोतल भी अर्थव्यवस्था के लिए एक मूल्यवान संसाधन बन सकती है। 15 दिनों के इस पायलट अभियान के तहत विशेष रूप से तैयार की गई एक जागरूकता वैन मुज़फ्फरनगर और मेरठ में कांवड़ यात्रा मार्ग के चार प्रमुख स्थलों पर संचालित की जाएगी। यह अभियान तीर्थयात्रियों और आम नागरिकों को प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदार निपटान और पीईटी बोतलों के पृथक संग्रह के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। अभियान के दौरान एकत्रित बोतलों को औपचारिक रीसाइक्लिंग प्रणाली तक पहुँचाया जाएगा, जिससे उन्हें पुनः उपयोग के लिए संसाधित किया जा सके। बालाजी चैक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एपीआर कम्पनी केडायरेक्टर गौतम जैन ने कहा कि यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है जब भारत सरकार विदेशी मुद्रा की बचत, आयात पर निर्भरता कम करने तथा 200 से अधिक आयात-निर्भर पेट्रोकेमिकल उत्पादों के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने पर विशेष बल दे रही है। वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और आपूर्ति श्रृंखला में लगातार आ रहे व्यवधानों ने वर्जिन पॉलिमर पर निर्भर उद्योगों की चुनौतियों को उजागर किया है। ऐसे में रीसाइक्ल्ड पीईटी (आर-पीईटी) का व्यापक उपयोग संसाधन सुरक्षा सुनिश्चित करने, आयात पर निर्भरता घटाने तथा घरेलू पैकेजिंग उद्योग को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बॉटल की रीसायकल यात्रा का उद्देश्य भारत के सबसे बड़े जनसमागमों में से एककृकांवड़ यात्राकृको यह संदेश देने का माध्यम बनाना है कि यदि प्लास्टिक का जिम्मेदारीपूर्वक संग्रह और रीसाइक्लिंग की जाए, तो वह कचरा नहीं बल्कि एक मूल्यवान संसाधन है। इस अवसर पर एपीआर भारत के डायरेक्टर जनरल गौतम जैन ने कहा, ष्श्बॉटल की रीसायकल यात्राश् का उद्देश्य रीसाइक्लिंग को लोगों के दैनिक जीवन से जोड़ना है। उपयोग के बाद फेंकी गई पीईटी बोतल अपनी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नई बोतल बनने की शुरुआत हो सकती है। कांवड़ यात्रा हमें लाखों लोगों तक यह संदेश पहुँचाने का अनूठा अवसर प्रदान करती है कि जिम्मेदार उपयोग के साथ-साथ जिम्मेदार निपटान भी उतना ही आवश्यक है। हमारा प्रयास केवल प्लास्टिक कचरे की समस्या बताना नहीं, बल्कि यह दिखाना है कि संग्रहित पीईटी बोतलें किस प्रकार पुनः रीसाइक्लिंग प्रक्रिया में शामिल होकर सर्कुलर अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनती हैं।ष्
उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2026-27 तक प्लास्टिक पैकेजिंग में 40 प्रतिशत रीसाइक्ल्ड सामग्री के उपयोग को अनिवार्य किया है, किंतु इस दिशा में जमीनी स्तर पर अभी व्यापक प्रयासों की आवश्यकता है। उनके अनुसार, कच्चे तेल से निर्मित वर्जिन पीईटी पर अत्यधिक निर्भरता देश के बहुमूल्य संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव डालती है, जबकि बड़े पैमाने पर रीसाइक्ल्ड पीईटी का उपयोग संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ अधिक टिकाऊ, सर्कुलर और पर्यावरण-अनुकूल प्लास्टिक मूल्य श्रृंखला के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह जागरूकता वैन एक मोबाइल सूचना एवं संग्रह केंद्र के रूप में कार्य करेगी, जहाँ लोगों को पीईटी बोतलों को अलग-अलग एकत्रित करने और उनके वैज्ञानिक निपटान की प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा। अभियान के दौरान एकत्रित सभी बोतलों को औपचारिक रीसाइक्लिंग श्रृंखला में भेजा जाएगा, जिससे सर्कुलर अर्थव्यवस्था का व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके।

 

ट्यूबवेल मोटर चोरी का खुलासाMuzaffarnagar News
मंसूरपुर पुलिस ने तमंचे, बाइक व तांबे के तार संग 3 अभियुक्तों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा ट्यूवैल से मोटर चोरी करने के अभियोग का मात्र 08 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्तगण की निशांदेही से चोरी की गयी मोटर का खोल, मोटर का टूटा हुआ सामान, तांबे का तार, चोरी करने के उपकरण, 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
 अपर पुलिस महानिदेशक महोदय मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मंसूरपुर विपिन कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 04 अगस्त को वादी श्री सोनू पुत्र लियाकत निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के खेत में लगी ट्यूबैल से मोटर, स्टार्टर व तार चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मु०अ०स०-204/2026 – धारा-303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उक्त घटना का शीघ्र अनावरण हेतु थाना मंसूरपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तगण को निजामपुर चैराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी मोटर का खोल, मोटर का टूटा हुआ सामान, तांबे का तार, चोरी करने के उपकरण, 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शाहनबाज उर्फ भूरा पुत्र जलालुद्दीन निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर, साकिब पुत्र मीरहसन उर्फ मीरा निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर, दिलशाद उर्फ दीनू पुत्र नवाब अली निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम तीनों ने कल ग्राम पुरबालियान मे ट्यूबेल की एक मोटर चोरी की थी तथा उसे खोलकर उससे तांबा व खोल अलग कर लिए थे उसके बाद सामान को माल यात्री शेड के पीछे खेत में छिपा रखा था। अंधेरे में हम लोग चोरी किये गये सामान को बेचने की फिराक में निकले थे। कि पुलिस ने हमे पकड लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभिषेक गुप्ता, शिखर चैधरी, का. रोहित कुमार, लोकेन्द्र कुमार थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

 

परखे कांवड़ शिविर की व्यवस्था
मोरना। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और उपजिलाधिकारी जानसठ रश्मि लाम्बा ने मंगलवार रात भोपा क्षेत्र में लगे कांवड़ सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोपा, बेलड़ा और निरगाजनी में स्थापित शिविरों का जायजा लिया। यह निरीक्षण पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के प्रयासों के तहत किया गया। निरीक्षण के दौरान, दोनों अधिकारियों ने शिवभक्त कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने भोजन, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में शिविर संचालकों से जानकारी ली। अधिकारियों ने इन व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने इस अवसर पर कहा कि कांवड़ सेवा एक पुण्य का कार्य है और शिवभक्तों की सेवा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उपजिलाधिकारी रश्मि लाम्बा ने शिविर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, भोजन की गुणवत्ता से समझौता न करने और आपात स्थिति के लिए प्राथमिक उपचार किट व एंबुलेंस की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान भोपा पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद दिखी। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और शिविर संचालक उपस्थित रहे।

 

 ट्रैफिक पुलिस सख्तः ओवर स्पीडिंग पर 54 वाहनों के चालान, 21 रोडवेज बसें भी शामिलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के उद्देश्य से को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात नगर राधा रमण एवं यातायात प्रभारी श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मंडी क्षेत्र में ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर चेकिंग अभियान का निरीक्षण करते हुए ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई कराई। अभियान के दौरान ओवर स्पीडिंग करते पाए गए 54 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 21 रोडवेज बसें भी शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा आमजन एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जनसंदेश- यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर जनपदवासियों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँचें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय धैर्य एवं सतर्कता बरतें।
4. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाएं। निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपकी थोड़ी-सी सावधानी किसी की जान बचा सकती है। सुरक्षित रहें, यातायात नियमों का पालन करें तथा कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

 

56वें कांवड सेवा शिविर का सनातन धर्म सभा भवन मे भव्य शुभारंभ हुआ
मुजफ्फरनगर। श्री गीता मानस मण्डल के प्रवक्ता अतुल गर्ग ने बताया कि मण्डल द्वारा संचालित 56वें कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन माननीया मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्षा नगर पालिका परिषद् ने सनातन धर्म सभा भवन मे पूजा अर्चना के साथ किया। पूजा मे नरेंद्र कुमार,अजय तायल, अजय गर्ग, शोभित गुप्ता सभासद पति,गिरीश अग्रवाल,नन्द गोपाल बंसल, सतीश गर्ग, अनुराग अग्रवाल, अमित गर्ग,नितिन नामदेव, नवीन गुप्ता,नीरज अग्रवाल, रजत गुप्ता एवं सम्मानित गणमान्य जन भी पूजा अर्चना मे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम मे अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, विपिन गुप्ता,विमल प्रताप, सतीश गर्ग, रजनीश,महेंद्र रावत,स्वीटी आदि तथा सहयोगी संस्थाओ सनातन धर्म सभा,लायंस क्लब दिव्य, शिव मूर्ति संचालक मण्डल, श्री राम लीला सभा शहर,श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यो/कार्यकर्ताओ द्वारा सेवा/सहयोग किया गया।कांवड़ सेवा शिविर उद्घाटन के उपरांत श्री गीता मानस मण्डल द्वारा प्रसाद/भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी  गई।इस अवसर पर सैंकड़ो की संख्या मे कांवड़िये भाईयो- बहनो ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा विश्राम किया।

 

 कावड़ सेवा शिविर का उद्घाटन
मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के द्वारा संचालित कावड़ सेवा शिविर का उद्घाटन सपा नेता राकेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, देवेश कोशिक, रमेश शर्मा एवं जय कुमार शर्मा ने सउक्त रुप से फीता काटकर किया ! इस शिविर में आने वाले सभी कावड़ियों को चैबीस घंटे सेवा मिलेगी जिसमें सुबह के समय चाय नाश्ता, दोपहर, शाम तथा रात में अलग अलग प्रकार का सवादिष्ट भोजन भोले के भक्तों कावड़ियों को मिलेगा ! इस शिविर में भोंलो के ठहरने एवं दवाई का भी बहुत अच्छा इंतजाम किया गया हैं ! इस शिविर में शिव कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, ध्यान चन्द क़ुश, विकास कौशिक, अंजनी शर्मा, सुशील गौतम, संजय गुप्ता, दीपक गौतम, हरवीर सिंह, बिजेंद्र आदि अनेक भक्त कावड़ियों की सेवा में तन मन धन के साथ लगे हुवे हैं !

 

221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ देखने को उमड़ी भीड़Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सावन कांवड़ यात्रा के दौरान गत देर शाम एक अनोखी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बागपत के 18 शिवभक्त हरिद्वार से 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड लेकर अपने गांव लौट रहे हैं। शहीद सैनिकों को समर्पित यह कांवड़ यात्रा मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे मुजफ्फरनगर के छपार कस्बे पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। बागपत जिले के कुरड़ी गांव निवासी दीपक, हिमांशु, हरेंद्र, मैनपाल, अंकुर, देव सिंह, कार्तिक, गोविंद, सौरभ समेत 18 युवाओं की टीम हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गांव के लिए रवाना हुई है। शिवभक्तों ने बताया कि हरिद्वार से उनके गांव की दूरी लगभग 180 किलोमीटर है। इसी यात्रा को प्रतीकात्मक रूप देने के लिए उन्होंने 221 फीट लंबी कांवड़ तैयार की है। कांवड़ की लंबाई और चैड़ाई 221 फीट तथा ऊंचाई 11 फीट रखी गई है। पूरी कांवड़ तिरंगे के रंगों से सजाई गई है और उस पर श्भारत माता की जयश् तथा श्वंदे मातरम्श् जैसे राष्ट्रभक्ति के संदेश लिखे गए हैं। शिवभक्तों ने बताया कि इस विशेष कांवड़ यात्रा का उद्देश्य देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। उनका कहना है कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, जबकि कांवड़ सनातन आस्था का प्रतीक है। दोनों को एक साथ जोड़कर उन्होंने शहीदों को सम्मान देने का प्रयास किया है।
221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ को देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह लोगों की भीड़ जुट रही है। स्थानीय लोग शिवभक्तों का स्वागत कर रहे हैं और पुष्पवर्षा कर उनकी यात्रा का अभिनंदन कर रहे हैं। अनोखी कांवड़ यात्रा पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

पुरकाजी बिजली घर पर शिव कावड़ सेवा संघ (टटीरी वालो) के भंडारे का चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारुकी ने फीता काटकर उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। कावड़ यात्रा के दौरान पुरकाजी बिजली घर शिव मंदिर में शिव कावड़ सेवा संघ (टटीरी वालो) का इस बार 30 वाँ भंडारा लगाया गया है जिसमें हजारों शिवभक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं संतनगर बुराड़ी दिल्ली की टीम इस विशाल भंडारे का आयोजन करती है जिसमें दिल्ली और बागपत के व्यापारी स्वयं खड़े होकर शिवभक्तों की सेवा करते हैं पूर्व की भांति इस बार भी आयोजकों ने चेयरमैन पुरकाजी को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया और उनसे ही फीता कटवाया भंडारा संचालकों ने कहा कि हमारे भंडारे को संचालित करने में चेयरमैन पुरकाजी का एक अहम योगदान रहता है चेयरमैन पुरकाजी ने कहा कि आप लोग इतनी दूर से पुरकाजी में आकर शिवभक्तों की सेवा करते हैं ये पुरकाजी के लिए गर्व का विषय है और बाकि लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

 

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत
मंसूरपुर। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नया गांव निवासी सोनू पुत्र बीरम सिंह दिल्ली-देहरादून हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

युवक गंग नहर में नहाते समय लापता, डूबने की आशंका
मोरना। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी एक व्यक्ति उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद स्थित गंग नहर में स्नान के दौरान अचानक लापता हो गया। घटना के बाद डूबने की आशंका के चलते नहर में उसकी तलाश जारी है।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला लोकूपुरा उत्तरी में लक्सर मार्ग निवासी 36 वर्षीय हरेंद्र पुत्र बृजपाल सिंह पाल मंगलवार सुबह लगभग 8रू30 बजे हरिद्वार जनपद के बहादराबाद स्थित गंग नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक पानी में लापता हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और स्थानीय प्रशासन द्वारा उनकी तलाश शुरू कराई गई। हरेंद्र के भाई संजय कुमार ने बताया कि बड़ा भाई हरेंद्र बहादराबाद स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बृजपाल सिंह, माता सुशीला देवी, पत्नी पूजा, 15 वर्षीय पुत्री खुशी, तथा भाई धर्मेंद्र, अमित और संजय गहरे सदमे में हैं।

 

सड़क हादसे में मौत,छाया  शोक
मोरना। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार एवं मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला हरिजन चैक निवासी 38 वर्षीय सुमन पत्नी स्वर्गीय सुभाष मुजफ्फरनगर के भोपा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ठेला लगाकर कढ़ी-चावल बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह सड़क से गुजर रही थीं, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुमन को एक अज्ञात बाइक सवार ने निकटवर्ती प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई रवि कुमार, निवासी सुजड़ू कॉलोनी, मुजफ्फरनगर ने बताया कि नई मंडी थाना पुलिस ने उन्हें हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रवि कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ नई मंडी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुमन अपने पीछे 19 वर्षीय पुत्र वासु, जो हरिद्वार स्थित एक कंपनी में कार्यरत है, तथा 12 वर्षीय पुत्र सुधांशु को छोड़ गई हैं। उनके पति सुभाष का लगभग छह वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव भोकरहेड़ी स्थित उनके आवास पहुंचा इसके बाद शुकतीर्थ श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की असामयिक मौत से परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22463 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =