खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

गंगा घाट पर भारी सुरक्षा के बीच हुआ भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन
शुकतीर्थ। अनन्त चतुर्थी का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ देश प्रदेश में मनाया जा रहा है।शुक्रवार की सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ नदियों किनारे पहुंच रही जहाँ मूर्तियों का विसर्जन धार्मिक परम्पराओं के साथ किया जा रहा है।  बात करें उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर की तो यहां पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ में  अनन्त चतुर्थी के अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान घाट पर भगवान गणेश की मूर्तियो का विसर्जन किया।इस दौरान भारी पुलिस बल सुरक्षा में तैनात किया गया है। शुक्रवार की सुबह से ही तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अनेक वाहनों में सवार होकर पहुंचे यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा अर्चना की व ढोल नगाड़ों के साथ भक्ति भाव से नृत्य किया। श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्तियां लेकर मोटर बोट में सवार हुए और गंगा मैया के बीच जाकर जय जयकार गहरे पानी मे विसर्जन किया।परिवार के साथ  पहुंचे श्रद्धालुओं ने  विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को विदाई दी और गंगा में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए, जिससे गंगा घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं को लेकर घाट पर पहुंचे। विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। प्रशासन एवं पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं को निर्धारित स्थान पर ही मूर्ति विसर्जन करने तथा गंगा की धारा में अधिक गहराई तक न जाने की हिदायत दी गई।  शुक्रताल चैकी इंचार्ज विवेक चैधरी ने बताया कि इस बार गंगा घाट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है श्रद्धालुओं को लाइफ़ जैकेट पहनकर मोटर बोट में बैठने की हिदायत की जा रही है  वही बड़ी संख्या में लगातार श्रद्धालु गंगा स्नान घाट पर पहुंच रहे हैं गंगा में मोटर बोट की सहायता से पी ए सी बल भी  सुरक्षा के  तैनात है। श्रद्धालु अंशुपाल, राजेश शर्मा, निशा शर्मा, जितेन्द्र शर्मा आदि ने बताया कि चतुर्दशी पर उन्होंने भगवान गणेश की मूर्ति को घर मे स्थापित किया था। अनन्त चतुर्दशी पर आज गंगा मैया में मूर्तियों का विसर्जन किया है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को उच्च बताया तथा साफ सफाई कम होने व वस्त्र परिवर्तन शालाओं में गन्दगी की शिकायत की

 

 

 

सर छोटूराम इंटर कॉलेज में ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सर छोटूराम इण्टर कॉलेज में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध (एसपी क्राइम) श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने विद्यार्थियों को वर्तमान में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी/यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कस्टमर केयर और डिजिटल अरेस्ट के प्रति सतर्क रहने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपना कोई भी पासवर्ड, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी विवरण किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट ूूूण्बलइमतबतपउमण् हवअण्पद पर शिकायत दर्ज कराएं। यातायात नियमों के पालन की अपील
साइबर सुरक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ भी पढ़ाया गया। एसपी क्राइम व यातायात उप-निरीक्षक (एसआई) पुष्पेन्द्र सिंह ने छात्रों को नाबालिग उम्र में वाहन न चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के यात्रा न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय स्टंटबाजी और मोबाइल फोन का प्रयोग जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं जागरूक बनें, बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

 

 

 

चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में  विजेताओं को किया गया पुरस्कृतMuzaffarnagar News
भोपा। जनता इंटर कॉलेज भोपा में विकसित भारत विजन -2047 मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा पीढ़ी भारत के भावी भविष्य की रीढ़ है। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ वीरपाल निर्वाल,इंटर कॉलेज भोकरहेडी प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ प्रवीण चैधरी, आरएसएस सह प्रान्त कार्यवाह सेवादास, भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी,ग्राम प्रधान भोपा तरूण कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कोरी ने शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज व पूर्व प्रधानमंत्री चै चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार द्वारा अतिथियों का पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों ने आरोग्यम वाटिका में औषधीय पौधे वृक्षारोपित किए। फ्लैग एरिया में एनसीसी कैडेट्स ने स्किल इंडिया विजन पर ब्रीफिंग व गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्काउट एवं गाइड स्वयं सेवकों ने बैंड बाजे की मधुर धुन पर देश भक्ति से ओत-प्रोत समूहगान की शानदार प्रस्तुति दी। किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने होनहार मेधावी छात्रा कु लविपाल को 3100 रुपए नकद देकर उत्साह वर्धन किया।छात्राओं कु शाजिया,कु विधि राठी,कु कोमल ने विकसित भारत-  2047 मेरे सपनों का भारत विजन को चित्रकला के माध्यम से अपनी तुलिकाओं द्वारा उकेरा। अंशप्रीत,कु अनुष्का ने देश व प्रदेश में हो रहे विकास, डिजिटल क्रांति,साइबर सुरक्षा,आधुनिक संचार तकनीक पर भाषण द्वारा प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और विकास के चहुंमुखी विकास में योगदान देने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर अरविंद कुमार व संचालन चीफ प्रॉक्टर संजीव राठी ने किया।इस अवसर पर कुश चैधरी, कैप्टन रमन सिंह, संजीव पुण्डीर, अश्विनी कुमार शीतल, भीष्म कुमार,अनुज कुमार,सुचित्रा, रीमा,महनाज खान, सुनीता वर्मा, चांदबीर सिंह, दीनदयाल, लोकेन्द्र कुमार, अंकुर कुमार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

 

रोहन हत्याकांड के शातिर मुठभेड के बाद दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर सुनील कुमार व पुरकाजी थानाध्यक्ष मानवेन्द्र भाटी के कुशल नेतृत्व में पुरकाजी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सनसनीखेज रोहन हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में मुख्य अभियुक्त नाजिम ने बताया कि 23/24 सितंबर की रात वह कार से जा रहा था। सड़क पर मोटरसाइकिल के पास खड़े रोहन को देखकर उसे शक हुआ और उसने कार से टक्कर मार दी। इसके बाद वह अपने साले शावेज के साथ मौके पर पहुंचा, जहां रोहन बेहोश पड़ा था। शावेज ने उसे ग्राम प्रधान हरेटी के बेटे के रूप में पहचाना। पकड़े जाने के डर से दोनों ने घबराकर रोहन का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसकी बाइक व मोबाइल लेकर फरार हो गए। 24/25 सितंबर की रात पुरकाजी पुलिस भैंसानी पुल के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार व बाइक सवार संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिससे बाइक फिसल गई और कार ईंटों में फंस गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने अदम्य साहस दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त- नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन (उम्र 27 वर्ष) निवासी ग्राम संगीपुर, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार। शावेज पुत्र इफजुर (उम्र 21 वर्ष) निवासी ग्राम जहीरपुर, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर। जिसके कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल, 01 एप्पल मोबाइल, 01 स्मार्ट वॉच, घटना में प्रयुक्त टोयोटा कोरोला एल्टिस कार, 02 तमंचे (315 बोर), 05 जिंदा व 02 खोखा कारतूस तथा 1,050 नगद। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मानवेन्द्र भाटी (थाना पुरकाजी) उप-निरीक्षक (उ०नि०) मोहित सिंह (प्रभारी एसओजी मुजफ्फरनगर मय टीम), उ०नि० रोहित कुमार (थाना पुरकाजी), उ०नि० मोहित नन्दन (थाना पुरकाजी), हेड कांस्टेबल गौरव राणा, हेड कांस्टेबल सचिन तेवतिया, कांस्टेबल नितेश, जितेन्द्र सिंह, विवेक मिश्रा आदि शामिल रहे।

 

किसान जागरूकता अभियान हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा गांव किथौड़ा में एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत के दौरान संगठन ने किसान जागरूकता अभियान चलाते हुए स्थानीय किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी संजीव तोमर ने आगामी 7 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाली विशाल श्किसान बचाओ-देश बचाओश् महापंचायत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में किसानों का ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ेगा। चैधरी संजीव तोमर ने बताया कि महापंचायत के माध्यम से प्रशासन के जरिए सरकार को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं। गन्ने का समर्थन मूल्य घ्600 प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए। मुजफ्फरनगर जनपद में एम्स (।प्प्डै) अस्पताल का निर्माण कराया जाए। पेपर मिलों से फैल रहे प्रदूषण पर सख्त रोक लगे तथा प्रदूषण जनित बीमारियों का इलाज संबंधित फैक्ट्री मालिक या सरकार द्वारा कराया जाए। किसानों पर जबरन स्मार्ट मीटर न थोपे जाएं और इस व्यवस्था पर रोक लगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच मेरठ में स्थापित की जाए। पंचायत के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से शाहिद को युवा ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष हनी बालियान, जिला सचिव शिराजुद्दीन, दीपक तोमर, सद्दाम, नौशाद, आशु, अमजद, अफजल, शकील सैफी, सलीम, अनस, महमूद, परवेज कुरैशी और जागीर प्रधान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

 

 

फ्रेशर्स पार्टी  में मेधावियों का हुआ सम्मानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर में गत वर्ष की मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह एवं फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। बी. बी.ए. की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने कार्यक्रम को भक्तिमय एवं मंगलमय वातावरण प्रदान किया। गणेश वंदना के पश्चात गत वर्ष की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद फ्रेशर्स पार्टी के अंतर्गत नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता चैधरी द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया। उन्होंने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गत वर्ष की टॉपर छात्राओं एवं पुरातन छात्रा पूजा गुर्जर को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा नवप्रवेशित छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय के अनुशासन, संस्कार एवं शैक्षणिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया। प्राचार्या ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, आत्मविश्वास एवं सहयोग की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इसके बाद छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें नृत्य, गीत एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं आनंदमय बना दिया। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन  बी.ए. विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रतिभा चैधरी जी द्वारा किया गया। मंच का संचालन श्रीमती येशु शर्मा जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डा.बबिता शर्मा, डा.बबिता गोयल ,डॉ रितु गर्ग,डॉ उषा,  शिवानी गुप्ता, दिव्या हांडा, प्रियंका त्यागी, नीरज पवार, करुणा त्यागी, पूजा राणा, श्री दामिनी, श्रीमती रेशमा गोखले, श्रीमती यामिनी, नेहा मित्तल,श्रीमती शशि गुलाटी, शैलजा त्यागी, आशा शिवाच, नैंसी कश्यप, ज्योति नामदेव,मानसी गर्ग, इंदु मित्तल, श्रीमती योगिता, साक्षी पटेल, तनु सैनी, सुमित कुमार, संजीव गर्ग , सुधीर कुमार, चेतन जोशी मौजूद रहे।

 

डिजिटल सुरक्षा के दिये टिप्स, किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में जनपद को साइबर अपराध मुक्त बनाने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सनातन धर्म महाविद्यालय (एस०डी० कॉलेज) में एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपराध (एसपी क्राइम) श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी नित नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने फर्जी कॉल, ओटीपी/यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लोन ऐप, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड और हाल ही में बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर मामलों के प्रति आगाह किया।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन, बैंक विवरण या व्यक्तिगत जानकारी कदापि साझा न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अज्ञात ऐप डाउनलोड करने से बचें।
कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर बल देते हुए एसपी क्राइम ने छात्रों को अपने खातों में मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करने और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (ज्ूव-थ्ंबजवत ।नजीमदजपबंजपवद) सक्रिय रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो घबराने के बजाय तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल ूूूण्बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। समय पर दी गई सूचना से ठगी की गई राशि को होल्ड कराया जा सकता है। इस अवसर पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी श्री कर्मवीर सिंह, एस०डी० कॉलेज के प्राचार्य श्री सुनील कुमार पुण्डीर सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

दर्शकों को किया 475 पेंटिंग्स ने मंत्रमुग्ध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड में चितरंजन स्वरूप आर्ट गैलरी में माननीय चितरंजन स्वरूप जी के जन्मदिन के उपलक्ष में लगाई गई पेंटिंगों की प्रदर्शनी में आज दूसरे दिन दर्शकों की अपार भीड़ रही। यह प्रदर्शनी माननीय प्रधानाचार्य श्री आदित्य प्रकाश सक्सेना जी के कुशल नेतृत्व में डॉ० राजबल सैनी के द्वारा अपनी व विद्यालय के छात्र-छात्राओ की सुंदर कलाकृतियां द्वारा सुसज्जित की गई है। जिसमें लगी हुई 475 पेंटिंग सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में  डॉ०राजबल सैनी की मजदूर, विपदा, सत्यम शिवम सुंदरम पर आधारित पेंटिंग, प्राकृतिक दृश्य चित्रण एवं अमूर्त पेंटिंगों का सुंदर संयोजन है। वहीं दूसरी ओर विद्यालय की छात्र रोहन अभिषेक सैनी, के धार्मिक चित्र, पूजा सैनी की मधुबनी पेंटिंग, वंशिका भारद्वाज की मंडल पेंटिंग, वर्णिका वर्णिका शर्मा के प्राकृतिक दृश्य चित्रण, तनवी राजपूत का महाराज छत्रपति शिवाजी का व्यक्ति चित्र, विशाखा सैनी विधानी के कंपोजिशन, ओलिविया के प्राकृतिक दृश्य चित्रण, अलीना की मंडल पेंटिंग, मनीष सैनी वी मोहम्मद आकिन के धार्मिक चित्र, मोहित सैनी के प्राकृतिक दृश्य चित्रण को भी प्रदर्शनी देखने वालों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी में लकी लकी कुमार, देव गौतम, निहाल,, पीयूष, वंशिका सैनी,, हेमा, मोहम्मद ईशान, मैहर, तन्वी, आयुषी, राधिका, आयशा , सना  सोफिया महाजबी, मंतशा, प्रियंका व आयुष वंशिका तालियांआदि छात्र-छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में श्री अनिल मित्तल, राहुल कुमार, मनीष गर्ग, डॉ रश्मि चैधरी, जयप्रकाश सिंह, रेशु गुप्ता , संजय सिंह, राजकुमार, प्रशांत सैनी, राजेश सोनकर, आकांक्षा गुप्ता, विनीता आदि राय, शालू, आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

 

एक सुर, एक लयः गूंजा ‘वंदे मातरम’ में सैकड़ों छात्राओं और गणमान्य लोगों ने किया सामूहिक गायन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती के श्नमामि भारतश् अभियान के तहत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया।  विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की योजना के अनुरूप जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक चेतन स्वरूप कक्कड, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति भीमसैन कंसल, ब्यूरो चीफ आशु सिंह एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से एक सुर एवं लय के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सभी छह छंदों का शानदार गायन किया।  इस अवसर पर मुख्य वक्ता चेतन स्वरूप कक्कड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्वंदे मातरमश् गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत करने का काम किया था। आजादी के पश्चात वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त हुआ। संपूर्ण राष्ट्र राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का सामूहिक गायन भारत की विविधता में एकता, राष्ट्रीय चेतना एवं स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत का स्मरण कराता है। प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्या भारती के श्नमामि भारतश् अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रीय गीत श्वंदे मातरमश् के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका एवं मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, त्याग, आत्मसम्मान एवं राष्ट्रीय एकता के भाव से जोड़ना है। विद्या भारती द्वारा विद्यार्थियों को वंदे मातरम की ऐतिहासिक यात्रा से परिचित कराया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश मित्तल ने की तथा संचालन महेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर डीएवी कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर पीके अग्रवाल, एसडी गल्र्स इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य मंजू अग्रवाल, जैन कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य सुधा मजूमदार, शब्द संसार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की संस्थापक डॉ सविता वर्मा श्गज़लश्, विद्यालय प्रबंधक बाल बहादुर, सह-प्रबंधक ज्ञानचंद संगल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन, प्रमोद कुमार तिवारी, प्रबंध समिति सदस्य भानुप्रताप अग्रवाल, अरविंद मित्तल, समाजसेवी ममता अग्रवाल, योगेश गुप्ता, सौरभ त्यागी,  ब्रिजेश कुमार, अवर अभियंता अंकुर, अवर अभियंता मनदीप सैनी, सहायक अभियंता सिचाई जितेंद्र सैनी आदि सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

 

 

संस्कृति सप्ताह के तहत श्री गोलोक धाम में भव्य महाआरती का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद (भाविप) समृद्धि शाखा द्वारा चलाए जा रहे श्संस्कृति सप्ताहश् के आठवें कार्यक्रम का भव्य आयोजन गांधी कॉलोनी स्थित श्री गोलोक धाम मंदिर में किया गया। इस दौरान आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं और संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मंदिर समिति द्वारा प्रांतीय संरक्षक हर्षवर्धन जैन, प्रांतीय वित्त सचिव प्रवीण गुप्ता तथा प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी (दिव्यांग सहायता एवं पुनर्वास) रोहताश कर्णवाल का पटका पहनाकर भावभीना स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल संयोजन में मनीष बंसल व प्रतिभा बंसल, अतुल ऐरन व तनुजा ऐरन तथा राकेश वाधवा व साक्षी वाधवा की सराहनीय भूमिका रही। महाआरती के उपरांत आयोजित सभा में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों को संजोने पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर संस्कृति सप्ताह के चेयरमैन डॉ. प्रवेश कर्णवाल (विकास रत्न), अनुपमा कर्णवाल, अमर माहेश्वरी और प्रतीक्षा माहेश्वरी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम संयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाविप समृद्धि शाखा के अध्यक्ष विवेक वर्मा, सचिव प्रदीप गर्ग, नवीन सिंघल, अजय गुप्ता, अजय अग्रवाल, डॉ. सचिन जैन, आशु गुप्ता (विकास मित्र), मनोज सेठी, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पंकज बंसल, विवेक मित्तल, कौशल कृष्ण अग्रवाल, राजेश मित्तल, अंकुर बिन्दल, मुकेश कुमार, मनोज तायल, डॉ. जगदीश गर्ग, अजय अरोरा, अनिकेत मित्तल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में महिला शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान पारुल गुप्ता, अनुपमा कर्णवाल, नीरा सिंघल, मानसी वर्मा, स्वीटी बंसल, ऋचा गुप्ता, रुचि गर्ग, सुमन अग्रवाल, अंजू मित्तल, प्राची बिन्दल, सुषमा गर्ग, सरिता देवी, मुक्ता अग्रवाल, शालिनी तायल, डॉ. खुशबू, पूजा जैन, चेतना सेठी और अनुराधा मित्तल मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

 

 

 एसएसपी से मिले भाकियू जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चर्चित रोहन हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने पीड़ित परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी और परिजनों ने एसएसपी के समक्ष अपनी बात रखते हुए रोहन हत्याकांड का सही, पारदर्शी और निष्पक्ष खुलासा करने की मांग की। पीड़ित पिता ने रोहन के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की गुहार लगाई, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। एसएसपी संजय कुमार वर्मा से वार्ता के दौरान भाकियू नेता मोनू प्रधान तथा मृतक रोहन के पीड़ित पिता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गहनता से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 

 

एमबीए एवं एमसीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एमबीए एवं एमसीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आज उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति, अनुशासन, आंतरिक मूल्यांकन, उपस्थिति नियम, उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराते हुए उनके नए शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक एवं प्रभावी शुरुआत कराना है । कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र यज्ञ के साथ किया गया, जिसमें एमबीए एवं एमसीए प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता व प्राचार्या बबली तोमर एवं विभाग के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। हवन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं सुखद शैक्षणिक जीवन की कामना की गई। इसके पश्चात माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना की गई। एमबीए एवं एमसीए विभाग के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता एवं विभागीय शिक्षकों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया गया।  कार्यक्रम का संचालन डा० विभूति अग्रवाल द्वारा एवं शिक्षको का परिचय प्रवक्ता श्रीमती रितू मित्तल द्वारा सफलतापूर्वक कराया गया।  विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और त्वरित निर्णय क्षमता को परखने के उद्देश्य से एक रोमांचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें एमबीए विद्यार्थियों के लिए परिचयात्मक एवं आपसी परिचय सत्र समूह चर्चा, विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यवसायिक मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता विकास, समय प्रबंधन, डिजिटल एवं तकनीकी कौशल तथा उद्योग जगत की आवश्यकताओं से संबंधित सत्र आयोजित किए जाएंगे। एमसीए विद्यार्थियों के लिए उभरती हुई तकनीक कृत्रिम बुद्धिमत्ता डिजिटल कौशल, प्रोग्रामिंग, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की प्रवृत्तियों एवं रोजगार के अवसरों से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।  कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय के अनुशासन, छात्र उत्पीड़न निषेध नीति छात्र-शिक्षक संवाद. मार्गदर्शन व्यवस्था, पुस्तकालय कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, परीक्षा प्रणाली तथा विभिन्न क्लबों एवं समितियों की जानकारी भी दी गयी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद, तकनीकी एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों से कहा कि कॉलेज जीवन केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, कौशल, अनुशासन, नेतृत्व, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण चरण है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर सीखने और बदलती तकनीकी एवं व्यावसायिक परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।  महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से जोड़ने तथा उनके अंदर आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और टीम भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।  कार्यक्रम में एमबीए एवं एमसीए विभाग एवं डी०एल०एड० विभाग से डा० शुभम तायल, महिमा मंगल, मुकुल जैन, पारूल कुमार, देवेश गुप्ता, आदित्य कश्यप, तरंग शर्मा, अन्नु त्यागी, उमंग शर्मा, आयुष गुप्ता, विवेक सैनी, वैशाली, राजीव कुमार, वरूण कुमार, संगीता कौशिक, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अनुराग सैनी, रवि भार्गव आदि समस्त शिक्षकगण एवं नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के प्रश्नों एवं संवाद सत्र के साथ किया गया ।

 

 

एसपी ट्रैफिक का चाबुकः सड़क किनारे अवैध कब्जों पर चला अतिक्रमण रोधी अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में शहर के व्यस्त और प्रमुख मार्गों पर जोरदार अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया। अभियान के चलते सड़क किनारे अवैध कब्जा जमाने वाले अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटवाया। साथ ही, यातायात के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों, ठेले वालों तथा बेतरतीब वाहन खड़ा करने वाले चालकों को कड़ी हिदायत दी गई। एसपी ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि आमजन और वाहन चालकों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर अपील की कि वे फुटपाथ और मुख्य मार्गों को खाली रखें। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों और सुगम यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा सड़कों पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और चालान किया जाएगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22923 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 14 =