मंसूरपुर अंडरपास की चौडाई बढाने की मांग
मंसूरपुर। रालोद कार्यकर्ताओ ने अंडरपास को लेकर रालोद नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी के नेतृत्व मे रालोद नेताओं एवं क्षेत्रिय ग्रामीणो ने मंसूरपुर क्षेत्र मे बनाए गए अंडरपास की चौडाई बढाने तथा गांव सोन्टा से हाईवे तक अंडरपास की लम्बाई बढाने तथा अंडरपास की गहराई कम कराने की रेलवे से मांग की है।
रालोद नेताओं व ग्रामीणो का कहना है कि अंडरपास की गहराई के कारण वहां पानी भर जाता है। जिस कारण अंडरपास की और से आने जाने वालो को काफी परेशानी उठानी पडती है।
अतः अंडरपास की गहराई कम की जानी चाहिए। रालोद नेताओ ने चीफ इंजिनियर को इस सम्बन्ध मे एक ज्ञापन भी सौपा।
इस दौरान रालोद नेता संजय राठी,रालोद नेता सुधीर भारतीय, कुलदीप राठी,छोटा प्रधान सोंटा,बल्ला चौधरी सोंटा, बोपाडा ग्राम प्रधान, संजीव राठी दुधाहेडी, ग्राम प्रधान जौहरा, रोबिन प्रधान गांव नोना, अजित सिह,शैफुददीन आदि मौजूद रहे।

