मुख्तार अंसारी के करीबी सुरेश सिंह की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क
मऊ जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी गैंग के करीबी व सहयोगी सुरेश सिंह (Suresh Singh) के दो मंजिला मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की है। सुरेश सिंह द्वारा अवैध रूप से अर्जित धन से इस मकान को बनवाया गया था। यह मकान उसकी पत्नी के नाम था। मऊ जनपद के थाना दक्षिण टोला में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में 14 (1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर इस मकान के जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के भीटी मोहल्ले में सड़क के किनारे स्थित इस दो मंजिला मकान की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। मकान के दोनों फ्लोर पर संचालित बैंक को सरकारी आदेश की नोटिस दी गई है।
इसमें लिखा है कि अब से यह संपत्ति सरकार की है इसलिए अब बैंक हर महीने का किराया सरकारी खजाने में जमा करेगा। इस आदेश के बाद अब बैंक द्वारा हर महीने 18,000 रुपये सरकारी कोष में जमा कराया जाएगा। मकान के जब्तीकरण की कार्रवाई के समय सिटी मजिस्ट्रेट , सीओ सिटी नगर सहित मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही।
