News
खबरें अब तक...

समाचार

गिरफ्तार किया गया

मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र िंसह द्वारा अभियुक्त महेश उर्फ शिवा पुत्र राजेश शर्मा निवासी मालशपीच मण्डप वाली गली थाना कंकडखेडा जनपद मेरठ को पिमोडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 चोरी की स्पलेण्डर मोटर साइकिल बरामद की गयी।

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा अभियुक्तों हीरा उर्फ गुरप्रीत पुत्र रतनसिंह, सुमरा पुत्र पुनवा सैनी निवासीगण ग्राम शुक्रताल थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को जगंल ग्राम शु्रकताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 40 लीटर अवैध शराब, 01 ड्राम, 01 पतीला, 01 भिगौना आदि व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र पवॉर द्वारा वांछित अभियुक्त वेदपाल पुत्र बुदद्वु निवासी ग्राम समोली थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया इसके अलावा थाना तितावी थानाध्यक्ष उ0नि0 राद्येश्याम यादव द्वारा वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र कालूराम निवासी ग्राम मुकन्दपुर थाना तितावी मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।

 

 

२४ जून २०२१ दिन बृहस्पतिवार प्रातः ५ः३० बजे से ६ः३० बजे तक  योग प्राणायाम एवं मेडिटेशन शिविर

मुजफ्फरनगर। पार्क/क्रीडा संरक्षक समिति राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि २४ जून २०२१ दिन बृहस्पतिवार प्रातः ५ः३० बजे से ६ः३० बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज क्रीडा स्थल एवं पार्क संरक्षण समिति के तत्वाधान में योग प्राणायाम एवं मेडिटेशन शिविर का आयोजन तेजस्वी तेजस्वी वानप्रस्थी- आश्रम ज्वालापुर द्वारा प्रारंभ होने जा रहा है। योग में आने के लिए शौच आदि से निवृत्त होकर आएं, बिछाने के लिए दरी अथवा चादर अवश्य लाएं।

 

पुरानी बिन्दल फैक्ट्री जटमुझेडा बिना परमिट के चल रही

मुजफ्फरनगर। टैम्पो चालको ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि नगर के रूट न.10 विश्वकर्मा चयौक से पुरानी बिन्दल फैक्ट्री जटमुझेडा बिना परमिट के चल रही है उनको उक्त रूट से रोके जा रहा है। समस्त टैम्पो चालको ने बताया कि उनके टैम्पो के परमिट विश्वकर्मा चौक से पुरानी बिन्दल फैक्ट्री भोपा रोड पर जटमुझेडा नई मन्डी का पास है। परन्तु उक्त रूट पर किसी भी ई-रिक्शा का परमिट नही है। इसके बावजूद भी उक्त रूट पर कुछ ई-रिक्शा चालक अवैध रूप से ई रिक्शा चला रहे हैं। जिससे उनके सामने रोजी रोटी की समस्या खडी हो गई है। प्रार्थीगण ने इस सम्बन्न्ध मे उचित कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालो मे शुभम सिह, अंकित कश्यप, अमित कश्यप,, भूरा, मनोज सिह, सचिन, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

 

मौसम ने फिर करवट बदलनी शुरू कर दी

मुजफ्फरनगर। एक सप्ताह से बारिश व बूंदाबांदी के बाद मौसम ने फिर करवट बदलनी शुरू कर दी है। गर्मी ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पारे का ग्राफ बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश के बाद पारा बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को भीबढ़ती गर्मी से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। भीषण गर्मी में पंखे, कूलर, एसी आदि चलने से विद्युत लोड बढ़ गया है। इसके चलते बार-बार विद्युत कट हो रहे हैं। बिजली के लोकल फाल्ट भी बढ़ने से विद्युत की अघोषित कटौती बढ़ गई है। बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के कृषि ग्रामीण मौसम सेवा से जुड़े डा. पीके सिंह ने बताया कि हवा की गति दिशा व अन्य कारणों से मानसून की गति कमजोर पड़ गई है। अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उन्होंने खेतों में खड़ी फसल में सिचाई कर उचित नमी बनाए रखने, रोग व कीटों के नियंत्रण के लिए उचित रसायन का छिड़काव करने की सलाह दी है। २७ जून को बारिश होने का अनुमान है।

 

लूट की योजना बनाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार1 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने लूट की योजना बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सेंट्रों कार व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। थाना तितावी पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाने वाले ०२ अभियुक्तों को ग्राम जग्गाहेड़ी के श्मशान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के नाम नोमान पुत्र फुरकान और सलमान पुत्र खलील निवासी मोहल्ला कुरैशियान कस्बा बघरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर बताए गए हैं। उनके पास से चोरी की सेंट्रों कार । एक तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर और चाकू नाजायज बरामद किया गया।

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य की माग:सरकार को ज्ञापन प्रेषित किये
3 Min 12 |मुजफ्फरनगर। डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य की माग को लेकर उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह के निर्देशन मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१ जनपदो में जिलाधिकारीकारी/तहसील मे उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमन्त्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किये गये। मुजफ्फरनगर मे प्रदेश सचिव संजीव मलिक द्वारा अमित कुमार अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन दिया गया । छोटे प्रदेश मे पर्यावरण भी शुद्ध रहता ह, पर्यावण संतुलन के ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं का संदेश देने के उद्देश्य से पारिजात( हारश्रंगार)का पौधा अमित कुमारअपर जिलाधिकारी को भेंट किया। इस अवसर सचिन शर्मा नगर महासचिव मुजफ्फरनगर यूथ विंग, इमरान राव जिला प्रभारी यूथ विंग आदि. मौजूद रहे।ज्ञापन मे प्रधान मन्त्री जी मांग की गई की आबादी तथा क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश कितना बड़ा राज्य है कि २५ करोड़ से ज्यादा जनसंख्या के साथ दुनिया के ५वें सबसे बड़े देश के समकक्ष है जिसमें ७५ जिले ८२२ ब्लॉक और ५२००० ग्राम पंचायत है इसके चलते आजादी के ७१ साल बाद भी कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा खेल स्वास्थ्य रोजगार और विकास के हर पैमाने पर उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा पिछड़ा हुआ है प्रदेश की राजधानी लखनऊ पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों से ७०० किलोमीटर तक की दूरी पर है प्रदेश के सभी विभागों के मुख्यालय लखनऊ,कानपुर व इलाहाबाद में है जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है प्रदेश का उच्च न्यायालय इलाहाबाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से ८५० किलोमीटर तक की दूरी पर है यहां के नागरिकों को मुकदमों की पैरवी के लिए हाई कोर्ट पहुंचने में धन एवं समय अधिक खर्च करना पड़ता है आखिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही यह पक्षपात क्यों पश्चिमी उत्तर प्रदेश संसाधनों से भरपूर है और उत्तर प्रदेश की आय से ७० से ८० त्न तक की भागीदारी देता है पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक भी ।प्प्डैए छप्ज्ए प्प्ज्ए प्प्प्ज् व प्प्ड नहीं है उत्तर प्रदेश में ३० स्टेट यूनिवर्सिटी हैं जिसमें से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ करोड़ जनता के लिए मात्र ६ ही हैं सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी ५ में से सिर्फ एक ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है उत्तर प्रदेश के ३० मेडिकल कॉलेजों में से सिर्फ पांच ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है हर क्षेत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हालत बहुत खराब हो चुकी है और यह बीमा राज्यों में शामिल है इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संस्कृति बोली व रहन-सहन भी बाकी उत्तर प्रदेश से अत्यंत भिन्न है पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए १९५३ में चौधरी चरण सिंह जी समेत ९७ विधायकों ने राज्य पुनर्गठन आयोग के समक्ष प्रतिवेदन दिया था १९५५ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भी यूपी के बंटवारे की वकालत कर चुके हैं।

 

गेहूं खरीद की व्यवस्था को दुरूस्त कराने की मांग की
4 Min 12 |मुजफ्फरनगर। कूकडा मंडी चल रही एमएसपी पर गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए किसानो ने महावीर चौक पर प्रदर्शन कर गेहूं खरीद की व्यवस्था को दुरूस्त कराने की मांग की। किसान नेता विशाल बोपाडा के नेतृत्व मे महावीर चौक पर गेहूं किसानो द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन व जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद कुमार,शहर कोतवाल योगेश शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो से बातचीत कर उन्हे समझाया व धरना समाप्त कराया।
उल्लेखनीय है कि कूकडा मंडी मे चल रही एमएसपी पर गेहूं खरीद के कारण कूकडा नवीन मंडी स्थल पर बने सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं की तौल नही होने पर किसानो ने बीते दिन प्रदर्शन किया था। किसानो का आरोप है कि वह अपना पंजीकरण कराने के सात दिन के बावजूद अपना गेहूं लेकर मंडी मे पडे है लेकिन उनका गेहूं नही तोला जा रहा है। प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से 15 जून तक जिले मे गेहूं की एमएसपी पर खरीद के लिए 52 क्रय केन्द्र बनाए थे। इन क्रय केन्द्रो पवर इस बार गेहूं की रिकार्ड खरीद हुई है। पिछले वर्ष की खरीद से तीन गुना अधिक गेहूं की खरीद हुई है। किसान नेता विशाल बोपाडा का आरोप है कि बाहर से आ रही गेहूं से लदी टै्रक्टर-ट्राली को तौल दिखाकर किसानो का गेहू नही तोला जा रहा है। इस दौरान विशाल बोपाडा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

ढलावघरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
5 Min 16 |मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने आज ढलावघरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा जानसठ अड्डे से विश्वकर्मा चौक के बीच नई मंडी श्मशान घाट के पास कूड़ा घर व ढलाव घर का निरीक्षण किया। वहां पर जेसीबी मशीन के माध्यम से कूड़े का डंपर भरा जा रहा था संबंधित कर्मचारियों को पालिका अध्यक्ष नें निर्देशित किया कि कूड़े को ढक कर ले जाए जिससे सड़क पर गंदगी ना हो। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ठेकेदार का टिपर कूड़ा स्थल पर उतार रहा था, जिसे श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में यहां पर मोहल्लों से निकले हुए कूड़े को डाला गया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके पश्चात कूडा लेकर टिपर ए टू जेड प्लांट पर निस्तारण हेतु गया। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आप स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एस के बिट्टू मौजूद रहे।

 

शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
6 Min 11 |मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार व उससे ०३ चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।
थाना तितावी पुलिस द्वारा एक वाहन चोर अभियुक्त को बघरा कब्रिस्तान मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए वाहन चोर का नाम आसिफ पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम छतेला थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है। पकड़े गए वाहन चोर से तीन मोटर साइकिल चोरी की हुई तथा एक चाकू नाजायज भी तितावी पुलिस ने बरामद किया हैं।

 

 

हिंदू जागरण मंच ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन7 Min 11 |
मुज़फ्फरनगर। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर मनाए जाने वाले हिन्दुसाम्राज्य दिवस को हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार के आवास पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर व श्रद्धासुमन अर्पित कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार ने हिन्दू वीरों से आह्वान किया कि एक समय ऐसा था हिन्दू विरोधी मुगलिया आतंकवाद अपनी चरम सीमा पर था मंदिर तोड़े जा रहे थे विद्या के केंद्र जलाए जा रहे थे तलवारों के जोर पर धर्मांतरण किये जा रहे थे तब शिवाजी महाराज ने हिन्दुवों को बचाने के लिए प्रण किया और भारत को बचाने और मुग़लिया आंतकवाद को खत्म करने का प्रण करते हुवे उसका खात्मा भी किया जो सपना छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दू राष्ट्र का देखा था उसको साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आप सभी कार्य करे। आज के शुभ अवसर पर हिन्दू जागरण मंच से प्रभावित होकर शशांक सैनी,रणजीत शर्मा, हरेंद्र शर्मा ने हिन्दू जागरण मंच की सदस्यता ग्रहण की जिला संयोजक नरेंद्र पंवार ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर उनका संगठन में स्वागत किया इस अवसर पर कमलदीप, अँजेश गुर्जर, एड०वैभव यादव,राजेश शर्मा,राजकुमार सुजड़ू, वीरेंद्र त्यागी, मुन्नालाल शर्मा, सुशील, रवि वर्मा, मोंटी, सागर वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी8 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भारत की एकता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक  डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जी ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रख्यात शिक्षाविद, चिंतक व भाजपा की मूल पार्टी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक अहम नेता थे महर्षि कश्यप की कर्मभूमि जम्मू कश्मीर के एकत्रीकरण व परमिट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना में अहम भूमिका निभायी थी वे अपनी मुखर आवाज को ले विख्यात थे और पंडित नेहरू द्वारा बनाई गई पहली राष्ट्रीय सरकार में उधोग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल हुए उन्होंने नेहरू लियाकत समझौता के विरोध में मंत्री मंडल से त्यागपत्र दे दिया अक्टूबर १९५१ में दिल्ली में उनकी अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई १९५२ में आम चुनाव में दक्षिण कोलकाता संसदीय क्षेत्र से चुने गए इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस वह कम्युनिस्ट उम्मीदवारों को हराया इसके कानपुर में अखिल भारतीय अधिवेशन की अध्यक्षता की ओर जम्मू कश्मीर राज्य के भारत में पूर्ण विलय के लिए प्रजा परिषद आंदोलन का समर्थन किया और ११ मई को कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश किया और गिरफ्तार हो गए २३ जून को प्रातः श्रीनगर में कारावास की स्थिति में रहस्यमय परिस्थितियों में उनका देहांत हो गया २४ जून को उनका कोलकाता में अंतिम संस्कार किया गया। जहा हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है जो कश्मीर हमारा है वो सारा का सारा हैज्ज् के नारे को माननीय नरेन्द्र मोदी द्वारा कश्मीर से धारा ३७० को हटाकर उनके सपनो को साकार किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और उन्होंने सभी से आह्वान किया कि २३ जून से ६ जुलाई तक जिले के प्रत्येक बूथ पर १०-१० वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा और उन्होने सभी से कोविड वैक्सीन आवश्यक लगवाने आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, अमित चौधरी, शरद शर्मा, जिला मंत्री सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, रेनू गर्ग, साधना सिंघल, सुधीर खटीक, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रजत त्यागी, हिमांशु सैनी, रक्षित नामदेव, उत्कर्ष त्यागी, सागर वाल्मीकि, मनोज पांचाल, लक्ष्मण शर्मा, अंकित उप्पल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ससुराल वालो पर प्रताडित करने के आरोप-जिलाधिकारी से मदद की गुहार
9 Min 13 |मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पहुंची विवाहिता ने अपनी ससुराल वालो पर प्रताडित करने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। भोपा क्षेत्र के गांव भोकरहेडी निवासी विवाहिता सलमा पत्नि गुल मौहम्मद ने अपने परिवारजनो के साथ डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोपित करते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व गुल मौहम्मद पुत्र मीरहसन निवासी लिब्बाहेडी थाना मंगलोर हरिद्वार के साथ मुस्लिम रिती रिवाज से हुई थी। आरो है कि तभी से उसका ससुर व जेठ उसे गलत निगाह से देखते थे। प्रार्थीया को दबाव के कारण मारपीट करते थे। उसके तीन बच्चे हे। जिनको प्रार्थीया से अलग रखते थे। और जब वह अपने बच्चो को अपने पास बुलाते थे तो वे उसके साथ मारपीट करते थे। मारपीट के दौरान प्रार्थीया की उंगली भी टूट गई थी। आरोप है कि 20 जून 2020 को उसके पति गुल मौहम्मद,जेठ इरशाद, जेठानी,ससुर मीर हसन, सास देवर आसिफ ने उसके साथ मारपीट की। पीडिता ने इस सम्बन्ध मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

 

 

दिव्या काकरान अपने स्वजनों के साथ दिल्ली में खेल मंत्री किरन रिजिजू से मिलीं

11 Min 11 |मुजफ्फरनगर। जिले की उदीयमान खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान अपने स्वजनों के साथ दिल्ली में खेल मंत्री किरन रिजिजू से मिलीं। खेल मंत्री ने उन्हें कजाकिस्तान में हुई सीनियर एशिया चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई दी और आगे भी तैयार करने रहने के लिए प्रेरित किया। दिव्या ने उन्हें अपनी उपलब्धियों का पोस्टर भी दिया।
अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने पिता सूरजवीर व भाई के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में खेल मंत्री किरन रिजिजू से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। खेल मंत्री ने दिव्या से खेलों के संबंध में बात कीं और उन्हें कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अप्रैल २०२१ में कजाकिस्तान में हुई सीनियर एशियन चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर दिव्या को बधाई दी। दिव्या ने अपनी उपलब्धियों का एक भी कलेंडर खेल मंत्री को दिया। खेल मंत्री ने दिव्या की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि एक दिन उनका ओलंपिक में खेलने का सपना भी पूरा होगा।

 

३ दिन से के लिए वैक्सीनेशन कैंप
मुजफ्फरनगर। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह जानकारी देते हुए श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने बताया की २१, २२, व २३. ३ दिन से के लिए वैक्सीनेशन कैंप गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गली नंबर १० व गुरु गोविंद सिंह स्कूल में लगाया गया जिसमें की ३ दिन में दोनों स्थानों पर ११००/११००=२२०० वैक्सीनेशन किए गए। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड ने कहा कि दोनों ही स्थानों पर जिला चिकित्सालय द्वारा भेजे गए स्टाफ गुरुद्वारा साहिब में अनुज मैडम काजल व गुरु गोविंद सिंह स्कूल में यश कुमार व मोनिका मैडम द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से आए हुए मरीजों को वैक्सीनेशन किया गया इनके हम बहुत आभारी हैं व जिन जिन सदस्यों ने व सेवादारों ने अपना कीमती समय निकालकर वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाया हम उनके भी बहुत आभारी हैं व दोनों ही स्थानों पर आए हुए लोगों की चाय पानी की व्यवस्था गुरुद्वारा साहिब की तरफ से की गई सेवा करने में मुख्य रूप से श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ सेक्रेटरी देवेंद्र सिंह नागपाल ,सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार हरजीत सिंह गोराया, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, सरदार इकबाल सिंह नारंग ,सरदार वजीर सिंह राजा, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी, सरदार कप्तान सिंह नागपाल ,सरदार सुरेंद्र दीप सिंह सिडाना, सरदार चरणजीत सिंह कोहली, सरदार रविंदर रविंदर सिंह रिंकू स्कूल मैनेजर, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, राकेश बाला स्कूल प्रिंसिपल व सभी उपस्थित मैडमों व सरदार सुंदर सिंह मुख्य सेवादार गुरुद्वारा गली नंबर १०, सरदार रघुबीर सिंह सेवादार, सरदार संजय सिंह सेवादार, ज्ञानी हरजीत सिंह व ज्ञानी जोगा सिंह का कैंप को सफल बनाने में मुख्य योगदान रहा।

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

मिशन ऑक्सीजन एंड अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन (एनजीओ) द्वारा १० ऑक्सीजन कन्सट्रक्टर भेंट किए
13 Min 10 |मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल स्थित सीएमओ ऑफिस पर विगत दिवस मिशन ऑक्सीजन एंड अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन (एनजीओ) द्वारा सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार , डॉक्टर एसके अग्रवाल व जिला प्रसासनिक अधिकारी राघवेंद्र सिंह को १० ऑक्सीजन केन्सट्रक्टर मुजफ्फरनगर की जनता को कोरोना काल में चल रही ऑक्सीजन की कमी को लेकर भेंट किए. सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि मिशन ऑक्सीजन एंड अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन (एनजीओ) ने १६ ऑक्सीजन कंट्रैक्टर डोनेट किया है जिसका स्वास्थ्य विभाग बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं और आशा करते हैं आगे भी वो मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग कि सहायता प्रदान करते रहेंगे वही सीएमओ डॉक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए महिला अस्पताल स्थित वार्ड में ३० बेड का एक कोरोना का आईसीयू वार्ड स्थापित किया गया है जहां वेंटिलेटर,ऑक्सीजन कंस्ट्रेक्टर, बेड,सहित कई हाईटेक उपकरण स्थापित किए गए हैं जिसमें अगर कोरोना कि तीसरी लहर आती है तो बच्चों को तीसरी लहर से बचाया जा सके ये तीसरी लहर बच्चों पर ज्यादा असर करेगी उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तैयारी कर दी गई है और स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरनगर के द्वारा बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पूरी टीम हर वक्त उस वार्ड में मौजूद रहेगी जिससे बच्चों की जिंदगी को सुरक्षित रखा जा सके कार्यक्रम में मिशन ऑक्सीजन एंड अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन (एनजीओ) के पदाधिकारी वह सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार,सीएमओ डॉक्टर एसके अग्रवाल,जिला प्रसासनिक अधिकारी राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे सभी ने मिशन ऑक्सीजन एंड अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन(एनजीओ) का आभार प्रकट किया

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

पालिका अध्यक्ष सम्मानित
14 Min 6 |मुजफ्फरनगर। ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित देव शरण शास्त्री द्वारा पालिका अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए कहा गया आपके द्वारा नगर में कराए गए सराहनीय विकास कार्यो एवं कोरोना काल आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों से मैं ही नहीं पूरा जनपद भली-भांति परिचित है जब संपूर्ण दुनिया इस भयंकर महामारी से गस्त चल रही थी

ऐसे समय में आपने धैर्य नहीं खोया और नगर वासियों के लिए आप हर समय सहायता के पथ पर आगे बढ़ती रहें यही आपकी व्यक्तित्व की पहचान है.  आप और अधिक उत्साह से स्वयं खड़े होकर नगर की सफाई में सैनिटाइजर स्वयं अपने सामने कराती हो यही वजह है जनपद में इस महामारी के प्रकोप से नियंत्रण हो सका है .

आगे बोलते हैं उन्होंने कहा मैं और मेरा पूरा ट्रस्ट आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इसी कड़ी में आज नवीन मंडी स्थल के पीछे दो सांड नाले में गिर गए जिसे सूचना मिलते ही माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में पालिका द्वारा संचालित काना पशु गौशाला टीम द्वारा तत्काल नाले से निकालकर उन्हें गौशाला ले जाकर उनका ट्रीटमेंट कराया गया माननीय पालिका अध्यक्ष को सम्मानित करने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित देव शरण शास्त्री वरिष्ठ समाजसेवी पंडित विनोद वत्स संरक्षक पंडित पहलाद कौशिक, सचिव पंडित कौशिक, सन्तू पंडित ने सम्मानित किया इस अवसर पर सफाई करमचारी संघ के महामंत्री अरविंद कुमार स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं एसके बिट्टू भी मौजूद रहे।

 

 

15 Min 6 | १६ परिवारों को आटे के पैकेट एवं बच्चों के लिए जमेट्री बॉक्स उपलब्ध कराए
मुजफ्फरनगर। जनपद में जहां समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से टीकाकरण का कार्य जारी है वहीं समाजसेवी संस्थाएं जरूरतमंदों का भी ख्याल रख रही हैं इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी सरदार बलजीत सिंह के माध्यम से वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट रजिस्टर्ड हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा भोपा रोड पर झुगी झोपड़ी वाले लगभग १६ परिवारों को आटे के पैकेट एवं बच्चों के लिए जमेट्री बॉक्स उपलब्ध कराए गए जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अनिल ज्योतिषाचार्य एवं प्रवक्ता गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार श्रीमती सोनिया देवी एवं समस्त पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित होकर जरूरतमंदों की सेवा की गई विशेष रुप से सोनिया लूथरा आर्ट ऑफ लिविंग, संदीप दास एस एस दास ट्रस्ट उपस्थित रहे ! वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट (रजि)हरिद्वार की ओर से अध्यक्ष डा अनिल ज्योतिषाचार्य,कोषाध्यक्ष सोनिया देवी, डा ओमपाल प्रजापति,नरेंद्र प्रजापति, कवरपाल,आचार्य दीपक, नेमपाल, कैप्टन सेवाराम,मास्टर उमेश आदि उपस्थित रहे। सरदार बलजीत सिंह एवं संदीप दास के द्वारा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =