विपक्ष की रणनीतियों में सेंधमारी: BJP के प्रत्याशी डा. वीरपाल सिंह निर्वाल की एक तरफा दमदार जीत
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद मुजफ्फरनगर पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. वीरपाल सिंह निर्वाल की एक तरफा दमदार जीत हो गयी। चार वोट डालने के बाद विपक्ष के चुनाव के बहिष्कार और हंगामे के बाद ही डा. वीरपाल निर्वाल एक तरफा जीत की ओर आ गये थे।
दोपहर तीन बजे तक डा. वीरपाल निर्वाल के पक्ष में 30 वोट पड़े। वहीं संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान के तहेरे भाई सतेंद्र बालियान के पक्ष में केवल चार ही वोट पड पाये। ऐसा माना जा रहा था कि भाजपा इस जीत के लिए कई दिनों से आश्वस्त थी यही कारण था कि मतदान स्थल पर 12 बजे के आसपास भाजपा के नेता 27 जिला पंचायत सदस्यों को एक साथ गाड़ी में बैठाकर लाये।
यह शक्ति प्रदर्शन ही अपने आप में डा. वीरपाल निर्वाल की जीत को तय कर गया था। हालांकि विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी सतेंद्र बालियान सबसे पहले अपने साथ जिला पंचायत सदस्य तहसीन बानो के लेकर आये और उसके बाद संयुक्त विपक्ष की केवल चार ही वोट पडी। विपक्ष ने चुनाव में धांधली और हंगामे का आरोप लगाते हुए प्रकाश चौक पर जैसे ही प्रदर्शन किया और चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया
प्रारम्भ में भाजपा केवल 13 वोटों पर थी लेकिन @drsanjeevbalyan और @KapilDevBjp ने एक बार फिर अपना वजूद दिखाते हुए लगातार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर दोबारा कब्जा कराया है। पंचायत अध्यक्ष चुनाव में डॉ0 वीरपाल निर्वाल के विजयी होने पर #BJP सदस्य खुशी मनाते नजर आए। pic.twitter.com/Nmi0D7TLXy
— News & Features Network (@mzn_news) July 3, 2021
इसके बाद माना जा रहा था कि डा. वीरपाल निर्वाल बेहद मजबूत स्थिति में आ गये है और संयुक्त विपक्ष के आरोपों में अब वोट की स्थिति के हिसाब से कोई खास दम नहीं है हालांकि देर शाम तक विपक्ष विभिन्न प्रकार के आरोप इस चुनाव को लेकर लगाता रहा लेकिन जब तीन बजे के बाद चुनाव वोटों की गिनती हुई तो उसमे कुल 34 वोट पडे
जिसमें से 30 वोट भाजपा प्रत्याशी डा. वीरपाल निर्वाल को मिले और 4 वोट विपक्ष के प्रत्याशी सतेंद्र बालियान कुटबी को मिले। इस चुनाव में भाजपा के डा. संजीव बालियान सहित तमाम जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई थी। भाजपा के मजबूत मैनेजमेंट और विपक्ष के बिखराव और बार बार बदलती रणनीतियों ने विपक्ष की मजबूत स्थिति होते हुए भी विपक्ष को आज चुनाव में खाली हाथ ही कर दिया।
जिस तरह से विपक्ष की मजबूत स्थिति सदस्यों के लिहाज से थी और भारतीय किसान यूनियन का मजबूत साथ था वो आज चुनाव के दिन कहीं भी दिखाई नहीं पडा। सबसे बडी बात तो यह थी कि जिला पंचायत चुनाव में इस बार 17 मुस्लिम सदस्यों की वोट थी। जिनको विपक्ष एकजुट नहीं कर पाया। 23 का आंकडा ऊपर करने में विपक्ष को अधिक जोर लगाने की जरूरत नहीं थी
लेकिन रणनीति में बार-बार खोट होने से यह चुनाव विपक्ष के लिए बिखरता चला गया। जिस कारण भाजपा के नेता विपक्ष की रणनीतियों में सेंधमारी कर अपने चुनाव को मजबूत कर ले गये और दिन प्रतिदिन यह मजबूती इतनी आ गयी कि आज डा. वीरपाल निर्वाल के सिर शानदार जीत का सेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में बंध गया। भाजपा की पार्टी की साख के साथ ही तमाम जनप्रतिनिधियों की साख इस चुनाव से इस कदर जुडी हुई थी कि भाजपा ने झोली फैलाकर पंचायत सदस्यों की वोटों को इकट्ठा किया।
कई बार कई वोटों को लेकर भाजपा पर विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोप भी लगाये लेकिन भाजपा के लिए यह केवल और केवल जीत दिलाने वाला चुनाव रह गया था जिसमें वह कामयाब भी हुई। सबसे बड़ी बात यह हुई कि सपा जिस जिला पंचायत सदस्य के लिए धरना प्रदर्शन कर रही थी आखिर वो ही भाजपा खेमे में जा बैठा था।
यह भाजपा की रणनीतिक मैनेजमेंट की जीत थी जिसे विपक्ष के तमाम आरोपों के बाद भी नकारा नहीं जा सकता क्योंकि चुनाव केवल और केवल इस दौर में मैनेजमेंट का रह जाता है और यहां मैनेजमेंट के सामने भावनाएं और इच्छा शक्ति भी जवाब देने लगती है। वहीं डा. वीरपाल निर्वाल की जीत के बाद भाजपा खेमे में बेहद खुशी है
और वो इस जीत को जिले की राजनीति में एक नया जैकपोट मानकर चल रहे है। डा. वीरपाल निर्वाल भी अपने क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के लगातार कई चुनाव हारने के बाद इस बार जिला पंचायत सदस्य बने थे और इस बार वो बेहद किस्मत के धनी रहे कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी उन्हे मिली है जो जिले की राजनीति में डा. वीरपाल निर्वाल को बेहतर ढंग से स्थापित करने के साथ ही उनका कद भी बडा करने के साथ भारी भरकम बना रही है।
— News & Features Network (@mzn_news) July 3, 2021
हालांकि भाजपा में वो बहुत पुराने नेता है लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद उनकी प्रतिष्ठा और कद में चार चांद लग गये है। साथ ही वो जिले के प्रथम नागरिक बन गये है। वहीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जब उनको जीत का प्रमाण पत्र दिया तो डा. वीरपाल निर्वाल और उनके समर्थकों में अलग ही खुशी देखी गयी।

