Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

व्यापारियों ने किया जिलाधिकारी का सम्मान

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि डीएम ने जिला पंचायत के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए, इसके लिए सभी उनका आभार प्रकट करते हैं। उनका कहना था कि मुजफ्फरनगर में लगातार सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनी हुई है और आगे भी सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी

 आशा है आप लगातार आप विकास के कार्य करते रहेंगी। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राकेश त्यागी व सरदार बलविंदर सिंह आदिर मौजूद रहे।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 11 =