उत्तर प्रदेश

बस चलाने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई: बदमाशों ने युवक की लाठी-डंडो से की पिटाई

गाजियाबाद में देश की राजधानी को कई राज्यों से जोड़ने वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर गुंडागर्दी की वारदातें बढ़ती जा रही है। ताजा मामला मसूरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। मसूरी थाना क्षेत्र में आने वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर एक बस चालक की जमकर पिटाई की गई। इस पिटाई का लाइव वीडियो वायरल हुआ है। बस चालक को डंडे से पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और जांच की बात कह रही है।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है जहां बस के दरवाजे पर बैठे युवक की कुछ बदमाश पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि एक युवक बस के अगले दरवाजे के निचले हिस्से पर बैठा हुआ है, और कई लोग उसकी डंडे से पिटाई कर रहे हैं।

युवक चिल्ला रहा है। लेकिन उसे बचाने वाला कोई नहीं है। यह घटना उस ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई,जहां पर काफी चाक चौबंद सुरक्षा रहने का दावा किया जाता है। मगर गुंडे इस युवक को पीटते रहे और उसे बचाने कोई नहीं आया। बताया जा रहा है कि यह मामला वर्चस्व की लड़ाई का है।

दरअसल ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अन्य राज्यों से आने वाली कुछ डग्गामार बसों के संचालकों के बीच,बस चलाने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसी के चलते दोनों पक्षों के बीच में मारपीट का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस को पीड़ित की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है, कि आरोपियों द्वारा रोड पर रंगदारी मांगी जा रही थी,और रंगदारी नहीं देने पर बस चालक की पिटाई की गई। इस बीच पिटाई का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जिससे सवाल उठ रहे हैं।

मामले का जानकारी देते हुए एसपी देहात इरज राजा ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मामला दो पक्षों की लड़ाई के बीच का नजर आ रहा है। जिसमें जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

एसपी ने आगे कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाली बसों के परमिट चेक करवाए जाएंगे। जिससे यह पता लग पाए कि इनके बीच किस तरह का गैरकनूनी खेल चल रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + nineteen =