उत्तर प्रदेश

मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, पटेल की पहल पर भटौली पुल पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद स्मृति द्वार का निर्माण

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर भटौली पुल पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद स्मृति द्वार का निर्माण हुआ है। अब दोमुहिया तिराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद की प्रतिमा भी स्थापित होगी।अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने जनपद में कछवा के पास गंगा नदी पर निर्मित भटौली पुल पर (बरैनी छोर) महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद झूरी बिंद की स्मृति में ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद स्मृति द्वार’ नाम से द्वार बनवाया गया है।

यह द्वार आशीष पटेल की विधानमंडल क्षेत्रीय विकास निधि द्वारा निर्मित किया गया है। बता दें कि अखिल भारतीय बिंद महासभा की मांग पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पिछले साल दिसंबर में सांसद निधि से नगर के दोमुहिया तिराहा के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के कार्य का शिलान्यास कर चुकी हैं। इस तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद की प्रतिमा लगायी जाएगी। यह बात ग्रामीणों में पता चलते ही ग्रामीणों में चर्चा का माहौल गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री महान काम कर रही हैं।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीरजापुर की लोकप्रिय सांसद अनुप्रिया पटेल के भारत सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रविवार को राजगढ़ में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इं.राम लौटन बिंद के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और कार्यकर्ताओं के द्वारा मिठाइयां वितरित की गईं और ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =