25 हजार की धोखाधडी : साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा धनराशि वापस करायी गयी
मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्प सेन्टर टीम द्वारा आवेदक मनोज कुमार पुत्र शीशराम निवासी मौहल्ला हरिजन चौक ग्राम भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का परिचित बनकर के माध्यम से उसके साथ २५,००० रूपये की धोखाधडी कर ली गयी थी ।
जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा बैंक को कैशफ्री रमी गेम एप से ली गयी सर्विसिस को निरस्त कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।
जिस पर आवेदक द्वारा साइबर क्राइम टीम को तत्काल कार्यवाही करते हुए उसकी धनराशि को वापस कराने हेतु धन्यवाद दिया गया है। जनपदीय साइबर सैल टीम द्वारा साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

