उत्तर प्रदेश

DM शामली के खिलाफ आरोपों पर शासन ने (अभिलेख सहित) साक्ष्य माँगा

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा डीएम शामली जसजीत कौर के साथ एडीएम प्रशासन अरविन्द कुमार सिंह तथा तहसीलदार शामली अजय कुमार शर्मा के खिलाफ आरोपों के संबंध में प्रेषित शिकायत का शासन द्वारा संज्ञान लिया गया है.

इस संबंध में नियुक्ति विभाग के संयुक्त सचिव रत्नेश सिंह ने नूतन को शपथपत्र के माध्यम से अपनी शिकायत की पुष्टि करने तथा अपने आरोपों के संबंध में सुसंगत साक्ष्य देने को कहा है.

अमिताभ तथा नूतन ने अपनी शिकायत में कहा था कि जसजीत कौर द्वारा निजी व्यक्ति दीपक बंसल तथा सरकारी ट्रेजरी से पैसे लेकर अपने निजी काम के लिए गैलेक्सी S20 अल्ट्रा मोबाइल खरीदने के आरोप हैं. इसी प्रकार उन्हें प्राप्त अभिलेखों के अनुसार एडीएम अरविन्द सिंह ने समय-समय पर श्री बंसल से तमाम सामान मंगवाए जिनमे 4 बैटरी तथा  1 इन्वेर्टर और तमाम महंगे मोबाइल शामिल हैं. इसके अलावा अरविन्द सिंह ने दीपक बंसल से 20 लाख की  स्कार्पियो ब्लैक गाड़ी संख्या यूपी-19 एल-2828 मात्र 5 लाख रुपये में लिया.

साथ ही उनके द्वारा दिए गए व्हाट्सएप मेसेज से एडीएम द्वारा दीपक बंसल से रु० 5 लाख मांगने, कई बार गहने मंगवाने  आदि के तथ्य साबित होते हैं.  एक चैट में माइनिंग के पैसे का हिसाब करने की बात है तो एक में एडीएम द्वारा डीएम को पैसे देने की बात लिखी है.

इसी प्रकार तमाम ऑडियो रिकॉर्डिंग में एडीएम तथा तहसीलदार के साथ माइनिंग के लेनदेन, परसेंटेज, हिसाब किताब आदि की बातें हैं.

अमिताभ तथा नूतन ने शीघ्र साक्ष्य देने की बात कही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =