फिल्मी चक्कर

हीरोपंती 2 को लेकर काफी सुर्खियों में टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए है. हाल ही में उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब छा रही है. वो अपनी आने वाली फिल्म को लेकर पंच पैक करने के लिए तैयार हो रहे हैं. टाइगर अपनी फिल्म में खुद एक्शन सीन और अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं.

उनका हालिया वीडियो भी यही साबित करता है. ये वीडियो क्लिप में उन्हें हीरोपंती 2 के सेट पर वर्कआउट करते देखा जा सकता है. टाइगर ने हीरोपंती 2 के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग 30 जून को शुरू की थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है.  

टाइगर श्रॉफ ने वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘थोड़ी देर बाद एक्शन की तैयारी हो रही है.’ टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत हीरोपंती से की थी और अब वो इसके सीक्वल में नजर आने वाले है. अप्रैल में फिल्म के सेट से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.

फोटो में टाइगर एक काले रंग के सूट और एक जोड़ी धूप के चश्मे में दिख रहे हैं. हीरोपंती फ्रेंचाइजी साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है. फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं. फिल्म का संगीत एआर रहमान दे रहे हैं. टाइगर के अलावा, सीक्वल में तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में होंगी.

टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती साल 2014 में रिलीज़ हुई और इसमें टाइगर के साथ कृति सनोन ने अभिनय किया था. उस समय, टाइगर ने हीरोपंती में अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया था और फैन्स को ये जानकर खुशी हुई कि वो सीक्वल का भी हिस्सा हैं.

इस साल अपने 31वें जन्मदिन पर टाइगर ने हीरोपंती 2 की रिलीज की तारीख साझा की थी. एक्शन स्टार ने फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया था. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरा पहला प्यार वापस आ गया है – एक्शन, रोमांच, जैसा पहले कभी नहीं था. आइए इसे एक साथ 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में मनाएं.’

https://twitter.com/iTIGERSHROFF/status/1404043652691759105?s=20

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + thirteen =