Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तालाबों पर हुए अवैध अतिक्रमण पर अब चलेगा महाबली

मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में जलभराव की समस्या को लेकर कस्बे में पहुंचे उप जिलाधिकारी ने तालाबों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये है। तालाब की पैमाइश के बाद अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर हटाया जायेगा। उन्होंने कस्बे में लगे समरसिबल की जांच के भी आदेश दिये है।

नगर पंचायत भोकरहेडी में पानी की समस्या को लेकर पहुंचे उप जिलाधिकारी जानसठ जैनेंद्र कुमार ने कस्बेवासियों के बीच पहुंचकर उनसे समस्याएं सुनी, जिस पर ग्रामीणों ने कहा है कि मोहल्ला नेहरू चौक में पिछले एक साल से कस्बे वासी जलभराव की समस्या से परेशान हैं, जिसमें बुधवार को सुबह से ही लगातार बारिश के चलते मकानों के अंदर पानी घुस गया,

जिसके बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने अवरफ्लो हुए तालाब मेड को काटकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई। वही उप जिलाधिकारी जानसठ ने मौके पर अधिशासी अधिकारी को बुलाकर कस्बे के तालाबों पर जाकर निरीक्षण किया तथा तालाबों पर हुए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने की बात अधिशासी अधिकारी को कही है। उप जिलाधिकारी ने कहा है कि जितने भी तालाब हैं

उन सभी की पैमाइश करा कर उन्हें चिन्हित कर कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। अगर कोई भी कब्जा धारक अवैध कब्जा हटाने में प्रशासन का सहयोग नहीं करता, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उप जिलाधिकारी ने कहा है कि नगर पंचायत में पानी की मेन समस्या समर सिविल पंप है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के घर में सबमर्सिबल पंप लगाए गए, जिन्हें चला कर पानी की बर्बादी की जा रही है

इसी के चलते उप जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को आदेश दिए है कि कस्बे में सर्वे करवाकर सभी समरसेविल पंप का रिकॉर्ड इकट्ठा करें तथा अवैध रूप से लगाए गए समरसेबल पंपों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार गौतम, अभिषेक वत्स, सुभाष कुमार, संदीप कुमार, शिवकुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − one =