Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जलभराव एवं गंदगी को लेकर नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ लोगों में गुस्सा

मुजफ्फरनगर। रामलीला वार्ड नंबर ४ व गली नंबर ४ में नाला निर्माण, जलभराव एवं गंदगी की समस्याओं को लेकर क्रांति सेना पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने किया नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन।

रामलीला टीला के पीछे हरिजन बस्ती के पास कई क्षेत्रों से इकट्ठा होकर पानी गुजरता है मगर नगर पालिका की अनदेखी के कारण व नाला टूटा होने की वजह से कई- कई फीट पानी भर जाता है जिससे मोहल्ले की महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को आने-जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है

नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल जी इस नाले का दौरा भी कर चुके हैं एवं नगर पालिका चेयरमैन व सभासद को कई बार मोहल्ले वासी अवगत करा चुके हैं मगर उसके बावजूद भी अभी तक यहां की स्थिति जो कि तो है

गुस्साए मोहल्ले वासियों ने कहां की हमारी इस समस्या का निवारण नहीं हुआ तो हम इस बार चुनाव में वोट नहीं डालेंगे! इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे

जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, नगर सचिव बाबूराम जाटव ,(बीडीसी मेंबर) एवं ग्राम प्रमुख रविंद्र सैनी, मीडिया प्रभारी जॉनी कश्यप, ओमवीरी, बाला देवी, संतोष देवी, सुदेशना, अमरनाथ, पूजा, मुकेश कुमार,छोटी, शिव कुमार, इंद्रावती, राजू, धर्मपाल, सरिता, निखिल, अनिल संतोष, मुकेश, मीरा, गुलशन . प्रदीप ,मामचंद, गौतम, आदित्य ,सनी, राहुल, लता, गीता, बेबी ,रेखा, संगीता, कविता आदि !

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =