खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में भाजपा के संजीव बालियान फिर जीते
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में भाजपा के डॉक्टर संजीव बालियान चुनाव जीत गए है,अधिकृत परिणाम की घोषणा थोड़ी देर में की जायेगी द्य मुजफ्फरनगर सदर,खतौली,सरधना में जीते है जबकि बुढ़ाना और चरथावल में पीछे रहे है। चुनावी मुकाबला इतना नजदीकी रहा कि कुल 11 लाख 54 हजार वोट में संजीव बालियान को 569535 जबकि अजित सिंह को 565753 वोट हासिल हुई है द्यअभी डाक मत की गिनती शेष है।

समर कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित विवेक विद्या मंदिर में समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें पूल पार्टी, भेलपुरी, निम्बू पानी, फलों व सब्जियों से सलाद आदि बनाई गई। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने (नर्सरी ,एलकेजी, यूकेजी) गर्मी के मौसम में पूल पार्टी का भरपूर आनंद उठाया। १ व २ क्लास के बच्चों ने भेल पूरी एक्टिविटी एवं ३,४ व ५ क्लास के बच्चों द्वारा निम्बू पानी एवं ६ से ८ क्लास के बच्चों द्वारा सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के द्वारा बच्चों को बताया गया कि इस मौसम में मौसमी फलों के रस का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।इसी के साथ बच्चों को घरो की छत पर पक्षियों के लिए पानी रखने तथा तथा गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गयी। समर कैंप का आयोजन सुरभि जी एवं श्रीमती अंजलि सिंह जी द्वारा किया गया। सलाद प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती प्रेमलता शर्मा जी एवं श्रीमती रेनू गुप्ता जी उपस्थित रही। कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक श्री विवेक जी एवं श्रीमती माधवी जी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह को मुखबिर की सूचना मिली की कुछ युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए पचेंडा रोड पुलिया से होते हुए नसीरपुर के रास्ते पर खड़े हैं जिस पर थाना प्रभारी प्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने एक टीम गठित की जिसमें एसएसआई मदन सिंह बिष्ट एसआई सतीश शर्मा हेड कॉस्टेबल कौशल कुमार कॉस्टेबल तरुण पाल कॉस्टेबल विपिन राणा सोमेंद्र व रविंद्र को लगाया और थाना प्रभारी व उनकी टीम ने मुखबिर की बताएं जगह पर जाकर देखा तो वहां पर चार युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं जिस पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व उनकी टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे जिस पर पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया जिसमें पुलिस पार्टी बाल बाल बची वे अदम्य साहस का परिचय देते हुए चारों ओर से चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिस पर थाना नई मंडी पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो व उनकी तलाशी ली तो उनके पास से तीन तमंचा ३१५ बोर एक खोखा तीन कारतूस जिंदा ३१५ बोर व एक चाकू के साथ २३ टिक्की नकली सोने की जिनका वजन लगभग २ किलो वह उनके पास से कूपन नकली नोट 2000, 500, 200 व 50 के नकली कूपन नोट बरामद हुए हैं तथा उनके पास से करीब 18000 थाना नई मंडी पुलिस ने बरामद कर कई चोरी के मोबाइल भी चारों आरोपियों से थाना नई मंडी पुलिस ने बरामद किए हैं। पकड़े गए चारों आरोपियों के नाम प्रमोद उर्फ चमन पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम धोरना थानां तितावी पप्पू राम पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम अलावलपुर बागपत लोकेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश नई कॉलोनी बड़ौत बागपत धर्मेंद्र पुत्र पूर्ण चंद निवासी ग्राम जसोई थानां तितावी हाल पता कृष्णा पूरी थानां कोतवाली मुजफ्फरनगर यह शातिर गिरोह नकली नोट कूपन देकर लोगों को ठगते थे तथा नकली सोने की टिक्की असली सोने की बताकर लोगों को बेचकर उनसे पैसा ऐंठते थें तो वहीं थाना ने मंडी पुलिस का यह एक सराहनीय गुड वर्क भी कहा जायेगा क्योंकि ऐसे गिरोह कम ही पकड़े जाते हैं लेकिन थाना नई मंडी पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ कर आमजन को राहत दी है ओर दूसरी ओर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इस बेहतरीन गुड वर्क पर थाना नई मंडी पुलिस टीम की हौसला अफजाई कर पीठ भी थपथपाई है।

कला साधक संगम का हुआ समापन
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित संस्कार भारती एवं उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में पदमश्री डा. विष्णु श्रीधर वाकणकर जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कला साधक संगम के समापन पर प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन हो गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।. कार्यक्रम के समापन पर चित्रकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ललित कला ’विशेषज्ञ विजय बहल, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र आचार्य, प्रांतीय चित्रकला प्रमुख प्रवीण सैनी, नमो गंगे ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, साध्वी राधिका सरस्वती, मिनर्वा आर्ट कालेज, देहरादून के प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार साहनी, योगी परमात्मा दास, उप्र राज्य ललितकला अकादमी के सदस्य ’प्रवीण सैनी, अध्यक्ष पीयूष शर्मा, मंत्री अनिल कुमार, अनुराधा, संजय धीमान, अमरीश गोयल, अनुराधा वर्मा, मीरा शर्मा, सुचित्रा सैनी, मीनाक्षी आर्य किरण शर्मा, अनमोल सोनी, आर्यन, अभिषेक, सुधीर, मयंक सैनी, विनीत नायडू, प्रदीप सैनी, रजत ,सौरभ, हार्दिक आदि रहे। .

आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान
जानसठ । गांव अहरोड़ा में जंगली व आवारा पशुओं के आतंक से किसानों की कई सौ बीघा फसल बर्बाद होने से परेशान किसानों ने एसडीएम से आवारा पशुओं से फसलों को बचाने व उन्हें पकड़वाने की मांग की है। गांव अहरोड़ा के दर्जनों किसानों ने एसडीएम को देते हुए बताया कि गांव के जंगलों में जंगली व आवारा पशुओं के कारण उनकी सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। एसडीएम ने शीघ्र समस्या समाधान करवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में गाँव प्रधान मांगेराम भडाना, पीतम सिंह, जोगेंद्र, सतीश भडाना, अजब सिंह, कंवरपाल, अमित आदि है।

उपचार के दौरान मौत
मोरना। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली स्थित मित्तल वेसल्स फैक्ट्री में बीती १५ मई को सिलेंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई थी, जिसमें रामकुमार, भंवर सिंह, जगत सिंह, बबलू निवासी गांव सिकंदरपुर समेत नो लोग झुलस गए थे, जिन्हें जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया था। सुबह मेरठ में उपचार के दौरान भंवर सिंह की मौत हो गई। घटना से मृतक की पत्नी बेबी, बेटी मोनी, बेटा मोहित व कृष का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूर्णिमा व अदनान ने बाजी मारी
चरथावल। किड्स हैविन पब्लिक स्कूल में सेव फारेस्ट सेव एनिमल, थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जानवरों के सुंदर मुखोटे बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं में पूर्णिमा व छात्रों में अदनान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कस्बे में रोहाना मार्ग पर स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शोएब अहमद ने बच्चों को वनों एवं जानवरों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि वन हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। हमें वनों एवं पशुओं को बचाने में सहयोग करना चाहिए। नन्हे मुन्ने बच्चों ने जानवरों के अलग-अलग रंगो के मुखौटे बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रथम, कक्षा चार की साधना द्वितीय, सोहा तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में अदनान, कुणाल त्यागी, यश क्रमशरू पहले तीन स्थानों पर रहे। कार्यक्रम में पीहू, सुफियान, समरवीर, अर्पण, अक्शा, वंश,अवनी, पलक,यश आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन कॉर्डिनेटर सविता धीमान ने किया। संस्थापिका सुनीता धीमान, सत्यप्रकाश, प्रबधंक सुनील कुमार, शालिनी त्यागी, रुकैया, आयशा, मरियम, पारुल, नीति, प्रवेश आदि का सहयोग रहा।

स्कॉलर्स ऑफ द ईयर का सम्मान
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में टॉप पॉजीशन पाने वाले विद्यार्थियों को अवार्ड समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। विद्यालय के स्कॉलर्स ऑफ द ईयर चुने गए छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर से विद्यालय में विशिष्ट पहचान के लिए नई ड्रेस दी गई, जिससे टॉपर्स को नई पहचान मिलेगी। इसके अतिरिक्त समारोह में कक्षा ६ से कक्षा ११वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सतीश गोयल, निदेशक जीबी पांडेय, प्रिसिपल मोनिका गर्ग ने सेक्शन टॉपर्स के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर रहे छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि सम्मानित किया। कक्षा छह में कार्तिक बालियान, अनन्या अग्रवाल व सकिमा रिजवी, कक्षा ७ में अलीजा, हुमजा खान और हर्ष गोयल, कक्षा आठ में निक्की बालियान, विदूषी आर्य और शगुन गर्ग, कक्षा नौ में उदित चौधरी, काव्या जैन और भव्या गोयल, कक्षा ११ में गीतिका गुप्ता, हर्षित तनेजा और साहिल जमीर तथा कक्षा ११ में नमन जैन, शिवम भगत और अनिशा कथपाल पुरस्कृत रहा। वहीं, १०वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में के देहरादून रीजन में ५वां स्थान हासिल करने वाली छात्रा मानसी सहरावत और जिले में टॉप मेरिट में रहे छात्र चितवन गोयल व धुव्र त्यागी को भी प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह को मुखबिर की सूचना मिली की कुछ युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए पचेंडा रोड पुलिया से होते हुए नसीरपुर के रास्ते पर खड़े हैं जिस पर थाना प्रभारी प्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने एक टीम गठित की जिसमें एसएसआई मदन सिंह बिष्ट एसआई सतीश शर्मा हेड कॉस्टेबल कौशल कुमार कॉस्टेबल तरुण पाल कॉस्टेबल विपिन राणा सोमेंद्र व रविंद्र को लगाया और थाना प्रभारी व उनकी टीम ने मुखबिर की बताएं जगह पर जाकर देखा तो वहां पर चार युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं जिस पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व उनकी टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे जिस पर पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया जिसमें पुलिस पार्टी बाल बाल बची वे अदम्य साहस का परिचय देते हुए चारों ओर से चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिस पर थाना नई मंडी पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो व उनकी तलाशी ली तो उनके पास से तीन तमंचा ३१५ बोर एक खोखा तीन कारतूस जिंदा ३१५ बोर व एक चाकू के साथ २३ टिक्की नकली सोने की जिनका वजन लगभग २ किलो वह उनके पास से कूपन नकली नोट 2000, 500, 200 व 50 के नकली कूपन नोट बरामद हुए हैं तथा उनके पास से करीब 18000 थाना नई मंडी पुलिस ने बरामद कर कई चोरी के मोबाइल भी चारों आरोपियों से थाना नई मंडी पुलिस ने बरामद किए हैं। पकड़े गए चारों आरोपियों के नाम प्रमोद उर्फ चमन पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम धोरना थानां तितावी पप्पू राम पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम अलावलपुर बागपत लोकेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश नई कॉलोनी बड़ौत बागपत धर्मेंद्र पुत्र पूर्ण चंद निवासी ग्राम जसोई थानां तितावी हाल पता कृष्णा पूरी थानां कोतवाली मुजफ्फरनगर यह शातिर गिरोह नकली नोट कूपन देकर लोगों को ठगते थे तथा नकली सोने की टिक्की असली सोने की बताकर लोगों को बेचकर उनसे पैसा ऐंठते थें तो वहीं थाना ने मंडी पुलिस का यह एक सराहनीय गुड वर्क भी कहा जायेगा क्योंकि ऐसे गिरोह कम ही पकड़े जाते हैं लेकिन थाना नई मंडी पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ कर आमजन को राहत दी है ओर दूसरी ओर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इस बेहतरीन गुड वर्क पर थाना नई मंडी पुलिस टीम की हौसला अफजाई कर पीठ भी थपथपाई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =